WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
31 October 2022 Rajasthan Current Affairs PDF in Hindi 08 October 2022 current affairs in hindi pdf 
Current Affairs Rajasthan Current Affairs 2022

04 October 2022 Rajasthan Current Affairs PDF in Hindi

04 October 2022 Rajasthan Current Affairs PDF in Hindi

04 October 2022 current affairs in hindi pdf download | rajasthan current affairs pdf October 2022 in hindi | rajasthan current affairs October 2022 in hindi | rajasthan current affairs October 2022 pdf | rajasthan current affairs October 2022 pdf free download in hindi


Rajasthan Current Affairs PDF : आज की हमारी यह पोस्ट Rajasthan Current Affairs PDF से सन्बन्धित है , इस पोस्ट में हम आपको Rajasthan 2022 Current Affairs PDF से संबंधित सभी प्रकार की PDF को Download करने की LInk उपलब्ध कराऐंगे ! जिन पर क्लिक करके आप इनको Download कर पाएँगे ! जो कि आपको आने वाले सभी प्रकार के Competitive Exams में काम आयेंगी ! इस पोस्ट में आपको Current Month की Daily Current Affairs की PDF को Date Wise उपलब्ध कराऐंगे, जहाँ से आप इसे Download कर पाऐंगे | आप राजस्थान करेंट अफेयर्स पीडीएफ़ डाउनलोड करना चाहते है तो आप सही जगह पर आए है यहाँ से राजस्थान करंट अफेयर्स 2022 पीडीएफ़ इन हिन्दी आसानी से डाउनलोड कर पाएंगे जो Current Affairs PDF 2022 Rajsthan Exams के लिए अतिमहत्वपूर्ण साबित होगा |

Rajasthan Current Affairs in Hindi 2022 | Rajasthan Current Affairs Magazine PDF

जैसा की आप सभी जानते है Rajasthan मे जितनी भी रुकी हुई भर्ती थी अब सभी भर्ती का नोटिफ़िकेशन बारी-बारी से आना शुरू हो गया है जैसे; Rajasthan Police Constable, Patwari, Rajasthan SI, RPSC, RAS, REET, 1st grade & 2nd Grade और अन्य भर्ती का नोटिफ़िकेशन  आ चूका है और कुछ भर्ती का Exam भी शुरू हो चुका है तो आप तैयार हो जाए क्योकि अब बारी है मेहनत करने का और सरकारी नौकरी का सपना पूरा करने का इसलिए आप सभी के लिए Rajasthan Current Affairs Book  उपलब्ध करवाया गया है ताकि आप अच्छे से तैयारी कर सकते है |

Rajasthan Current Affairs PDF 2022 in Hindi PDF One Liner

दोस्तो ये राजस्थान से संबन्धित करेंट अफेयर्स Rajsthan मे होने वाले सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अतिमहत्वपूर्ण है क्योकि ये Rajasthan Special Current Affairs 2022 PDF in Hindi है , जैसे: RAS Current Affairs pdf, Rajasthan SI Current Affairs pdf, Rajasthan Police Constable Current Affairs pdf, Rajasthan Patwari Current Affairs pdf, RPSC Current Affairs pdf etc.


 

Rajasthan Current Affairs in Hindi PDF | 04 October 2022 Rajasthan Current Affairs PDF in Hindi 

04 October 2022 Rajasthan Current Affairs PDF in Hindi

01. राजस्थान में पशुधन बीमा योजना का शुभांरम्भ जयपुर के धानक्या ग्राम से कब किया गया है?
(अ) 30 सितम्बर
(ब) 02 अक्टूबर
(स) 01 अक्टूबर
(द) इनमें से कोई नहीं

Important Facts
♦️राजस्थान में नेशनल लाईव-स्टॉक मिशन के अर्न्तगत रिस्क मैनेजमेंट में संचालित पशुधन बीमा योजना का शुभांरम्भ 01 अक्टूबर को जयपुर के ग्राम घानक्या से किया गया।
♦️योजना में प्रत्येक परिवार के अधिकतम पाँच कैटल यूनिट का बीमा अनुदानित प्रीमियम पर किया जायेगा।
♦️योजनान्तर्गत पशुओं का बीमा करवाये जाने हेतु प्रीमियम दरें एस.सी. एस.टी व बी.पी.एल. पशुपालकों के लिये प्रीमियम का 70 प्रतिशत अंश केन्द्र सरकार व राज्य सरकार द्वारा तथा 30 प्रतिशत का व्यय पशुपालक द्वारा होगा। ♦️सामान्य वर्ग के पशुपालक के लिये 50 प्रतिशत अंश केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा सामूहिक रूप से एवं शेष 50 प्रतिशत पशुपालक द्वारा वहन किया जायेगा।

02. हाल ही में राजस्थान में सौर कृषि आजीविका योजना को मंजूरी किसके द्वारा प्रदान की गई है ?
(अ) शांति धारीवाल
(ब) अशोक गहलोत
(स) कलराज मिश्र
(द) इनमें से कोई नही

Important Facts
♦️ मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने किसानों को अपनी अनुपयोगी अथवा बंजर भूमि पर सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित करने में सहायता करने के लिए सौर कृषि आजीविका योजना को मंजूरी दी है।
♦️ बता दें कि इन जमीनों पर सोलर एनर्जी यानी सौर ऊर्जा प्लांट लगाये जाएंगे. किसान चाहें तो खुद या फिर किसी व्यक्तिगत निवेशक, कंपनी या अन्य किसानों को सोलर प्लांट लगाने के लिये जमीन लीज पर दे सकते है.
♦️ राजस्थान में बंजर और अनुपयोगी जमीनों के मालिक किसानों को कृषि सौर आजीविका मिशन के तहत अपनी पंजीकरण करवाना होगा. इसके लिए राज्य सरकार ने पोर्टल भी बनाया है
♦️ राज्य सरकार के इस फैसले से सौर ऊर्जा उत्पादन बढ़ेगा और राजस्थान को एक हरित ऊर्जा (Green Energy) राज्य बनाने का लक्ष्य भी हासिल हो सकेगा.

03. हाल ही में महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर राजस्थान सरकार द्वारा कितनी गांधीवादी विभूतियों को गांधी सद्भावना पुरस्कार से सम्मानित किया गया है?
(अ) 16
(ब) 05
(स) 08
(द) इनमें से कोई नही

Important Facts:-
♦️2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर आज जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में राज्य सरकार की ओर से देश की 05 प्रख्यात गांधीवादी विभूतियों को गांधी सद्भावना पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
♦️वर्ष 2022 के लिए यह सम्मान देश के विख्यात गांधीवादी डॉ.एस.एन. सुब्बाराव (बैंगलुरू) (मरणोपरांत), जोधपुर के नेमीचंद जैन भावुक (मरणोपरांत), वाराणसी के अमरनाथ भाई, दिल्ली के कुमार प्रशांत एवं जयपुर के डॉ. डी. आर. मेहता को दिया जाएगा।
♦️सम्मान स्वरूप प्रशस्ति पत्र और पांच लाख रूपये की राशि प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के मुख्य आतिथ्य में होने वाले राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन किया जाएगा।
♦️इसकी घोषणा:- बजट 2022-23
(5 लाख रू एवं प्रशस्ति पत्र)
♦️ महात्मा गांधी के मार्गदर्शी सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने और इनके अनुशीलन एवं अनुपालना की दिशा में अतुलनीय योगदान देने वाली शख्सियतों को सम्मानित करने की सोच के साथ शुरू किया है।

 

04. देश में पहली बार किस राज्य सरकार ने शांति और अहिंसा विभाग बनाया है?
(अ) राजस्थान
(ब) छत्तीसगढ़
(स) मध्यप्रदेश
(द) इनमें से कोई नही

Important Facts:-
♦️देश में पहली बार राजस्थान की अशोक गहलोत की सरकार ने शांति और अहिंसा विभाग बनाया है। मंत्रिमंडल ने इस संबंध में पिछले दिनों निर्णय लिया था।
♦️मंत्रिमंडल के निर्णय के बाद राज्यपाल कलराज मिश्र ने शनिवार को शांति और अहिंसा विभाग बनाए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।
♦️यह विभाग कला एवं संस्कृति मंत्रालय के तहत काम करेगा। यह विभाग राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के संदेश को निचले स्तर तक पहुंचाने और सत्य एवं अहिंसा का पाठ पढ़ाने का काम करेगा।
♦️शांति अहिंसा विभाग को बनाए जाने का ऐलान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 2022-23 के बजट भाषण में किया था।
विभाग में मुखिया के पद पर राज्य प्रशासनिक सेवा का अधिकारी नियुक्त किया जाएगा।
♦️विभाग सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के साथ मिलकर दलितों के उत्थान के लिए भी काम करेगा।

05. हाल ही में किस राज्य के मुख्यमंत्री द्वारा ग्रामीण विकास विज्ञान समिति, जोधपुर को राष्ट्रीय महात्मा गांधी सम्मान 2021 से सम्मानित किया गया है?
(अ) उत्तर प्रदेश
(ब) राजस्थान
(स) महाराष्ट्र
(द) इनमें से कोई नही

Important Facts
♦️ मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के मौके पर 02 अक्टूबर को भोपाल के रविंद्र भवन में सम्मान समारोह आयोजित हुआ
♦️ ‘राष्ट्रीय महात्मा गांधी सम्मान अलंकरण समारोह’ में
ग्रामीण विकास विज्ञान समिति जोधपुर को राष्ट्रीय महात्मा गांधी सम्मान 2021 से सम्मानित किया।

06. हाल ही में राजीव गांधी युवा मित्र संवाद ऐप का लोकार्पण राजस्थान में किसके द्वारा किया गया?
(अ) अशोक गहलोत
(ब) कलराज मिश्र
(स) शांति धारीवाल
(द) इनमें से कोई नही

Important Facts
♦️सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में राजस्थान प्रगति कर रहा है और आईटी के सफल इस्तेमाल से ही गुड गवर्नेंस के क्षेत्र में राजस्थान देश में अग्रणी राज्य बन रहा है, जिसे आगे ले जाने में राजीव गांधी युवा मित्रों की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।
♦️ इसी के संदर्भ में ही सीएम अशोक गहलोत द्वारा राजीव गांधी युवा मित्र संवाद ऐप का भी लोकार्पण किया।
♦️ राजस्थान के जयपुर में स्थित बिड़ला सभागार में दो दिवसीय राजस्थान डिजिफेस्ट का आयोजन 19 से 20 अगस्त 2022 को किया गया
♦️मुंख्यमंत्री ने आमजन के लिए उपयोगी साबित होने वाली तीन वेबसाइट ‘वेबमायवे‘, ‘सोट्टो‘ एवं ‘राजसंबल‘ को भी लांच किया

07. हाल ही में 7वां बीकानेर थियेटर फेस्टिवल कब से कब तक आयोजित किया जाएगा?
(अ) 14 से 18 अक्टूबर 2022
(ब) 4 से 8 अक्टूबर 2022
(स) 20 से 26 अगस्त 2022
(द) इनमें से कोई नही

Important Facts:-
♦️अनुराग कला केंद्र, विरासत संवर्द्धन संस्थान, तोलाराम हंसराज डागा चेरिटेबल ट्रस्ट एवं होटल मिलेनियम के संयुक्त तत्वावधान में सातवां बीकानेर (Bikaner)थियेटर फेस्टिवल 14 से 18 अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा.
♦️थियेटर फेस्टिवल में इस बार देश के विभिन्न राज्यों से आमंत्रित 25 नाटकों का मंचन होगा.
♦️आयोजन समन्वयक सुनील जोशी ने बताया कि प्रतिदिन पांच नाटकों का मंचन होगा. देश भर से लगभग 500 कलाकार एकत्रित होंगे
♦️इस बार फेस्टिवल में बच्चों के बाल नाटकों का मंचन भी किया जाएगा

08. राजस्थान के अधिस्वीकृत पत्रकारों के बच्चों के लिए प्री-मैट्रिक एवं पोस्ट-मैट्रिक स्कॉलरशिप योजना को मंजूरी किसने प्रदान की है?
(अ) धर्मेन्द्र प्रधान
(ब) शांति धारीवाल
(स) अशोक गहलोत
(द) इनमें से कोई नहीं

Important Facts:-
♦️राजस्थान के अधिस्वीकृत पत्रकारों के बच्चों को प्री-मैट्रिक एवं पोस्ट-मैट्रिक स्कॉलरशिप मिलेगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस संबंध में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा तैयार अधिसूचना को मंजूरी प्रदान की है।
♦️पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप योजना के तहत उच्च शिक्षा संस्थानों में अध्ययनरत अधिस्वीकृत पत्रकारों के बच्चों को स्कॉलरशिप दी जाएगी।
♦️इसमें हॉस्टलर्स को 4,000 से 13,500 रूपए तक तथा डे स्कॉलर्स को 2,500 से 7,000 रूपए तक का प्रावधान है।
पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप योजना को चार वर्गों में बांटा गया है
♦️इसकी क्रियान्विति में राजस्थान पत्रकार एवं साहित्यकार कल्याण कोष से पत्रकारों के बच्चों को स्कॉलरशिप देने के लिए स्वीकृति प्रदान की है।

09. हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत में 5G सेवाओं का शुभारंभ कब किया है?
(अ) 30 सितंबर
(ब) 1 अक्टूबर
(स) 2 अक्टूबर
(द) इनमें से कोई नही

Important facts:-
♦️ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 1 अक्टूबर 2022 को भारत में 5G सेवाओं का शुभारंभ किया। इसके साथ ही पीएम मोदी इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2022 के छठे संस्करण का भी उद्घाटन किया।
♦️ ये कार्यक्रम प्रगति मैदान नई दिल्ली में 1 से 4 अक्टूबर 2022 तक आयोजित होगा।
♦️ 5G तकनीक निर्बाध कवरेज, उच्च डेटा दर, विलंबता में
कमी और अत्यधिक विश्वसनीय संचार प्रदान करेगी।
यह ऊर्जा दक्षता, स्पेक्ट्रम दक्षता और नेटवर्क दक्षता में भी
वृद्धि करेगी।
♦️ सरकार का इरादा दो साल के भीतर पूरे देश को 5G सेवाएं प्रदान करना है।

10. हाल ही में भारत में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा 30 सितंबर से 2 अक्टूबर 2022 तक पोषण उत्सव का आयोजन कहाँ किया गया था?
(अ) सूरत
(ब) नई दिल्ली
(स) जयपुर
(द) इनमें से कोई नही

Important Facts:-
♦️महिला एवं बाल विकास मंत्रालय 30 सितंबर से 2 अक्टूबर 2022 तक नई दिल्ली के कर्तव्य पथ में पोषण उत्सव का आयोजन हुआ।
♦️यह 5वें राष्ट्रीय पोषण माह की परिणति का जश्न मनाने के लिए आयोजित किया जा रहा है।
♦️इसमें सांस्कृतिक प्रदर्शन, पोषण परेड, स्वास्थ्य जांच शिविर, स्वस्थ भोजन स्टाल और पोषण के संदेश के साथ खेल का आयोजन होगा।

 


 

04 October 2022 Rajasthan Current Affairs 2022 PDF free Download in Hindi

| Rajasthan Current Affairs PDF 2022 | rajasthan monthly current affairs 2022 in hindi pdf | 04 October 2022 Rajasthan Current Affairs PDF in Hindi Download | Rajasthan Current Affairs PDF 2022 | Rajasthan Current Affairs PDF free Download 2022 | mumal  Current Affairs in Hindi & English | Rajasthan Current Affairs 2022 PDF | Current Affairs PDF


 Download PDF File


Day to Day Rajasthan Current Affairs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *