WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
31 August 2022 Rajasthan Current Affairs PDF in Hindi 06 August2022 current affairs in hindi pdf download | rajasthan current affairs pdf August 2022 in hindi | rajasthan current affairs August 2022 in hindi | rajasthan current affairs August 2022 pdf | rajasthan current affairs August 2022 pdf free download in hindi
Current Affairs Rajasthan Current Affairs 2022

13 August 2022 Rajasthan Current Affairs PDF in Hindi

13 August 2022 Rajasthan Current Affairs PDF in Hindi

13 August2022 current affairs in hindi pdf download | rajasthan current affairs pdf August 2022 in hindi | rajasthan current affairs August 2022 in hindi | rajasthan current affairs August 2022 pdf | rajasthan current affairs August 2022 pdf free download in hindi


Rajasthan Current Affairs PDF : आज की हमारी यह पोस्ट Rajasthan Current Affairs PDF से सन्बन्धित है , इस पोस्ट में हम आपको Rajasthan 2022 Current Affairs PDF से संबंधित सभी प्रकार की PDF को Download करने की LInk उपलब्ध कराऐंगे ! जिन पर क्लिक करके आप इनको Download कर पाएँगे ! जो कि आपको आने वाले सभी प्रकार के Competitive Exams में काम आयेंगी ! इस पोस्ट में आपको Current Month की Daily Current Affairs की PDF को Date Wise उपलब्ध कराऐंगे, जहाँ से आप इसे Download कर पाऐंगे | आप राजस्थान करेंट अफेयर्स पीडीएफ़ डाउनलोड करना चाहते है तो आप सही जगह पर आए है यहाँ से राजस्थान करंट अफेयर्स 2022 पीडीएफ़ इन हिन्दी आसानी से डाउनलोड कर पाएंगे जो Current Affairs PDF 2022 Rajsthan Exams के लिए अतिमहत्वपूर्ण साबित होगा |

Rajasthan Current Affairs in Hindi 2022 | Rajasthan Current Affairs Magazine PDF

जैसा की आप सभी जानते है Rajasthan मे जितनी भी रुकी हुई भर्ती थी अब सभी भर्ती का नोटिफ़िकेशन बारी-बारी से आना शुरू हो गया है जैसे; Rajasthan Police Constable, Patwari, Rajasthan SI, RPSC, RAS, REET, 1st grade & 2nd Grade और अन्य भर्ती का नोटिफ़िकेशन  आ चूका है और कुछ भर्ती का Exam भी शुरू हो चुका है तो आप तैयार हो जाए क्योकि अब बारी है मेहनत करने का और सरकारी नौकरी का सपना पूरा करने का इसलिए आप सभी के लिए Rajasthan Current Affairs Book  उपलब्ध करवाया गया है ताकि आप अच्छे से तैयारी कर सकते है |

Rajasthan Current Affairs PDF 2022 in Hindi PDF One Liner

दोस्तो ये राजस्थान से संबन्धित करेंट अफेयर्स Rajsthan मे होने वाले सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अतिमहत्वपूर्ण है क्योकि ये Rajasthan Special Current Affairs 2022 PDF in Hindi है , जैसे: RAS Current Affairs pdf, Rajasthan SI Current Affairs pdf, Rajasthan Police Constable Current Affairs pdf, Rajasthan Patwari Current Affairs pdf, RPSC Current Affairs pdf etc.

Rajasthan Current Affairs in Hindi PDF | 13 August 2022 Rajasthan Current Affairs PDF in Hindi

01. हाल ही में राजस्थान के झुंझनू जिले के जगदीप धनखड़ ने भारत के उपराष्ट्रपति के रूप में शपथ ली है?
(अ) 14वें
(ब) 11वें
(स) 13वें
(द) इनमें से कोई नही

Important Facts
♦️ जगदीप धनखड़ का जन्म राजस्थान के झुंझनू जिले के किठाना में 18 मई 1951 को हुआ था। जगदीप धनखड़ ने राष्ट्रपति भवन में भारत के 14वें उपराष्ट्रपति के रूप में शपथ ली है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 11 अगस्त को उन्हें शपथ दिलाई
♦️जगदीप धनखड़ को उपराष्ट्रपति चुनाव में 528 वोट मिले थे। वहीं उनकी प्रतिद्वंदी विपक्षी उम्मीदवार मार्ग्रेट अल्वा को सिर्फ 182 वोट मिले थे।
♦️जगदीप धनखड़ से पहले भारत के उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू थे जिनका कार्यकाल 10 अगस्त को खत्म हुआ।
उपराष्ट्रपति चुनाव में वह 72 फीसदी वोटों के साथ जीते थें।
♦️वह साल 1989 में झुंझनू से सांसद बने तथा साल 2019 में जगदीप धनखड़ को पश्चिम बंगाल का राज्यपाल बनाया गया था

02. हाल ही में मूल रूप से हरियाणा से संबंधित राजस्थान पुलिस की सब इंस्पेक्टर पूजा सिहाग ने काॅमनवेल्थ गेम्स में कुश्ती में कौन सा पदक जीता था?
(अ) स्वर्ण पदक
(ब) रजत पदक
(स) कांस्य पदक
(द) इनमें से कोई नही

Important Facts:-
♦️ राजस्थान पुलिस की सब इंस्पेक्टर पूजा सिहाग ने कुश्ती में जीता कांस्य पदक
♦️बर्मिघम में चल रहे काॅमनवेल्थ गेम्स में राजस्थान पुलिस की सब इंस्पेक्ट पूजा सिहाग ने कुश्ती (76 किलो) में ब्रॉन्ज मेडल जीता।
♦️वह काॅमनवेल्थ में मैडल लाने वाली राजस्थान पुलिस की पहली खिलाड़ी हैं। पूजा मूल रूप से हरियाणा के हिसार में सिसाई की है।

03. हाल ही में राजस्थान में महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूल अब पहले चरण में कौन सी क्लास तक संचालित होंगे?
(अ) 5वीं
(ब) 10वीं
(स) 8वीं
(द) इनमें से कोई नहीं

Important Facts:-
♦️इंग्लिश मीडियम स्कूल अब पहली से 5वीं तक ही चलेंगे
♦️प्रदेश सरकार ने महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोलने के नियमों में बड़ा बदलाव किया है। अब पहले चरण में ये स्कूल कक्षा 1 से पांचवीं तक ही संचालित होंगे।होंगे
♦️ बाद कक्षाएं बढ़ती ाएंगी। पहले संचालन 8वीं तक होना था। वहीं, स्थान की उपलब्धता के अनुसार हिंदी व अंग्रेजी माध्यम एक ही स्कूल में अलग-अलग विंग या पारियों में चल सकेंगे।

04. हाल ही में राजस्थान में किस जिले के डा. महेन्द्र भानावत को उत्तरप्रदेश हिंदी संस्थान की ओर से लोक भूषण सम्मान दिया जाएगा?
(अ) उदयपुर
(ब) बीकानेर
(स) जयपुर
(द) इनमें से कोई नहीं

Important Facts
♦️उदयपुर के डा. भानावत को लोक भूषण सम्मान दिया जाएगा जिसमें उनको सम्मान स्वरूप ढाई लाख रुपए की राशि प्रदान की जाएगी।
♦️उत्तरप्रदेश हिंदी संस्थान ने वर्ष 2021 के सम्मान व पुरस्कारों की घोषणा की। इसमें राजस्थान से साहित्यकार, लोककलाविज्ञ डा. महेन्द्र भानावत का नाम भी शामिल है। उदयपुर निवासी भानावत को कई सम्मान मिल चुके है।
♦️उन्होंने देश के विभिन्न प्रांतों में भ्रमण कर वहां की कलाधर्मी जातियों, लोकानुरंजनकारी प्रवृत्तियों, जनजाति सरोकारों तथा कठपुतली, पड़, कावड़ जैसी विधाओं पर लेखन कर कई पुस्तकें लिखी है।

05. हाल ही में तीन दिवसीय रंग स्वाधीन समारोह के अंतर्गत जयपुर के जवाहर कला केन्द्र में ‘शौर्य कला प्रदर्शनी’ का उद्घाटन किसके द्वारा किया गया है?
(अ) शांति धारीवाल
(ब) अशोक गहलोत
(स) कलराज मिश्र
(द) इनमें से कोई नही

Important Facts
♦️राज्यपाल कलराज मिश्र ने 9 अगस्त को जवाहर कला केन्द्र में ‘शौर्य कला प्रदर्शनी’ का उद्घाटन किया।
♦️राज्यपाल मिश्र ने कहा कि स्वाधीनता सेनानियों की शौर्य गाथा को चित्रों के माध्यम से बहुत सुंदर तरीके से यहां प्रदर्शित किया गया है। देश की आजादी के लिए अमूल्य योगदान देने वाली महान विभूतियों के बारे में जानने की प्रेरणा युवा पीढ़ी को इन चित्रों से मिलेगी।
♦️20 अगस्त तक चलने वाली इस प्रदर्शनी का आयोजन पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक कला केन्द्र के तीन दिवसीय रंग स्वाधीन समारोह के अंतर्गत किया गया है।

06. एनटीपीसी द्वारा राजस्थान में कितने मेगावाट क्षमता के अल्ट्रामेगा रिन्यूएबल एनर्जी पॉवर पार्क विकसित करने हेतु निजी निवेश करने पर सहमति हुई है?
(अ) 10,000 मेगावाट
(ब) 1,000 मेगावाट
(स) 20000 मेगावाट
(द) इनमें से कोई नही

Important Facts
♦️ एनटीपीसी द्वारा प्रदेश में 10,000 मेगावाट क्षमता के अल्ट्रामेगा रिन्यूएबल एनर्जी पॉवर पार्क विकसित करने हेतु निजी निवेश करने पर सहमति हुई है।
♦️इस क्रम में राजस्थान सरकार एवं एनटीपीसी रिन्यूएबल एनर्जी लिमिटेड के मध्य 10,000 मेगावाट क्षमता के अल्ट्रामेगा रिन्यूएबल एनर्जी पॉवर पार्क विकसित करने हेतु 1 जुलाई, 2022 को जयपुर में समझौते पर हस्ताक्षर किए गए।
♦️इस परियोजना की स्थापना पर लगभग ₹50,000 करोड़ का निवेश होगा।

07. हाल ही में राजस्थान के किस जिले में पोषण स्वराज अभियान’ संचालित किया जा रहा है?
(अ) बीकानेर
(ब) बाँसवाड़ा
(स) उदयपुर
(द) इनमें से कोई नही

Important Facts
♦️ राजस्थान के बाँसवाड़ा जिला प्रशासन द्वारा गर्भवती महिलाओं में कमजोरी और शिशुओं को कुपोषण से बचाने के लिए, ‘पोषण स्वराज अभियान’ संचालित किया जा रहा है।
♦️इस अभियान के तहत् आँगनबाड़ी केन्द्रों पर पोषण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है और संतुलित आहार के लिए भी जागरूक किया जा रहा है।

08. हाल ही में राजस्थान राजस्व मंडल द्वारा राजस्व वन महोत्सव’ का आयोजन कब किया गया था?
(अ) 8 जुलाई से 8 अगस्त, 2022
(ब) 15 जुलाई से 10 अगस्त, 2022
(स) 1 जुलाई से 1 अगस्त, 2022
(द) इनमें से कोई नही

Important Facts
♦️ राजस्थान राजस्व मंडल द्वारा 8 जुलाई से 8 अगस्त, 2022 तक ‘राजस्व वन महोत्सव’ का आयोजन किया गया है,
♦️ जिसके तहत् राज्य के विविध राजस्व परिसरों में उपलब्ध रिक्त भूमि पर सघन वृक्षारोपण कराया जा रहा है।
♦️राजस्व मंडल की स्थापना 1949 में हुई, राजस्व मंडल का मुख्यालय अजमेर है, प्रथम अध्यक्ष ब्रज चंद शर्मा
♦️वर्तमान राजस्थान राजस्व मंडल अध्यक्ष राजेश्वर सिंह

09. हाल ही में 10 अगस्त 2022 को नीतीश कुमार ने कौनसी बार बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली?
(अ) 8वीं
(ब) 7वीं
(स) 9वीं
(द) इनमें से कोई नही

Important Facts:-
♦️ 10 अगस्त 2022 को नीतीश कुमार ने आठवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। राज्यपाल फागु चौहान द्वारा इन को शपथ दिलाई गई
♦️इससे पहले यह भारतीय जनता पार्टी के साथ मिलकर सरकार चला रहे थे अब आरजेडी के साथ में मिलकर नई सरकार का गठन बिहार में किया गया है
♦️नीतीश कुमार इससे पहले प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं।
♦️राजभवन में आयोजित एक समारोह में तेजस्वी यादव को उपमुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई गई।
♦️बिहार की राजधानी : पटना
♦️राज्यपाल : फागु चौहान

10. हाल ही में विश्व शेर दिवस कब मनाया गया है?
(अ) 9 अगस्त
(ब) 7 अगस्त
(स) 10 अगस्त
(द) इनमें से कोई नही

Important Facts:-
♦️ हर साल 10 अगस्त को विश्व शेर दिवस के रूप में मनाया जाता है।
♦️यह दिवस 2013 में शुरू हुआ जब बिट कैट इनिशिएटिव और नेशनल ज्योग्राफिक के सह-संस्थापक डेरेक और बेवर्ली जौबर्ट ने विश्व शेर दिवस की शुरुआत करने के लिए साझेदारी की।
♦️ IUCN (इंटरनेशनल यूनियन फॉर कंजर्वेशन ऑफ नेचर) की रेड लिस्ट में शेर लुप्तप्राय प्रजातियों की श्रेणी में आते हैं।

13 August 2022 Rajasthan Current Affairs 2022 PDF free Download in Hindi

| Rajasthan Current Affairs PDF 2022 | rajasthan monthly current affairs 2022 in hindi pdf | 13 August 2022 Rajasthan Current Affairs PDF in Hindi Download | Rajasthan Current Affairs PDF 2022 | Rajasthan Current Affairs PDF free Download 2022 | mumal  Current Affairs in Hindi & English | Rajasthan Current Affairs 2022 PDF | Current Affairs PDF


 Download PDF File


Day to Day Rajasthan Current Affairs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *