WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
30 September 2022 Rajasthan Current Affairs PDF in Hindi
Current Affairs Rajasthan Current Affairs 2022

17 September 2022 Rajasthan Current Affairs PDF in Hindi

17 September 2022 Rajasthan Current Affairs PDF in Hindi

17 September 2022 current affairs in hindi pdf download | rajasthan current affairs pdf September 2022 in hindi | rajasthan current affairs September 2022 in hindi | rajasthan current affairs September 2022 pdf | rajasthan current affairs September 2022 pdf free download in hindi


Rajasthan Current Affairs PDF : आज की हमारी यह पोस्ट Rajasthan Current Affairs PDF से सन्बन्धित है , इस पोस्ट में हम आपको Rajasthan 2022 Current Affairs PDF से संबंधित सभी प्रकार की PDF को Download करने की LInk उपलब्ध कराऐंगे ! जिन पर क्लिक करके आप इनको Download कर पाएँगे ! जो कि आपको आने वाले सभी प्रकार के Competitive Exams में काम आयेंगी ! इस पोस्ट में आपको Current Month की Daily Current Affairs की PDF को Date Wise उपलब्ध कराऐंगे, जहाँ से आप इसे Download कर पाऐंगे | आप राजस्थान करेंट अफेयर्स पीडीएफ़ डाउनलोड करना चाहते है तो आप सही जगह पर आए है यहाँ से राजस्थान करंट अफेयर्स 2022 पीडीएफ़ इन हिन्दी आसानी से डाउनलोड कर पाएंगे जो Current Affairs PDF 2022 Rajsthan Exams के लिए अतिमहत्वपूर्ण साबित होगा |

Rajasthan Current Affairs in Hindi 2022 | Rajasthan Current Affairs Magazine PDF

जैसा की आप सभी जानते है Rajasthan मे जितनी भी रुकी हुई भर्ती थी अब सभी भर्ती का नोटिफ़िकेशन बारी-बारी से आना शुरू हो गया है जैसे; Rajasthan Police Constable, Patwari, Rajasthan SI, RPSC, RAS, REET, 1st grade & 2nd Grade और अन्य भर्ती का नोटिफ़िकेशन  आ चूका है और कुछ भर्ती का Exam भी शुरू हो चुका है तो आप तैयार हो जाए क्योकि अब बारी है मेहनत करने का और सरकारी नौकरी का सपना पूरा करने का इसलिए आप सभी के लिए Rajasthan Current Affairs Book  उपलब्ध करवाया गया है ताकि आप अच्छे से तैयारी कर सकते है |

Rajasthan Current Affairs PDF 2022 in Hindi PDF One Liner

दोस्तो ये राजस्थान से संबन्धित करेंट अफेयर्स Rajsthan मे होने वाले सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अतिमहत्वपूर्ण है क्योकि ये Rajasthan Special Current Affairs 2022 PDF in Hindi है , जैसे: RAS Current Affairs pdf, Rajasthan SI Current Affairs pdf, Rajasthan Police Constable Current Affairs pdf, Rajasthan Patwari Current Affairs pdf, RPSC Current Affairs pdf etc.


 

Rajasthan Current Affairs in Hindi PDF | 17 September 2022 Rajasthan Current Affairs PDF in Hindi 

01. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा कितने करोड़़ रुपए की धौलपुर-भरतपुर चंबल पेयजल परियोजना शुरू किए जाने की घोषणा की है?
(अ) 3106 करोड़ रुपये
(ब) 1242 करोड़ रुपये
(स) 4270 करोड़ रुपये
(द) इनमें से कोई नहीं

Important Facts
♦️ मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पेयजल की सुचारू उपलब्धता के लिए 3106 करोड़ रुपये की धौलपुर-भरतपुर चंबल पेयजल परियोजना शुरू की घोषणा की।
♦️ इससे शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल समस्या से निजात मिलेगी। सिंचाई के लिए भी पानी मिलेगा।
♦️ पेयजल की सुचारू उपलब्धता के लिए 3106 करोड़ रुपये की धौलपुर-भरतपुर चंबल पेयजल परियोजना शुरू की जा रही है

02. हाल ही में किस राज्य के विधानसभा अध्यक्ष को “आदर्श विधानसभा अध्यक्ष” का विशेष सम्मान दिया जायेगा?
(अ) राजस्थान
(ब) मध्य प्रदेश
(स) महाराष्ट्र
(द) इनमें से कोई नहीं

Important Facts:-
♦️ राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी. पी. जोशी को भारतीय छात्र संसद द्वारा पुणे में 16 सितम्बर 2022 को आयोजित होने वाले समारोह में विशेष सम्मान से नवाजा जायेगा।
♦️ इस समारोह में डॉ. जोशी को ”आदर्श विधानसभा अध्यक्ष” का विशेष सम्मान दिया जायेगा।
♦️ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी. पी. जोशी को सदन के संचालन में अनुकरणीय नेतृत्व का प्रदर्शन और लोकतांत्रिक मूल्यों को सुनिश्चित करके लोकतंत्र को मजबूत करने के प्रति सभी नागरिकों, विशेष रूप से युवाओं के समक्ष लोकतंत्र को प्रचारित किये जाने के लिए सम्मानित किया जा रहा है।
♦️ उल्लेखनीय है कि पुणे में 12वीं भारतीय छात्र संसद का आयोजन हो रहा है। पुणे में यह कार्यक्रम 15 से 17 सितंबर, 2022 तक राजकीय MIT स्कूल और MIT वर्ल्ड पीस यूनिवर्सिटी, कोसरूड द्वारा आयोजित किया जा रहा है।
♦️ इस समारोह का उदघाट्न महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस करेंगे

03. हाल ही में 29 सितंबर से 4 अक्टूबर तक राजस्थान के किस जिले में राजस्थान स्टेट फुटबॉल चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा?
(अ) बीकानेर
(ब) हनुमानगढ़
(स) जयपुर
(द) इनमें से कोई नही

Important Facts:-
♦️ हनुमानगढ़ नोहर के स्थानीय बालकृष्ण बिहानी स्टेडियम में होने वाली राजस्थान स्टेट फुटबॉल चैंपियनशिप की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। प्रतियोगिता 29 सितंबर से 4 अक्टूबर तक आयोजित की जाएगी।
♦️ जिसमें सभी 33 जिलों की राजस्थानी टीमें हिस्सा लेंगी।
♦️ राजस्थान फुटबाल संघ के तत्वावधान में पहली बार यह चैंपियनशिप नोहर में हो रही है.


 

04. हाल ही में बुजुगों, दिव्यांगों व एकल महिलाओं के लिए किस राज्य सरकार द्वारा “सीएम आश्रित सेवा योजना” शुरू की जाएगी ?
(अ) राजस्थान
(ब) उतरप्रदेश
(स) मध्यप्रदेश
(द) इनमें से कोई नही

Important Facts:-
♦️ राजस्थान में सरकार द्वारा ई-मित्र @ होम के बाद सरकार अब बुजुगों, दिव्यांगों व एकल महिलाओं के लिए सीएम आश्रित सेवा योजना शुरू करने वाली है।
♦️ इसके लिए सर्विस फेसिलिटेटर भी प्रशिक्षित किए जाएंगे।
♦️ ये घर जाकर जाति व मूल निवास प्रमाण पत्र बनाने, राशन में नाम जुड़वाने, पेंशन व पालनहार सहित विभिन्न योजनाओं के पात्र लोगों के लिए लाभ स्वीकृत करवाने जैसे काम करेंगे।
♦️ इसके लिए विभाग ने टेंडर भी जारी कर दिया है।
♦️ इससे वे परिवार जिनमें सिर्फ दिव्यांग, एकल महिला व बुजुर्ग सदस्य ही हैं, सरकारी योजनाओं का लाभ घर बैठे पा सकेंगे।
♦️ इसके लिए उन्हें सिर्फ सीएम हेल्पलाइन पर कॉल करना होगा। राज्य सरकार ने ऐसे करीब 13 लाख लोगों को जन आधार डेटाबेस से चिह्नित किया है।

05. राजस्थान में कब से वन्यजीव सप्ताह का आयोजन किया जाएगा?
(अ) 2 अक्टूबर
(ब) 30 सितंबर
(स) 15 अक्टूबर
(द) इनमें से कोई नही

Important Facts
♦️ प्रदेशभर में 2 अक्टूबर से वन्यजीव सप्ताह का आयोजन किया जाएगा।
♦️ इस दौरान स्कूली बच्चों सहित आमजन में वन्यजीवों के प्रति जिज्ञासा बढ़ाने से संबंधित रोचक गतिविधियों आयोजन किया जाएगा।
♦️ 13 सितंबर को मुख्यमंत्री निवास पर राजस्थान के मुख्यमंत्री ने राज्य वन्यजीव मंडल की बैठक में विभागीय अधिकारियों को पूरे सप्ताह के लिए कार्ययोजना बनाने के निर्देश भी दिए
♦️ प्रदेश में टाइगर की संख्या 100 से अधिक हो गई है।

06. हाल ही में वर्ष 2023 का अंतरराष्ट्रीय ऊंट उत्सव 14 और 15 जनवरी को कहां आयोजित किया जाएगा?
(अ) बीकानेर
(ब) जोधपुर
(स) जैसलमेर
(द) इनमें से कोई नही

Important Facts
♦️ वर्ष 2023 का अंतरराष्ट्रीय ऊंट उत्सव 14 और 15 जनवरी को राजस्थान के बीकानेर में आयोजित किया जाएगा
♦️ जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला पर्यटन विकास समिति की बैठक में यह जानकारी दी.
♦️ अंतरराष्ट्रीय ऊंट उत्सव में अधिक से अधिक देशी-विदेशी पर्यटक जुड़े, के लिए तैयारी करने के निर्देश जारी किए ♦️ कोरोना काल के बाद पहली बार निर्धारित कलेंडर के अनुरूप इस उत्सव का आयोजन किया जाएगा


 

07. हाल ही में राजस्थान सिविल सेवा अपील अधिकरण की स्थाई पीठ कहां पर स्थापित करने की मंजूरी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा प्रदान की गई है?
(अ) जयपुर
(ब) बीकानेर
(स) जोधपुर
(द) इनमें से कोई नही

Important Facts:-
♦️ मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जोधपुर में राजस्थान सिविल सेवा अपील अधिकरण की स्थाई पीठ स्थापित करने की मंजूरी दी है।
♦️ साथ ही जोधपुर में स्थाई पीठ का गठन होने तक जोधपुर चल पीठ की बैठक प्रत्येक माह के 8 प्रभावी दिवसों में आयोजित किये जाने के प्रस्ताव का अनुमोदन किया है।
♦️ इससे राजस्थान सिविल सेवा अपील अधिकरण अधिनियम, 1976 तथा राजस्थान सिविल सेवा अपील अधिकरण नियम, 1976 में विहित प्रावधानों के क्रम में जोधपुर में अधिकरण की स्थायी पीठ की स्थापना के लिए प्रक्रिया शुरू होगी।
♦️ स्थाई पीठ का गठन होने तक जोधपुर में सर्किट बैंच की बैठक अवधि प्रत्येक माह में 8 प्रभावी दिवस होगी।

08. हाल ही में मुख्यमंत्री निशुल्क निरोगी राजस्थान योजना कब से पूरे राजस्थान में लागू हो गई है?
(अ) 01 मई 2022
(ब) 01 मार्च 2022
(स) 01 फरवरी 2022
(द) इनमें से कोई नही

Important Facts
♦️ मुख्यमंत्री निशुल्क निरोगी राजस्थान योजना 1 मई से पूरे राजस्थान में लागू हो गई है। सरकारी अस्पतालों में ओपीडी व आईपीडी मरीजों की समस्त दवाइयां एवं जांचें निःशुल्क रहेंगी।
♦️ राजस्थान में 1 मई से ओपीडी एवं आईपीडी सुविधाएं प्रदेशवासियों को पूर्णतः निःशुल्क शुरू कर दी गई है।
♦️ एक माह की अवधि में व्यवस्था का ड्राई रन कर देखा गया और इस दौरान आने वाली समस्याओं को दूर किया गया। अब योजना का औपचारिक प्रारंभ एक मई से शुरू कर दिया गया है।

09. हाल ही में 14 सितंबर 2022 को सर्बिया के बेलग्रेड में विश्व चैंपियनशिप में 53 किलोग्राम वर्ग में भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट ने कौन सा पदक जीता है?
(अ) कांस्य पदक
(ब) स्वर्ण पदक
(स) रजत पदक
(द) इनमें से कोई नही

Important facts:-
♦️ विनेश फोगाट 14 सितंबर 2022 को सर्बिया के बेलग्रेड में 53 किलोग्राम वर्ग में कांस्य पदक जीतकर विश्व चैंपियनशिप में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बन गई हैं।
♦️ उन्होंने स्वीडन की एम्मा मालमग्रेन को हराया।
♦️ यह चैंपियनशिप में उनका दूसरा कांस्य पदक है।
♦️ उन्होंने इससे पहले कज़ाकस्तान के नूर-सुल्तान में आयोजित हुए टूर्नामेंट के 2019 संस्करण में पोडियम पर स्थान अर्जित किया था।


 

10. हाल ही में राष्ट्रीय इंजीनियर दिवस कब मनाया गया है?
(अ) 15 सितंबर
(ब) 12 सितंबर
(स) 11 सितंबर
(द) इनमें से कोई नही

Important Facts:-
♦️ राष्ट्रीय इंजीनियर दिवस हर साल 15 सितंबर को मनाया जाता है।
♦️ यह दिवस, पूर्व मैसूर साम्राज्य के दीवान, इंजीनियर राजनीतिज्ञ मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती पर मनाया जाता है। डॉ. एम विश्वेश्वरैया का जन्म 15 सितंबर 1860 में मैसूर के कोलार जिले में हुआ था।
♦️ मैसूर में कृष्णा राजा सागर बांध का निर्माण, डेक्कन पठार की सिंचाई प्रणाली की स्थापना, सर एम. विश्वेश्वरैया की कुछ प्रसिद्ध उपलब्धियां हैं।
♦️ डॉ.विश्वेश्वरैया के द्वारा किये गये देश के लिए उत्कृष्ट कार्यों के लिए सरकार ने उन्हें वर्ष 1955 में भारत रत्न से सम्मानित किया था।
♦️ इसके साथ ही भारत सरकार द्वारा साल 1968 में डॉ. विश्वेश्वरैया की जन्मतिथि को ‘अभियंता दिवस’ घोषित किया गया था।


 

17 September 2022 Rajasthan Current Affairs 2022 PDF free Download in Hindi

| Rajasthan Current Affairs PDF 2022 | rajasthan monthly current affairs 2022 in hindi pdf | 17 September 2022 Rajasthan Current Affairs PDF in Hindi Download | Rajasthan Current Affairs PDF 2022 | Rajasthan Current Affairs PDF free Download 2022 | mumal  Current Affairs in Hindi & English | Rajasthan Current Affairs 2022 PDF | Current Affairs PDF


 Download PDF File


Day to Day Rajasthan Current Affairs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *