WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
31 October 2022 Rajasthan Current Affairs PDF in Hindi 08 October 2022 current affairs in hindi pdf 
Current Affairs Rajasthan Current Affairs 2022

18 October 2022 Rajasthan Current Affairs PDF in Hindi

18 October 2022 Rajasthan Current Affairs PDF in Hindi

18 October 2022 current affairs in hindi pdf download | rajasthan current affairs pdf October 2022 in hindi | rajasthan current affairs October 2022 in hindi | rajasthan current affairs October 2022 pdf | rajasthan current affairs October 2022 pdf free download in hindi


Rajasthan Current Affairs PDF : आज की हमारी यह पोस्ट Rajasthan Current Affairs PDF से सन्बन्धित है , इस पोस्ट में हम आपको Rajasthan 2022 Current Affairs PDF से संबंधित सभी प्रकार की PDF को Download करने की LInk उपलब्ध कराऐंगे ! जिन पर क्लिक करके आप इनको Download कर पाएँगे ! जो कि आपको आने वाले सभी प्रकार के Competitive Exams में काम आयेंगी ! इस पोस्ट में आपको Current Month की Daily Current Affairs की PDF को Date Wise उपलब्ध कराऐंगे, जहाँ से आप इसे Download कर पाऐंगे | आप राजस्थान करेंट अफेयर्स पीडीएफ़ डाउनलोड करना चाहते है तो आप सही जगह पर आए है यहाँ से राजस्थान करंट अफेयर्स 2022 पीडीएफ़ इन हिन्दी आसानी से डाउनलोड कर पाएंगे जो Current Affairs PDF 2022 Rajsthan Exams के लिए अतिमहत्वपूर्ण साबित होगा |

Rajasthan Current Affairs in Hindi 2022 | Rajasthan Current Affairs Magazine PDF

जैसा की आप सभी जानते है Rajasthan मे जितनी भी रुकी हुई भर्ती थी अब सभी भर्ती का नोटिफ़िकेशन बारी-बारी से आना शुरू हो गया है जैसे; Rajasthan Police Constable, Patwari, Rajasthan SI, RPSC, RAS, REET, 1st grade & 2nd Grade और अन्य भर्ती का नोटिफ़िकेशन  आ चूका है और कुछ भर्ती का Exam भी शुरू हो चुका है तो आप तैयार हो जाए क्योकि अब बारी है मेहनत करने का और सरकारी नौकरी का सपना पूरा करने का इसलिए आप सभी के लिए Rajasthan Current Affairs Book  उपलब्ध करवाया गया है ताकि आप अच्छे से तैयारी कर सकते है |

Rajasthan Current Affairs PDF 2022 in Hindi PDF One Liner

दोस्तो ये राजस्थान से संबन्धित करेंट अफेयर्स Rajsthan मे होने वाले सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अतिमहत्वपूर्ण है क्योकि ये Rajasthan Special Current Affairs 2022 PDF in Hindi है , जैसे: RAS Current Affairs pdf, Rajasthan SI Current Affairs pdf, Rajasthan Police Constable Current Affairs pdf, Rajasthan Patwari Current Affairs pdf, RPSC Current Affairs pdf etc.


 

Rajasthan Current Affairs in Hindi PDF | 18 October 2022 Rajasthan Current Affairs PDF in Hindi 

01. हाल ही में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा राजस्थान में पासपोर्ट कार्यालयों की तर्ज पर कितने मॉडल उप पंजीयक कार्यालय खोलने के प्रस्ताव का अनुमोदन किया है ?
(अ) 5
(ब) 10
(स) 04
(द) इनमें से कोई नही

Important Facts:-
♦️ राजस्थान में पासपोर्ट कार्यालयों की तर्ज पर मॉडल उप पंजीयक कार्यालय जल्द शुरू होंगे। इसके लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कुल 10 कार्यालय खोलने के प्रस्ताव का अनुमोदन किया है।
♦️इनमें जयपुर, जोधपुर, भिवाड़ी, बीकानेर, अजमेर, उदयपुर, कोटा, सीकर, भरतपुर एवं बाड़मेर में मॉडल उप पंजीयक कार्यालय स्थापित करने तथा कार्यालयों के लिए भवन उपलब्ध कराने संबंधित प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की है।
♦️गहलोत ने बजट वर्ष 2022-23 में दस्तावेजों के पंजीयन की व्यवस्था को विकेन्द्रीकृत करते हुए पासपोर्ट कार्यालयों की तर्ज पर जयपुर, जोधपुर और भिवाड़ी में मॉडल उप पंजीयक कार्यालय खोलने की घोषणा की थी।

02.राजस्थान में राज्य स्तरीय राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक-2022 का शुभारंभ कब हुआ है ?
(अ) 15 अक्टूबर 2022
(ब) 16 अक्टूबर 2022
(स) 14 अक्टूबर 2022
(द) इनमें से कोई नही

Important Facts:-
♦️राजस्थान में राज्य स्तरीय राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक-2022
का शुभारम्भ 16 अक्टूबर 2022 से हुआ है, जो 19 अक्टूबर तक आयोजित होंगे, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा इसका शुभारंभ किया गया था
♦️राज्य भर के 3 हजार 700 खिलाड़ी लेंगे भाग
♦️जयपुर के सवाईमान सिंह स्टेडियम और राजस्थान विश्वविद्यालय के खेल मैदानों पर छह खेलों में मैच आयोजित होंगे। कुल 330 टीमें खेलेंगी।
♦️मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 29 अगस्त, 2022 को जोधपुर जिले के पाल गांव के पशु मेला मैदान से राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक का शुभारंभ किया था.

03. हाल ही में 14 अक्टूबर को राजस्थान हाईकोर्ट के 40 वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ किसने ली है?
(अ) पंकज मित्तल
(ब) एसएस शिन्दे
(स) रविंद्र भट्ट
(द) इनमें से कोई नहीं

Important Facts:-
♦️इलाहाबाद हाईकोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीश जस्टिस पंकज मित्तल ने 14 अक्टूबर को राजस्थान हाईकोर्ट के 40 वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली.
♦️राज्यपाल कलराज मिश्र ने राजभवन में आयोजित हुए समारोह में जस्टिस मित्तल को मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई.
♦️मेरठ के रहने वाले जस्टिस पंकज मित्तल ने राजस्थान हाईकोर्ट के 40 वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली।
♦️इससे पूर्व वे जम्मू कश्मीर व लद्दाख हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश, इलाहाबाद हाईकोर्ट में न्यायाधीश रहे है
♦️मुख्य न्यायाधीश एसएस शिन्दे के 31 जुलाई को रिटायर्ड होने के बाद से राजस्थान हाईकोर्ट में मुख्य न्यायाधीश का पद रिक्त चल रहा
♦️संविधान में अनुच्छेद 124 (2) में सुप्रीम कोर्ट के जजों की नियुक्ति के बारे में प्रावधान है। इसके मुताबिक सुप्रीम कोर्ट के जजों की नियुक्ति राष्ट्रपति द्वारा सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम के परामर्श पर की जाती है

04. राजस्थान में राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक की तर्ज पर शहरी ओलंपिक खेलों का आयोजन कब किया जाएगा?
(अ) जनवरी 2023
(ब) दिसंबर 2022
(स) अक्टूबर 2023
(द) इनमें से कोई नहीं

Important Facts:-
♦️सीएम गहलोत ने घोषणा करते हुए कहा गांवों में ओलंपिक की तर्ज पर अब शहरों में भी ओलम्पिक मैच करवाए जाएंगे.
♦️अगले साल जनवरी 2023 में स्टेट मैच के साथ पूरे राजस्थान के नगर पालिका, नगर परिषद क्षेत्रों में ग्रामीण की तर्ज पर शहरों के लिए भी ओलम्पिक आयोजित किए जाएंगे.
♦️खेल मंत्री अशोक चांदना के अनुसार शहरी ओलंपिक खेलों का आयोजन 26 जनवरी से किया जाएगा

05. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जयपुर के पृथ्वीराज नगर क्षेत्र में पेयजल के फेज-प्रथम (स्टेज द्वितीय) एवं फेज-द्वितीय के कार्यों के लिए कितने करोड़ रूपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है?
(अ) 342 करोड़ रूपये
(ब) 125 करोड़ रूपये
(स) 747.08 करोड़ रूपये
(द) इनमें से कोई नही

Important Facts
♦️राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जयपुर के पृथ्वीराज नगर क्षेत्र में पेयजल के फेज-प्रथम (स्टेज द्वितीय) एवं फेज-द्वितीय के कार्यों के लिए 747.08 करोड़ रूपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है.
♦️मुख्यमंत्री के इस निर्णय के बाद 145 वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल में जल वितरण तंत्र स्थापित किया जाएगा. जयपुर के पृथ्वीराज नगर और इसके आस-पास के क्षेत्र को बीसलपुर बांध आधारित पेयजल परियोजना से जोड़ा जा रहा है.
♦️ इसके अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र सांगानेर, विधानसभा क्षेत्र झोटवाड़ा एवं विधानसभा क्षेत्र विद्याधर नगर के आंशिक क्षेत्र सम्मिलित होंगे

06. राजस्थान के किस जिले में Phyto-sanitary Labs की स्थापना की जाएगी?
(अ) कोटा
(ब) जोधपुर
(स) उपरोक्त दोनों
(द) इनमें से कोई नही

Important Facts:-
♦️ राजस्थान के कोटा व जोधपुर में Phyto-sanitary Labs की स्थापना की जाएगी।
♦️मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा राजस्थान बजट 2022-23 पेश करते समय इसकी घोषणा की थी

07. हाल ही में राजस्थान के किस जिले में वंशावली संरक्षण एवं संवर्द्धन अकादमी का कार्यालय शुरू किया जाएगा?
(अ) बीकानेर
(ब) जयपुर
(स) उदयपुर
(द) इनमें से कोई नहीं
Important Facts
♦️ ऋषि-मुनियों के प्राचीन काल से भारत में वंशावलियां लिखी जा रही है. बदलते वक्त के साथ पुरानी होती जा रही वंशावलियों के खत्म होने से विरासत भी नष्ट हो रही है.
♦️ऐसे में इन वंशावलियों को सुरक्षित रखने के लिए राजस्थान सरकार योजना बना रही है. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इन पुरातन धरोहर को संरक्षित करने के लिए वंशावलियों की माइक्रोफिल्म बनवाने का फैसला किया है.
♦️शीघ्र ही जयपुर में वंशावली संरक्षण एवं संवर्द्धन अकादमी का कार्यालय शुरू किया जाएगा. यहां से प्रदेश के वंश लेखकों के उत्थान में कार्य संपादित होंगे.

08. हाल ही में राजस्थानी भाषा अनुवाद पुरस्कार 2021 किसे दिए जाने की घोषणा की गई है?
(अ) संजय पुरोहित
(ब) सवाई सिंह गहलोत
(स) कृति शर्मा
(द) इनमें से कोई नहीं

Important Facts:-
♦️साहित्य अकादेमी ने राजस्थानी भाषा में श्री संजय पुरोहित को वर्ष 2021का अपना अनुवाद पुरस्कार प्रदान करने की घोषणा की है।
♦️उन्हें यह पुरस्कार रमा मेहता कृत अंग्रेज़ी उपन्यास “इंसाइड द हवेली” के राजस्थानी अनुवाद ‘हेली रै मांय’ के लिए दिया जा रहा है।
♦️पुरस्कार के रूप में एक उत्कीर्ण ताम्रफलक और पचास हजार रुपए की राशि पुरस्कृत अनुवादक को इसी वर्ष एक विशेष समारोह मे प्रदान की जाएगी 

09. हाल ही में केंद्र सरकार ने किस नदी पर भारत के पहले सस्पेंशन ब्रिज के निर्माण को मंजूरी प्रदान की है ?
(अ) कृष्णा नदी
(ब) गंगा नदी
(स) कावेरी नदी
(द) इनमें से कोई नही

Important facts:-
♦️ 13 अक्टूबर 2022 को केंद्र सरकार ने तेलंगाना और आंध्र प्रदेश को जोड़ने वाली कृष्णा नदी पर एक प्रतिष्ठित केबल स्टे-कम-सस्पेंशन ब्रिज के निर्माण को मंजूरी दी ।
♦️एक बार पूरा होने के बाद, पुल दुनिया में अपनी तरह का दूसरा और भारत में पहला पुल होगा।
♦️ इस पुल से हैदराबाद और तिरुपति के बीच की दूरी में 80 किमी कम होने की उम्मीद है।
♦️ इसे 1,082.56 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जाएगा।

10. हाल ही में दुनिया भर में ग्रामीण महिलाओं के अंतर्राष्ट्रीय दिवस के रूप में कब मनाया है?
(अ) 13 अक्टूबर
(ब) 15 अक्टूबर
(स) 11 अक्टूबर 
(द) इनमें से कोई नही

Important Facts:-
♦️ 15 अक्टूबर को दुनिया भर में ग्रामीण महिलाओं के अंतर्राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया जाता है।
♦️उद्देश्य: लैंगिक गुणवत्ता को बढ़ावा देना और ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं द्वारा निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डालना
♦️स्थापित: 2007 UN द्वारा
♦️संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट के अनुसार, विकासशील देशों में कुल कृषि श्रम शक्ति का लगभग 40% हिस्सा महिलाओं का है।
♦️2022 थीम: “रूरल वीमेन कल्टिवेटिंग गुड फूड फॉर ऑल”


 

18 October 2022 Rajasthan Current Affairs 2022 PDF free Download in Hindi

| Rajasthan Current Affairs PDF 2022 | rajasthan monthly current affairs 2022 in hindi pdf | 18 October 2022 Rajasthan Current Affairs PDF in Hindi Download | Rajasthan Current Affairs PDF 2022 | Rajasthan Current Affairs PDF free Download 2022 | mumal  Current Affairs in Hindi & English | Rajasthan Current Affairs 2022 PDF | Current Affairs PDF


 Download PDF File


Day to Day Rajasthan Current Affairs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *