WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
31 August 2022 Rajasthan Current Affairs PDF in Hindi 06 August2022 current affairs in hindi pdf download | rajasthan current affairs pdf August 2022 in hindi | rajasthan current affairs August 2022 in hindi | rajasthan current affairs August 2022 pdf | rajasthan current affairs August 2022 pdf free download in hindi
Current Affairs Rajasthan Current Affairs 2022

21 August 2022 Rajasthan Current Affairs PDF in Hindi

21 August 2022 Rajasthan Current Affairs PDF in Hindi

21 August 2022 current affairs in hindi pdf download | rajasthan current affairs pdf August 2022 in hindi | rajasthan current affairs August 2022 in hindi | rajasthan current affairs August 2022 pdf | rajasthan current affairs August 2022 pdf free download in hindi


Rajasthan Current Affairs PDF : आज की हमारी यह पोस्ट Rajasthan Current Affairs PDF से सन्बन्धित है , इस पोस्ट में हम आपको Rajasthan 2022 Current Affairs PDF से संबंधित सभी प्रकार की PDF को Download करने की LInk उपलब्ध कराऐंगे ! जिन पर क्लिक करके आप इनको Download कर पाएँगे ! जो कि आपको आने वाले सभी प्रकार के Competitive Exams में काम आयेंगी ! इस पोस्ट में आपको Current Month की Daily Current Affairs की PDF को Date Wise उपलब्ध कराऐंगे, जहाँ से आप इसे Download कर पाऐंगे | आप राजस्थान करेंट अफेयर्स पीडीएफ़ डाउनलोड करना चाहते है तो आप सही जगह पर आए है यहाँ से राजस्थान करंट अफेयर्स 2022 पीडीएफ़ इन हिन्दी आसानी से डाउनलोड कर पाएंगे जो Current Affairs PDF 2022 Rajsthan Exams के लिए अतिमहत्वपूर्ण साबित होगा |

Rajasthan Current Affairs in Hindi 2022 | Rajasthan Current Affairs Magazine PDF

जैसा की आप सभी जानते है Rajasthan मे जितनी भी रुकी हुई भर्ती थी अब सभी भर्ती का नोटिफ़िकेशन बारी-बारी से आना शुरू हो गया है जैसे; Rajasthan Police Constable, Patwari, Rajasthan SI, RPSC, RAS, REET, 1st grade & 2nd Grade और अन्य भर्ती का नोटिफ़िकेशन  आ चूका है और कुछ भर्ती का Exam भी शुरू हो चुका है तो आप तैयार हो जाए क्योकि अब बारी है मेहनत करने का और सरकारी नौकरी का सपना पूरा करने का इसलिए आप सभी के लिए Rajasthan Current Affairs Book  उपलब्ध करवाया गया है ताकि आप अच्छे से तैयारी कर सकते है |

Rajasthan Current Affairs PDF 2022 in Hindi PDF One Liner

दोस्तो ये राजस्थान से संबन्धित करेंट अफेयर्स Rajsthan मे होने वाले सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अतिमहत्वपूर्ण है क्योकि ये Rajasthan Special Current Affairs 2022 PDF in Hindi है , जैसे: RAS Current Affairs pdf, Rajasthan SI Current Affairs pdf, Rajasthan Police Constable Current Affairs pdf, Rajasthan Patwari Current Affairs pdf, RPSC Current Affairs pdf etc.

Rajasthan Current Affairs in Hindi PDF | 21 August 2022 Rajasthan Current Affairs PDF in Hindi


 

01. हाल ही में राजस्थान के किस जिले के प्रसिद्ध ब्रह्मा मंदिर को भी अयोध्या की तर्ज पर पुनर्विकसित किया जाएगा ?
(अ) अजमेर
(ब) जयपुर
(स) जोधपुर
(द) इनमें से कोई नहीं

Important Facts
♦️ उत्तर प्रदेश में अयोध्या की तर्ज पर राजस्थान के अजमेर के पुष्कर में स्थित ब्रह्मा मंदिर को भी विकसित करने की दिशा में राजस्थान सरकार कवायद में जुटी है.
♦️ राजस्थान पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ के प्रयास से भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग की ओर से अजमेर के ब्रह्मा मंदिर के जीर्णोंद्धार का कार्य जल्द शुरू कराया जाएगा.
♦️ निगम अध्यक्ष राठौड़ ने बताया कि भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग की तकनीकी टीम की ओर से ब्रह्मा मंदिर का सर्वे किया जा चुका है. टेंडर आमंत्रित की जा चुकी है और जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होगा
♦️ हर साल कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर पुष्कर में मेला लगता है। मेला के दौरान ब्रह्मा जी के मंदिर में हजारों की संख्या में भक्तों की भीड़ लगी रहती हैं।

02. हाल ही में उत्तर-पश्चिम रेलवे जोन का पहला रेल कोच रेस्टोरेंट कहां खोला जाएगा?
(अ) बाड़मेर
(ब) बीकानेर
(स) जयपुर
(द) इनमें से कोई नही

Important Facts:-
♦️ राजस्थान के बाड़मेर में खुलेगा उत्तर-पश्चिम रेलवे जोन का पहला रेल कोच रेस्टोरेंट
♦️ खड़े डिब्बे में बिना टिकट ले सकेंगे खाने का लुत्फ, एक साथ बैठ सकेंगे 70-75 लोग,
♦️ गैर यात्री भाड़ा आय बढ़ाने की दिशा में रेलवे का नवाचार, ♦️ मंडल रेल प्रबंधक गीतिका पांडेय ने दी जानकारी
♦️ उत्तर पश्चिम रेलवे भारतीय रेल का एक रेलक्षेत्र है। इसे लघुरूप में उपरे कहा जाता है। इसकी स्थापना 1 अक्टूबर 2002 में हुई थी। इसका मुख्यालय जयपुर में स्थित है।

03. राजस्थान के किस जिले में दो दिवसीय राष्ट्रीय स्टार्टअप समिट का आयोजन किया जाएगा?
(अ) बीकानेर
(ब) उदयपुर
(स) कोटा
(द) इनमें से कोई नही

Important Facts
♦️ राजस्थान के युवाओं में उद्यमशीलता और कौशल को प्रोत्साहित करने के लिए लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बड़ी पहल की है।
♦️ बिरला के प्रयासों से जल्द ही पूरे राजस्थान के युवाओं के लिए कोटा में दो दिवसीय राष्ट्रीय स्टार्टअप समिट का आयोजन किया जाएगा
♦️ जिसमें देश के दिग्गज एन्टरप्रेन्योर्स तथा स्टार्ट.अप और आइटी विशेषज्ञ सीधे युवाओं से संवाद करेंगे
♦️ दो दिवसीय समिट के दौरान नॉलेज सेशन्स व पैनल डिस्कशंस के माध्यम से युवाओं को वर्तमान तथा भविष्य की आवश्यकताओं को पहचाननेए अपने नवचारों तथा सृजनात्मकता से उन आवश्यकताओं के अनुरूप संभव तथा प्रभावी समाधान तलाशने के बारे में भी जानने को मिलेगा।
♦️ आयोजन की रूपरेखा तैयार करने के लिए 16 अगस्त को संसद भवन में बिरला और उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल के बीच चर्चा हुई


 

04. राजस्थान सरकार द्वारा घर-घर औषधि योजना का विस्तार करते हुए कुल कितने पौधों का वितरण किया जाएगा?
(अ) 10 करोड़
(ब) 5 करोड़
(स) 3 करोड़
(द) इनमें से कोई नहीं

Important Facts:-
♦️ मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने दी मंजूरी घर-घर औषधि योजना का विस्तार कर नए रूप में किया जाएगा लागू
♦️ कुल 5 करोड़ पौधों का होगा वितरण
जिसमें 3 करोड़ पौधे आमजन को मांग अनुसार होंगे उपलब्ध
सामुदायिक स्तर पर होगा व्यापक वृक्षारोपण
10 हजार ग्राम पंचायतों को दिए जाएंगे 1 करोड़ पौधे
200 नगरीय क्षेत्रों को मिलेंगे 1 करोड़ पौधे
♦️ 01 अगस्त, 2021 को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ‘निरोगी राजस्थान अभियान’ (Nirogi Rajasthan Campaign) के तहत ‘घर-घर औषधी योजना’ तथा 72वें वन महोत्सव का शुभारंभ किया।
♦️ वन विभाग की ओर से औषधीय गुण वाले तुलसी, गिलोय, कालमेघ और अश्वगंधा के 8 पौधों की किट प्रत्येक परिवार को नि:शुल्क दी जाती है

05. हाल ही में राजस्थान के किस व्यक्ति ने अमेज़न संभव आंत्रप्रेन्योरशिप चैलेंज 2022 में प्रथम पुस्कार जीता है?
(अ) मुग्धा सिन्हा
(ब) सुभाष ओला
(स) भरत कुमार
(द) इनमें से कोई नही

Important Facts:-
♦️ राजस्थान के अन्वेषक सुभाष ओला ने अमेज़न संभव आंत्रप्रेन्योरशिप चैलेंज 2022 में प्रथम पुस्कार जीता है। ♦️ उनकी कम्पनी ‘जीनियस एनर्जी क्रिटिकल इनोवेशन प्राइवेट लिमिटेड’ को स्टार्ट-अप ऑफ द ईयर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।
♦️ इन्होंने भाप को पुनर्चक्रित करके बॉयलरों में ऊर्जा बचाने की तकनीक विकसित की है।
♦️ इस टेक्नोलॉजी को पहले खोया और दूसरे दुग्ध उत्पाद तैयार करने के लिए विकसित किया गया था और बाद में कपड़ा, दूध और भोजन, फार्मा, प्लाईवुड, पेपर मिल, चमड़ा उद्योग, रसायन उद्योग, गर्म पानी बॉयलर जनरेटर, प्लास्टिक रीसायकल, कपड़े धोने और अस्पतालों आदि में काम में लिया जाने लगा।

06. हाल ही में राज्य विधिक सेवा प्राधिकरणों का 18वां अखिल भारतीय सम्मेलन कहाँ आयोजित किया गया?
(अ) बीकानेर
(ब) उदयपुर
(स) जयपुर
(द) इनमें से कोई नही

Important Facts:-
♦️ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरणों का 18वां अखिल भारतीय सम्मेलन 16 एवं 17 जुलाई को जयपुर में आयोजित किया गया।
♦️ अतिरिक्त मुख्य सचिव, गृह अभय कुमार ने प्रस्तावित सम्मेलन की तैयारियों के संबंध में आयोजित बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों को पूर्ण समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिये।
♦️ उन्होंने संबंधित विभागों के उच्च अधिकारियों को सम्मेलन के आयोजन हेतु पुख्ता तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।


 

07. हाल ही में बांसवाड़ा जिले के किसानों को सिंचाई परियोजनाओं के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा कितने करोड़ रुपये के प्रस्तावों का अनुमोदन किया गया है?
(अ) 3569 करोड़
(ब) 2629 करोड़
(स) 1623 करोड़
(द) इनमें से कोई नही

Important Facts
♦️ मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने बांसवाड़ा जिले के किसानों को सिंचाई के लिए 2629 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का अनुमोदन किया है
♦️ माही परियोजना से अपर हाई लेवल नहर के लिए 2500 करोड़ रुपये स्वीकृत
♦️ परियोजना में 121 अतिरिक्त गांवों को कमाण्ड क्षेत्र में किया सम्मिलित
♦️ बांसवाड़ा में 338 गांवों के 41903 हैक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा होगी उपलब्ध व 105 कि.मी. लम्बी नहर का होगा निर्माण
♦️ हरिदेव जोशी नहर तंत्र के सुदृढ़ीकरण के लिए 129.19 करोड़ रुपये स्वीकृत

08. हाल ही में राजस्थान के किस जिले में नवीन आयुर्वेद औषधालय खोलने के प्रस्ताव को मंजूरी अशोक गहलोत द्वारा दी गई है?
(अ) बीकानेर
(ब) करौली
(स) दौसा
(द) इनमें से कोई नही

Important Facts
♦️ मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बीकानेर जिले के ग्राम पंचायत मुख्यालय देराजसर तथा ग्राम सातलेरा में नवीन आयुर्वेद औषधालय खोलने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है.
♦️ उल्लेखनीय है कि ‘आयुष नीति-2021’ में निर्धारित मापदंडों के अनुसार प्रत्येक ग्राम पंचायत मुख्यालय पर नवीन आयुर्वेद औषधालय स्थापित किया जाना प्रस्तावित है.
♦️ गहलोत के इस निर्णय से लोगों को ग्राम स्तर पर बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सकेगी.

09. हाल ही में देश का पहला ‘हर घर जल’ प्रमाणित राज्य कौन सा बन गया है?
(अ) आंध्र प्रदेश
(ब) गोवा
(स) कर्नाटक
(द) इनमें से कोई नही

Important Facts:-
♦️ गोवा बना देश का पहला ‘हर घर जल’ प्रमाणित राज्य
♦️ ‘गोवा’ और ‘दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव’ क्रमशः देश के पहले ‘हर घर जल’ प्रमाणित राज्य और केंद्र शासित प्रदेश बन गए हैं।
♦️ इस राज्य और केंद्र शासित प्रदेश में अब सभी गांवों के लोगों को नल कनेक्शन के माध्यम से सुरक्षित पेयजल उपलब्ध है।
♦️ अगस्त 2019 में शुरू किए गए ‘जल जीवन मिशन’ का उद्देश्य 2024 तक देश के हर ग्रामीण घर में पीने योग्य नल का पानी उपलब्ध कराना है।


 

10. हाल ही में मेक इंडिया नंबर 1′ मिशन की घोषणा किसने की है?
(अ) अरविंद केजरीवाल
(ब) नरेंद्र मोदी
(स) अमित शाह
(द) इनमें से कोई नह

Important Facts:-
♦️ दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 17 अगस्त 2022 को ‘मेक इंडिया नंबर 1’ मिशन की घोषणा की।
♦️ इसे दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में लॉन्च किया गया।
♦️ यह स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि और रोजगार पर ध्यान केंद्रित करेगा।
♦️ वह लोगों को पहल में शामिल होने और इसके उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित करने हेतु मिशन के हिस्से के रूप में देश भर की यात्रा करेंगे।


 

21 August 2022 Rajasthan Current Affairs 2022 PDF free Download in Hindi

| Rajasthan Current Affairs PDF 2022 | rajasthan monthly current affairs 2022 in hindi pdf | 21 August 2022 Rajasthan Current Affairs PDF in Hindi Download | Rajasthan Current Affairs PDF 2022 | Rajasthan Current Affairs PDF free Download 2022 | mumal  Current Affairs in Hindi & English | Rajasthan Current Affairs 2022 PDF | Current Affairs PDF


 Download PDF File


Day to Day Rajasthan Current Affairs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *