WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
31 August 2022 Rajasthan Current Affairs PDF in Hindi 06 August2022 current affairs in hindi pdf download | rajasthan current affairs pdf August 2022 in hindi | rajasthan current affairs August 2022 in hindi | rajasthan current affairs August 2022 pdf | rajasthan current affairs August 2022 pdf free download in hindi
Current Affairs Rajasthan Current Affairs 2022

23 August 2022 Rajasthan Current Affairs PDF in Hindi

23 August 2022 Rajasthan Current Affairs PDF in Hindi

23 August 2022 current affairs in hindi pdf download | rajasthan current affairs pdf August 2022 in hindi | rajasthan current affairs August 2022 in hindi | rajasthan current affairs August 2022 pdf | rajasthan current affairs August 2022 pdf free download in hindi


Rajasthan Current Affairs PDF : आज की हमारी यह पोस्ट Rajasthan Current Affairs PDF से सन्बन्धित है , इस पोस्ट में हम आपको Rajasthan 2022 Current Affairs PDF से संबंधित सभी प्रकार की PDF को Download करने की LInk उपलब्ध कराऐंगे ! जिन पर क्लिक करके आप इनको Download कर पाएँगे ! जो कि आपको आने वाले सभी प्रकार के Competitive Exams में काम आयेंगी ! इस पोस्ट में आपको Current Month की Daily Current Affairs की PDF को Date Wise उपलब्ध कराऐंगे, जहाँ से आप इसे Download कर पाऐंगे | आप राजस्थान करेंट अफेयर्स पीडीएफ़ डाउनलोड करना चाहते है तो आप सही जगह पर आए है यहाँ से राजस्थान करंट अफेयर्स 2022 पीडीएफ़ इन हिन्दी आसानी से डाउनलोड कर पाएंगे जो Current Affairs PDF 2022 Rajsthan Exams के लिए अतिमहत्वपूर्ण साबित होगा |

Rajasthan Current Affairs in Hindi 2022 | Rajasthan Current Affairs Magazine PDF

जैसा की आप सभी जानते है Rajasthan मे जितनी भी रुकी हुई भर्ती थी अब सभी भर्ती का नोटिफ़िकेशन बारी-बारी से आना शुरू हो गया है जैसे; Rajasthan Police Constable, Patwari, Rajasthan SI, RPSC, RAS, REET, 1st grade & 2nd Grade और अन्य भर्ती का नोटिफ़िकेशन  आ चूका है और कुछ भर्ती का Exam भी शुरू हो चुका है तो आप तैयार हो जाए क्योकि अब बारी है मेहनत करने का और सरकारी नौकरी का सपना पूरा करने का इसलिए आप सभी के लिए Rajasthan Current Affairs Book  उपलब्ध करवाया गया है ताकि आप अच्छे से तैयारी कर सकते है |

Rajasthan Current Affairs PDF 2022 in Hindi PDF One Liner

दोस्तो ये राजस्थान से संबन्धित करेंट अफेयर्स Rajsthan मे होने वाले सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अतिमहत्वपूर्ण है क्योकि ये Rajasthan Special Current Affairs 2022 PDF in Hindi है , जैसे: RAS Current Affairs pdf, Rajasthan SI Current Affairs pdf, Rajasthan Police Constable Current Affairs pdf, Rajasthan Patwari Current Affairs pdf, RPSC Current Affairs pdf etc.


 

Rajasthan Current Affairs in Hindi PDF | 23 August 2022 Rajasthan Current Affairs PDF in Hindi 

01. हाल ही में राजस्थान के किस व्यक्ति को नई दिल्ली में सर्वश्रेष्ठ राष्ट्रीय एथलेटिक्स पुरस्कार से सम्मानित किया गया?
(अ) हर्षवर्धन सिंह
(ब) देवेंद्र झाझरिया
(स) अवनि लेखरा
(द) इनमें से कोई नहीं

Important Facts
♦️ डूंगरपुर हर्षवर्धन सिंह को 20 अगस्त को दिल्ली में आयोजित सर्वश्रेष्ठ राष्ट्रीय एथलेटिक्स पुरस्कार से सम्मानित किया गया.
♦️ हर्षवर्धन को इंटरनेशनल मैजिक गेम सीपी यादव ने पुरस्कार प्रदान किया। इसके साथ ही हर्षवर्धन का नाम मैजिक बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में भी दर्ज हो गया।
♦️ बता दें कि हर्षवर्धन सिंह ने 27 से 28 मार्च तक उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आयोजित एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 400 मीटर में डूंगरपुर का प्रतिनिधित्व किया था.

02. हाल ही में किस जिले के उज्जवल चौधरी ने आयरनमैन ट्रायलथॉन में 10 वां स्थान हासिल करके खिताब जीता है?
(अ) सीकर
(ब) झुंझुनू
(स) बीकानेर
(द) इनमें से कोई नही

Important Facts:-
♦️ झुंझुनू शहर में हाउसिंग बोर्ड के निवासी और भारतीय नौसेना के निवासी लेफ्टिनेंट उज्जवल चौधरी ने दुनिया भर में सबसे कठिन एक दिवसीय खेल माने जाने वाले आयरनमैन ट्रायलथॉन में 10 वां स्थान हासिल करके खिताब जीता।
♦️ वर्ल्ड ट्रायलथॉन कॉर्पोरेशन की ओर से आयरनमैन ट्रायलथॉन प्रतियोगिता 14 अगस्त को कजाकिस्तान की राजधानी नूर सुल्तान में आयोजित की गई थी।
♦️ जिसमें 3.8 किमी तैराकी, 180 किमी साइकिल चलाना और 42.2 किमी दौड़ शामिल है। इसी क्रम में दौड़ लगानी थी।
♦️ जानकारी के मुताबिक इस प्रतियोगिता में दुनिया भर से 30 देश और 765 प्रतिभागी शामिल हुए थे.

03. हाल ही में किस राज्य सरकार द्वारा राजीव गांधी एडवांस टेक्नोलॉजी सेंटर या R-CAT का उद्घाटन किया गया?
(अ) राजस्थान
(ब) मध्यप्रदेश
(स) हरियाणा
(द) इनमें से कोई नही

Important Facts:-
♦️ तकनीकी स्नातकों को अधिक रोजगारपरक बनाने के उद्देश्य से, राजस्थान सरकार राजीव गांधी एडवांस टेक्नोलॉजी सेंटर या R-CAT का उद्घाटन किया
♦️ राजीव गांधी एडवांस टेक्नोलॉजी सेंटर जयपुर में किया गया
♦️ इसका उद्घाटन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा 20 अगस्त 2022 को दो दिवसीय डिजीफेस्ट- 2022 के दौरान किया गया
♦️ R-CAT स्नातकों के लिए 1 सप्ताह से 6 महीने तक की अवधि के साथ उन्नत और उभरती सूचना प्रौद्योगिकी पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करेगा।


 

04. हाल ही में केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल द्वारा किस जिले में सांस्कृतिक स्त्रोत एवं प्रशिक्षण केंद्र भवन का लोकार्पण किया गया?
(अ) उदयपुर
(ब) बीकानेर
(स) जयपुर
(द) इनमें से कोई नही

Important Facts
♦️ सांस्कृतिक स्त्रोत एवं प्रशिक्षण केंद्र भवन का राजस्थान के उदयपुर में लोकार्पण किया गया
♦️ केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने उदयपुर में 22 अगस्त को इसका लोकार्पण किया
♦️ अर्जुन राम मेघवाल बीकानेर लोकसभा क्षेत्र से सांसद हैं। वर्तमान में वे केन्द्रीय संस्कृति एवम् संसदीय कार्य मंत्री है

05. हाल ही में हरिदेव जोशी पत्रकारिता और जनसंचार विश्वविद्यालय ,जयपुर का कुलपति नियुक्त किया गया है?
(अ) प्रो. सुधी राजीव
(ब) प्रो. विनोद कुमार
(स) प्रो. अंजनी शुक्ल
(द) इनमें से कोई नहीं

Important Facts:-
♦️ प्रो. सुधी राजीव को हरिदेव जोशी पत्रकारिता और जनसंचार विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया गया है।
♦️ राज्यपाल ने राज्य सरकार के परामर्श से यह नियुक्ति आदेश 13 अगस्त को जारी किए हैं।’’
♦️ पूर्णिमा विश्वविद्यालय में डीन के पद पर कार्यरत प्रो. सुधी राजीव को यह नियुक्ति कुलपति कार्यभार ग्रहण करने से तीन वर्ष अथवा सत्तर वर्ष की आयु प्राप्त कर लेने तक, जो भी पहले हो, के लिए की गयी है।
♦️ हरिदेव जोशी पत्रकारिता और जनसंचार विश्वविद्यालय जयपुर में स्थित है विश्वविद्यालय, 1 मार्च, 2019 को स्थापित किया गया था।

06. हाल ही में 2 अगस्त से राजस्थान उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश कौन बने हैं?
(अ) महेंद्र गोयल
(ब) कुलदीप माथुर
(स) मनिंद्र मोहन श्रीवास्तव
(द) इनमें से कोई नहीं

Important Facts:-
♦️ 2 अगस्त से, केंद्र सरकार ने राजस्थान उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश (भारतीय संविधान के अनुच्छेद 223 के अनुसार) के रूप में न्यायमूर्ति मनिंद्र मोहन श्रीवास्तव की नियुक्ति को अधिसूचित किया है।
♦️ वर्तमान में राजस्थान हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस एस एस शिंदे का कार्यकाल 1 अगस्त को समाप्त हो गया
♦️ बता दें कि इससे पहले एम एम श्रीवास्तव को 7 मार्च को राजस्थान हाईकोर्ट का कार्यवाहक चीफ जस्टिस नियुक्त किया गया था।
♦️ राजस्थान हाईकोर्ट के नियुक्त किए गए चीफ जस्टिस एम एम श्रीवास्तव का पूरा नाम मनिन्द्र मोहन है। इनका जन्म बिलासपुर में 6 मार्च 1964 को हुआ था।
♦️ इस वक्त राजस्थान में वे सबसे वरिष्ठ जज हैं। इसके अलावा वे देशभर के हाईकोर्ट के जजेस में वरिष्ठता में चौथे क्रम पर हैं।


 

07. हाल ही में राज्यपाल कलराज मिश्र किस जिले के पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय में कॉन्स्टीट्यूशन पार्क का उद्घाटन किया?
(अ) बीकानेर
(ब) सीकर
(स) उदयपुर
(द) इनमें से कोई नहीं

Important Facts
♦️ राज्य के राज्यपाल कलराज मिश्र ने 29 जुलाई को बीकानेर के पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय में कॉन्स्टीट्यूशन पार्क का उद्घाटन किया
♦️ राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ वेटरनरी एंड एनिमल साइंसेज में कॉन्स्टिट्यूशन पार्क एंड सेंटर फॉर ट्रेडिशनल वेटरनरी सिस्टम्स एंड अल्टरनेटिव मेडिसिन का उद्घाटन किया

08. हाल ही में राजस्थान के चिकित्सा और स्वास्थ्य विभाग को परिवार कल्याण कार्यक्रम के तहत राष्ट्रीय स्तर पर कौनसा स्थान मिला है?
(अ) पहला
(ब) तीसरा
(स) दूसरा
(द) इनमें से कोई नही

Important Facts:-
♦️ राजस्थान के चिकित्सा और स्वास्थ्य विभाग को राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान मिला है।
♦️ स्वास्थ विभाग द्वारा परिवार कल्याण कार्यक्रम के तहत महिलाओं को परिवार नियोजन के लिए अंतरा गर्भनिरोधक इंजेक्शन की सुरक्षा सुनिश्चित करने की उपलब्धियों के लिए पुरस्कृत किया गया है।
♦️ पुरस्कार राष्ट्रीय परिवार नियोजन सम्मेलन में केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री डॉ भारती प्रवीण पंवार ने दिया है।
♦️ राजस्थान को मिला द्वित्तीय स्थान का यह पुरस्कार प्रजनन और शिशु स्वास्थ्य के निदेशक डॉ. केएल मीणा और परियोजना निदेशक परिवार कल्याण डॉ. गिरीश द्विवेदी ने प्राप्त किया है।
♦️ प्रदेश में कुल 10 लाख अंतरा इंजेक्शन की खुराक लगाई गई है
♦️ अंतरा इंजेक्शन अनचाहे गर्भ को रोकने और बच्चों के बीच अंतर रखने का एक सुरक्षित अस्थाई गर्भनिरोधक विकल्प है

09. हाल ही में बुल्गारिया के सोफिया में U-20 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में भारतीय महिला पहलवान अंतिम पंघाल ने कौनसा पदक जीता है?
(अ) स्वर्ण पदक
(ब) कांस्य पदक
(स) रजत पदक
(द) इनमें से कोई नही

Important Facts:-
♦️ 17 वर्षीय पहलवान, अंतिम पंघाल 19 अगस्त 2022 को बुल्गारिया के सोफिया में U-20 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बनीं।
♦️ उन्होंने महिलाओं के 53 किग्रा वर्ग में फाइनल में कजाकिस्तान की एटलिन शगायेवा को 8-0 से हराया।
♦️ अंतिम हरियाणा के हिसार जिले की रहने वाली हैं।
♦️ यह अंडर-20 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप का 45वां संस्करण था।

10. हाल ही में चंडीगढ़ अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का नाम किसके नाम पर रखा जाएगा?
(अ) भीमराव अंबेडकर
(ब) शहीद भगत सिंह
(स) गुरू गोविन्द सिंह
(द) इनमें से कोई नही

Important Facts:-
♦️ चंडीगढ़ अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का नाम शहीद भगत सिंह के नाम पर रखने के लिए पंजाब और हरियाणा सरकारें सहमत हो गई।
♦️ फैसला पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के बीच इस मुद्दे पर हुई बैठक में लिया गया।
♦️ 485 करोड़ रुपये की हवाईअड्डा परियोजना भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI), पंजाब और हरियाणा की सरकारों का एक संयुक्त उद्यम है।


 

23 August 2022 Rajasthan Current Affairs 2022 PDF free Download in Hindi

| Rajasthan Current Affairs PDF 2022 | rajasthan monthly current affairs 2022 in hindi pdf | 23 August 2022 Rajasthan Current Affairs PDF in Hindi Download | Rajasthan Current Affairs PDF 2022 | Rajasthan Current Affairs PDF free Download 2022 | mumal  Current Affairs in Hindi & English | Rajasthan Current Affairs 2022 PDF | Current Affairs PDF


 Download PDF File


Day to Day Rajasthan Current Affairs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *