WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
30 September 2022 Rajasthan Current Affairs PDF in Hindi
Current Affairs Rajasthan Current Affairs 2022

23 September 2022 Rajasthan Current Affairs PDF in Hindi

23 September 2022 Rajasthan Current Affairs PDF in Hindi

23 September 2022 current affairs in hindi pdf download | rajasthan current affairs pdf September 2022 in hindi | rajasthan current affairs September 2022 in hindi | rajasthan current affairs September 2022 pdf | rajasthan current affairs September 2022 pdf free download in hindi


Rajasthan Current Affairs PDF : आज की हमारी यह पोस्ट Rajasthan Current Affairs PDF से सन्बन्धित है , इस पोस्ट में हम आपको Rajasthan 2022 Current Affairs PDF से संबंधित सभी प्रकार की PDF को Download करने की LInk उपलब्ध कराऐंगे ! जिन पर क्लिक करके आप इनको Download कर पाएँगे ! जो कि आपको आने वाले सभी प्रकार के Competitive Exams में काम आयेंगी ! इस पोस्ट में आपको Current Month की Daily Current Affairs की PDF को Date Wise उपलब्ध कराऐंगे, जहाँ से आप इसे Download कर पाऐंगे | आप राजस्थान करेंट अफेयर्स पीडीएफ़ डाउनलोड करना चाहते है तो आप सही जगह पर आए है यहाँ से राजस्थान करंट अफेयर्स 2022 पीडीएफ़ इन हिन्दी आसानी से डाउनलोड कर पाएंगे जो Current Affairs PDF 2022 Rajsthan Exams के लिए अतिमहत्वपूर्ण साबित होगा |

Rajasthan Current Affairs in Hindi 2022 | Rajasthan Current Affairs Magazine PDF

जैसा की आप सभी जानते है Rajasthan मे जितनी भी रुकी हुई भर्ती थी अब सभी भर्ती का नोटिफ़िकेशन बारी-बारी से आना शुरू हो गया है जैसे; Rajasthan Police Constable, Patwari, Rajasthan SI, RPSC, RAS, REET, 1st grade & 2nd Grade और अन्य भर्ती का नोटिफ़िकेशन  आ चूका है और कुछ भर्ती का Exam भी शुरू हो चुका है तो आप तैयार हो जाए क्योकि अब बारी है मेहनत करने का और सरकारी नौकरी का सपना पूरा करने का इसलिए आप सभी के लिए Rajasthan Current Affairs Book  उपलब्ध करवाया गया है ताकि आप अच्छे से तैयारी कर सकते है |

Rajasthan Current Affairs PDF 2022 in Hindi PDF One Liner

दोस्तो ये राजस्थान से संबन्धित करेंट अफेयर्स Rajsthan मे होने वाले सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अतिमहत्वपूर्ण है क्योकि ये Rajasthan Special Current Affairs 2022 PDF in Hindi है , जैसे: RAS Current Affairs pdf, Rajasthan SI Current Affairs pdf, Rajasthan Police Constable Current Affairs pdf, Rajasthan Patwari Current Affairs pdf, RPSC Current Affairs pdf etc.


 

Rajasthan Current Affairs in Hindi PDF | 23 September 2022 Rajasthan Current Affairs PDF in Hindi 

01. हाल ही में राजस्थान स्टेट कॉन्क्लेव का आयोजन कब किया गया है?
(अ) 10 सितंबर, 2022
(ब) 14 सितंबर, 2022
(स) 19 सितंबर, 2022
(द) इनमें से कोई नहीं

Important Facts
♦️ 14 सितंबर, 2022 को राजस्थान सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग की पहल से इलेक्ट्रॉनिक्स और कंप्यूटर एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल (ESC) और सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स ऑफ इंडिया (STPI) द्वारा राजस्थान स्टेट कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया।
♦️ कार्यक्रम में लगभग 150 स्टार्टअप, उद्यमी एवं ESC, STPI के गण्यमान्य व्यक्ति और राज्य सरकार के अधिकारी शामिल हुए।
♦️ इस सम्मेलन का उद्देश्य स्टार्टअप समिट्स – बिल्डिंग द नेक्स्ट यूनिकॉर्न के लिये मंच तैयार करना और यह सुनिश्चित करना है कि तकनीकी स्टार्टअप, उद्यमी और सरकारी विभाग इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कंप्यूटर एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल और सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स ऑफ इंडिया द्वारा की गई इस पहल से अवगत हों।
♦️ सम्मेलन के दौरान चुने गए 48 इनोवेटिव टेक स्टार्टअप्स में से मौजूद स्टार्टअप ने अपने जूरी सदस्यों के समक्ष राज्य स्तर पर शॉर्टलिस्ट किये जाने के लिये प्रतिस्पर्धा की, जिसमें टॉप 5 स्टार्टअप्स को सर्टिफिकेट प्रदान किये गए।

02. हाल ही में जयपुर के रामबाग गोल्फ क्लब में जयपुर ओपन 2022 का आयोजन कब किया गया है?
(अ) 14 से 17 सितंबर
(ब) 4 से 7 सितंबर
(स) 10 से 12 सितंबर
(द) इनमें से कोई नहीं

Important Facts
♦️ पर्यटन विभाग, एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक और रामबाग गोल्फ क्लब के संयुक्त तत्वावधान में टाटा स्टील प्रोफेशनल गोल्फ टूर ऑफ इंडिया (पीजीटीआई) द्वारा 14 से 17 सितंबर तक जयपुर के रामबाग गोल्फ क्लब में जयपुर ओपन 2022 का आयोजन किया गया।
♦️ पर्यटन विभाग इस टूर्नामेंट का प्रेजेंटिंग पार्टनर है।
पर्यटन विभाग के अतिरिक्त निदेशक श्री आनंद कुमार त्रिपाठी ने बताया कि राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देना राज्य सरकार की प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल है है।
♦️ इसी क्रम में एडवेंचर टूरिज्म और स्पोर्ट्स टूरिज्म के माध्यम से प्रदेश में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा दिया जा रहा। उन्होंने कहा कि राज्य में गोल्फ पर्यटन की भी अपार संभावनाएं मौजूद है। इसी क्रम में जयपुर ओपन 2022 राजस्थान का आयोजन किया जा रहा

03. हाल ही में किस जिले के लाख कला के शिल्पकार शादाब अहमद को वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर के खिताब से नवाजा गया है?
(अ) उदयपुर
(ब) अलवर
(स) जयपुर
(द) इनमें से कोई नही

Important Facts:-
♦️ लाख कला को सहेजने वाले जयपुर के लाख कला के साधक व शिल्पकार शादाब अहमद को वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर के खिताब से नवाजा गया है।
♦️ दिल्ली में आयोजित वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर्स मीट में उन्हें यह अवॉर्ड दिया गया।
♦️ इसमें भारत, अमेरिका, इंडोनेशिया, नेपाल, वियतनाम सहित 7 देशों के 100 लोगों को अलग-अलग क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने पर यह खिताब दिया गया है।

04. हाल ही में आईआईएम उदयपुर ने दो वर्षीय एमबीए प्रोग्राम के लिए प्रतिष्ठित एफटी मास्टर्स इन मैनेजमेंट- 2022 की वैश्विक रैंकिंग में कौनसी रैंक हासिल की है?
(अ) 81वीं
(ब) 45 वीं
(स) 51वीं
(द) इनमें से कोई नही

Important Facts
♦️ आईआईएम उदयपुर ने दो वर्षीय एमबीए प्रोग्राम के लिए प्रतिष्ठित एफटी मास्टर्स इन मैनेजमेंट- 2022 की वैश्विक रैंकिंग में 81वीं रैंक हासिल की है।
♦️ सूची में मैनेजमेंट एजुकेशन की टॉप ग्लोबल कॉलेज, टॉप-100 में 4 आईआईएम शामिल हैं।

05. हाल ही में देश में महिला जवानों का यह पहला ऊंट जत्था बीएसएफ में कहाँ प्रशिक्षित किया गया है।
(अ) बीकानेर
(ब) जैसलमेर
(स) जोधपुर
(द) इनमें से कोई नही

Important Facts
♦️ बीएसएफ में सीमा सुरक्षा के लिए पुरुष जवान ही ऊंटाें पर पेट्राेलिंग और हैरतअंगेज करतब करते आए हैं। अब महिला जवान भी ऊंटाें पर पेट्राेलिंग कर सकेंगी।
♦️ बीकानेर सेक्टर में पहली खेप में 15 महिला जवानों काे इसके लिए प्रशिक्षित किया गया है।
♦️ देश में महिला जवानों का यह पहला ऊंट जत्था है। जत्थे की लाॅन्चिंग 25 सितंबर काे खाजूवाला में प्रस्तावित बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी में की गई। जत्था गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में राजपथ पर परेड में भी शामिल हाेगा।

06. हाल ही में मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना में वर्ष 2022-23 के बजट में स्कूटियों की संख्या 2000 से बढ़ाकर कितनी की गई है?
(अ) 5000
(ब) 10000
(स) 12000
(द) इनमें से कोई नहीं

Important Facts:-
♦️ मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना योजना की शुरुआत 2021 से वर्ष 2022-23 के बजट में स्कूटियों की संख्या 2000 से बढ़ाकर 5000 की गई है
♦️ उक्त बजट घोषणा हेतु चलने-फिरने में असमर्थ ऐसे विशेष योग्यजन जो राजकीय अथवा मान्यता प्राप्त महाविद्यालय में नियमित अध्ययनरत है अथवा रोजगार करने वाले युवा है, को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से निःशुल्क स्कूटी पैट्रोल अथवा इलैक्ट्रिक आवेदक की आवश्यकतानुसार उपलब्ध करवाये जाने हेतु योजना।
♦️ राजस्थान सरकार ने अपने राज्य के 50% शारीरिक रूप से विकलांग नागरिकों के हित में दिव्यांग स्कूटी योजना राजस्थान की शुरुआत की थी।
♦️ इस वर्ष इस योजना के तहत आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 सितम्बर निर्धारित की गई

07. हाल ही में राजस्थान अविनियमित निक्षेप स्कीम पांबदी नियम, 2022 की अधिसूचना किसने जारी की है?
(अ) कलराज मिश्र
(ब) अशोक गहलोत
(स) द्रौपदी मुर्मू
(द) इनमें से कोई नहीं

Important Facts:-
♦️ राजस्थान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अहम निर्णय लेते हुए राजस्थान अविनियमित निक्षेप स्कीम पांबदी नियम, 2022 की अधिसूचना जारी कर दी है।
♦️ सरकार के इस निर्णय से धोखाधड़ी करने वाली मल्टी स्टेट क्रेडिट को- आॅपरेटिव सोसायटियों पर अंकुश लगेगा।
♦️ सीएम गहलोत ने राज्य के जमा कर्ताओं के हितों की सुरक्षा के लिए प्रस्ताव का अनुमोदन किया है।
♦️ साल 2021 में मल्टी स्टेट क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटियों के निवेशकों को धोखाधड़ी से बचाने के लिए 5 सदस्य विजिलेंस समिति का भी गठन किया था
♦️ यह कमेटी वर्ष में 2 बार इन क्रेडिट सोसायटियों की एवं उनकी बुक ऑफ अकाउंट का निरीक्षण करवाया जाना भी जांच सुनिश्चित करती है।
♦️ राजस्थान में सोसायटियों की धोखाधड़ी से 2 लाख से ज्यादा निवेशकों के पैसे डूब गए है।
♦️ निदेशालय माध्यमिक शिक्षा बीकानेर द्वारा योजना का क्रियान्वयन किया जाएगा। विद्यार्थियों से शाला दर्पण के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन लिया जाएगा

08. राजस्थान में वाइल्ड-लाइफ सर्विलांस परियोजना के विस्तार हेतु वर्ष 2022-23 के लिए कितने करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी प्रदान की गई है?
(अ) 8.12 करोड़ रुपये
(ब) 15.30 करोड़ रुपये
(स) 76.55 करोड़ रुपये
(द) इनमें से कोई नही

Important Facts
♦️ मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने वाइल्ड-लाइफ सर्विलांस परियोजना के विस्तार हेतु वर्ष 2022-23 के लिए 15.30 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी दी है।
♦️ वन्यजीवों के संरक्षण तथा उनके संवर्धन के लिए राज्य सरकार की प्रतिबद्धता के अनुरूप मुख्यमंत्री ने यह निर्णय लिया है।
♦️ इससे परियोजना के उचित क्रियान्वयन के साथ ही वन्यजीवों की बेहतर मॉनिटरिंग सुनिश्चित होगी 

09. हाल ही में विश्व अल्जाइमर दिवस कब मनाया गया है?
(अ) 21 सितंबर
(ब) 20 सितंबर
(स) 18 सितंबर
(द) इनमें से कोई नही

Important facts:-
♦️ विश्व अल्जाइमर दिवस 21 सितंबर को मनाया जाता है। अल्जाइमर रोग मनोभ्रंश का सबसे आम रूप है।
♦️ यह एक मानसिक रोग है जिसके परिणामस्वरूप स्मृति और याददास्त कम हो जाती है।
♦️ यह मस्तिष्क की कोशिकाओं को नष्ट कर देता है जो स्मृति हानि, स्मृति में परिवर्तन और अनिश्चित व्यवहार का कारण बनता है और शरीर अपने कार्यों को करने में अक्षम हो जाता है।
♦️ विश्व अल्जाइमर दिवस 2022 की थीम ‘नो डिमेंशिया, नो अल्जाइमर’ है।

10. हाल ही में संयुक्त राष्ट्र ने किस वर्ष को बाजरा वर्ष के रूप में घोषित किया है?
(अ) वर्ष 2025
(ब) वर्ष 2022
(स) वर्ष 2023
(द) इनमें से कोई नही

Important Facts:-
♦️ संयुक्त राष्ट्र ने वर्ष 2023 को बाजरा वर्ष के रूप में घोषित किया है
♦️ बाजरे को वापस लाने और घरेलू, और वैश्विक मांग बनाने और लोगों को पोषण संबंधी भोजन देने के लिए, भारत सरकार ने 2018 में राष्ट्रीय बाजरा वर्ष को चिह्नित करने का निर्णय लिया. 2021 में, भारत ने संयुक्त राष्ट्र को 2023 को अंतर्राष्ट्रीय वर्ष घोषित करने का प्रस्ताव दिया.
♦️ भारत के प्रस्ताव को 72 देशों का समर्थन मिला और संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) ने 2023 को अंतर्राष्ट्रीय बाजरा वर्ष के रूप में घोषित किया गया.
♦️ कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय के अनुसार, भारत बाजरे का एक प्रमुख उत्पादक है, जो एशिया के उत्पादन का 80 प्रतिशत और वैश्विक उत्पादन का 20 प्रतिशत हिस्सा है


 

23 September 2022 Rajasthan Current Affairs 2022 PDF free Download in Hindi

| Rajasthan Current Affairs PDF 2022 | rajasthan monthly current affairs 2022 in hindi pdf | 23 September 2022 Rajasthan Current Affairs PDF in Hindi Download | Rajasthan Current Affairs PDF 2022 | Rajasthan Current Affairs PDF free Download 2022 | mumal  Current Affairs in Hindi & English | Rajasthan Current Affairs 2022 PDF | Current Affairs PDF


 Download PDF File


Day to Day Rajasthan Current Affairs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *