WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
MP Current Affairs

24-25 May 2022 MP Current Affairs

Q. राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा जारी जिलों की रैंकिंग में ग्रेड ए के साथ मध्य प्रदेश का कौन सा जिला पहले स्थान पर है?
A. छिंदवाड़ा✔️
B. बालाघाट
C. नीमच
D. सीहोर

Imp. Facts:- राज्य शिक्षा केंद्र के एजुकेशन पोर्टल पर कक्षा पहली से आठवीं तक की शासकीय शालाओं के लिए जिलों की रैंकिंग जारी की गई है इसमें छिंदवाड़ा जिला ए ग्रेड के साथ पहले स्थान पर है बालाघाट जिला दूसरे स्थान एवं नीमच जिला तीसरे स्थान पर है

Q. 10 वीं राष्ट्रीय ICF सीनियर जूनियर ड्रैगन बोट चैंपियनशिप किस शहर में आयोजित हुई?
A. जबलपुर
B. इंदौर
C. भोपाल✔️
D. ग्वालियर

Imp. Facts:- 20 मई से 22 मई 2022 को भोपाल में दसवीं राष्ट्रीय आईसीएफ सीनियर जूनियर ड्रैगन बोट चैंपियनशिप आयोजित की गई इस चैंपियनशिप में मध्य प्रदेश राज्य वाटर स्पोर्ट एकेडमी के खिलाड़ियों ने 9 स्वर्ण पदक,8 रजत पदक और 5 कांस्य पदक जीते हैं

Q. हाल ही में किस जिले में देवराज इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज कॉलेज तथा अस्पताल का भूमि पूजन किया गया ?
A. सागर
B. पन्ना
C. उमरिया
D. ग्वालियर✔️

Imp. Facts:– मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा ग्वालियर के देवराज इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज कॉलेज तथा अस्पताल का भूमि पूजन किया गया है

Q. इंदौर का गौरव दिवस कब मनाया जाएगा ?
A. 28 मई 2022
B. 29 मई 2022
C. 30 मई 2022
D. 31 मई 2022✔️

Imp. Facts:- 31 मई 2022 को देवी अहिल्याबाई होल्कर के जन्मदिवस पर स्वच्छता में सिरमोर इंदौर का गौरव दिवस मनाया जाएगा इस अवसर पर 25 मई से 31 मई तक सांस्कृतिक लोक कला साहित्य एवं खेलों से जुड़े कार्यक्रम आयोजित होंगे

Q. हाल ही में किस जिले की ईशानी पालंदुरकर ने अंटार्कटिका अभियान पूरा किया है?
A. छिंदवाड़ा
B. भोपाल✔️
C. होशंगाबाद
D. सीहोर

Imp. Facts:- भोपाल की ईशानी पालंदुरकर ने अंटार्कटिक अभियान पूरा किया है यूएस में मास्टर इन एनवायरमेंटल इकोनॉमिक्स एंड पॉलिसी की छात्रा ईशानी ने अंटार्कटिका में -15 से -18 डिग्री तापमान में तेज हवा और बर्फबारी के बीच जलवायु परिवर्तन ओसियन पैटर्न पर पैगविन आदि के बारे में रिसर्च और ट्रेनिंग कि ऐसा करने वाली वह मध्य प्रदेश की अकेली महिला है ब्रिटिश खोजकर्ता राबर्ट स्वान के नेतृत्व में 2041 क्लाइमेट फोर्स अंटार्कटिक अभियान के तहत 39 देशों के 150 से अधिक लोग 12 दिन की यात्रा पर अंटार्कटिका पहुंचे थे इनमें अट्ठारह भारतीय नागरिक भी शामिल है

24-25 May 2022 MP Current Affairs PDF Download

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *