WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
MP Current Affairs

6 September 2022 mp current affairs in hindi

6 September 2022 mp current affairs in hindi

6 September 2022 mp current affairs in hindi PDF | mp current affairs 6 September 2022 pdf in hindi | mp current affairs 2022 pdf in english | mp current affairs 2022 pdf download | mp current affairs 2022 mcq in hindi | mp current affairs 2022 in hindi | mp current affairs 2022 book


मध्यप्रदेश करेंट अफेयर्स जो कि मध्यप्रदेश की सभी प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे MPPSC, MPSI, MP Police, MP Jail Prahari, MP Patwari, MPTET, Vyapam, MPPNM, MPPAT, एवं सभी राज्य स्तरीय परीक्षाओ के लिए यह मध्यप्रदेश करेंट अफेयर्स बहुत ही महत्वपूर्ण है इस लिये आप बेवसाइट पर प्रतिदिन विजिट करें एवं अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करें-

6 September 2022 mp current affairs in hindi PDF

Q. राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने मध्यप्रदेश के कितने शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2022 से सम्मानित किया है ?
A. 2 शिक्षक ✔️
B. 3 शिक्षक
C. 4 शिक्षक
D. 5 शिक्षक

Imp. Facts:- शिक्षक दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने विज्ञान भवन नई दिल्ली में मध्य प्रदेश के 2 शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2022 से सम्मानित किया मध्य प्रदेश के रायसेन जिले के शिक्षक श्री नीरज सक्सेना एवं शाजापुर जिले के शिक्षक श्री ओम प्रकाश पाटीदार को सम्मानित किया गया है इस वर्ष राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2022 से 45 शिक्षकों को सम्मानित किया गया है केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान है शिक्षक दिवस प्रत्येक बर्ष 5 सितंबर को मनाया जाता है विश्व शिक्षक दिवस 5 अक्टूबर को मनाया जाता है डॉक्टर राधाकृष्णन सर्वपल्ली भारत के पहले उपराष्ट्रपति थे एवं 1962 में भारत के दूसरे राष्ट्रपति बने डॉ राधाकृष्णन को 1954 में भारत रत्न से सम्मानित किया गया था

Q. मध्य प्रदेश के किस जिले में हेडगेवार की याद में स्मारक बनाया जाएगा ?
A. बालाघाट ✔️
B. सिंगरौली
C. नीमच
D. छिंदवाड़ा

Imp. Facts:- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रथम सरसंचालक डॉ केशव बलिराम हेडगेवार की याद में मध्यप्रदेश के बालाघाट के रामपायली में स्मारक बनाया जाएगा मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में शौर्य स्मारक स्थित है इसका उद्घाटन 14 अक्टूबर 2016 को किया गया था मध्य प्रदेश का दूसरा शौर्य स्मारक भिंड जिले में बनेगा

Q. किस जिले के कौशल झा ने जूनियर वेटलिफ्टिंग वर्ल्ड कप में स्वर्ण पदक जीता है ?
A. ग्वालियर ✔️
B. रीवा
C. सागर
D. अलीराजपुर

Imp. Facts:- मध्य प्रदेश के ग्वालियर के छोटे से गांव पलायछा के रहने वाले कौशल झा ने जूनियर वेटलिफ्टिंग वर्ल्ड कप में गोल्ड मेडल जीता है कौशल ने 385 पौंड वजन उठाकर गोल्ड मेडल हासिल किया है जूनियर वेटलिफ्टिंग वर्ल्ड कप चैंपियनशिप का आयोजन टर्की में किया गया है मध्य प्रदेश के खेल विभाग मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया है

Q. मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षक दिवस के मौके पर कितने शिक्षकों को राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार 2022 से सम्मानित किया है ?
A. 10 शिक्षकों को
B. 12 शिक्षकों को
C. 14 शिक्षकों को ✔️
D. 16 शिक्षकों को

Imp. Facts:- मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा मंत्री श्री इंदर सिंह परमार ने शिक्षक दिवस के मौके पर “राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार 2022” से प्रदेश के 14 शिक्षकों को सम्मानित किया है इनमें प्राथमिक श्रेणी में 8 एवं माध्यमिक श्रेणी में 6 शिक्षकों को सम्मानित किया गया है इसी अवसर पर नवाचार एवं अनुसंधान के लिए राष्ट्रीय स्तर पर चयनित प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों का भी सम्मान किया गया जिनमें नर्मदा पुरम जिले की नव श्री ठाकुर, आगर मालवा जिले के लोकेश पाटीदार एवं नीमच जिले के मयंक जैन को सम्मानित किया गया है

Q. मध्य प्रदेश की नई स्कूल बैग पॉलिसी के अनुसार पहली से पांचवी तक के बच्चों के बस्ते का वजन कितना होगा ?
A. 1.6 KG से 2.5 KG ✔️
B. 2.6 KG से 3.5 KG
C. 3.6 KG से 4.5 KG
D. 4.6 KG से 6.5 KG

Imp. Facts:- मध्य प्रदेश की नई स्कूल बैग पॉलिसी के अनुसार पहली से पांचवी तक के बच्चों के बस्ते का वजन 1.6 किलोग्राम से 2.5 किलोग्राम होगा छठवीं से आठवीं तक के बच्चों के बैग का वजन 2 किलो से 3 किलो के बीच होगा एवं आठवीं के बच्चे के स्कूल में का वजन 2.5 किलो से 4 किलो के बीच रहेगा यह नियम सरकारी स्कूलों के साथ-साथ निजी स्कूलों पर भी लागू होगा इसके अलावा महीने में 1 दिन छात्र छात्राओं को बिना ब्रेक के स्कूल जाना होगा माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल में स्थित है इसकी स्थापना 1956 में हुई थी

आज का प्रश्न🔰

Q. मध्यप्रदेश की सिलिकॉन वैली किस जिले को कहा जाता है ?
A. सागर
B. रीवा
C. इंदौर ✔️
D. नीमच

 

6 September MP Current Affairs PDF – Click Here

You May Like This

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *