WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
भारत में रामसर साइट की लिस्ट | List of Ramsar Sites in India in Hindi | रामसर साइट इन राजस्थान
Geography Notes India Gk

भारत में रामसर साइट की लिस्ट | List of Ramsar Sites in India in Hindi | रामसर साइट इन राजस्थान

भारत में रामसर साइट की लिस्ट (List of Ramsar Sites in India in Hindi)

list of Ramsar Sites in India upsc, What Is Ramsar Sites In Hindi, Ramsar Sites In India List In Hindi, भारत में रामसर स्थल की सूची 2022, रामसर साइट क्या है in Hindi ?, रामसर स्थल क्या है ?

नमस्कार दोस्तों onlinenotesstore.in में आपका स्वागत है। आज के इस लेख में हम भारत की रामसर साईट के बारे में जानकारी प्राप्त करने वाले है।  क्या आप रामसर स्थलों के बारे में जानते हैं? या क्या आप जानते हैं कि भारत में रामसर स्थल कितने है? (List of Ramsar Sites in India in Hindi) या फिर यह रामसर स्थल होते क्या हैआपके इन सभी सवालों का जवाब इस लेख में दिया गया है। आप किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए सामान्य ज्ञान अधिक से अधिक प्राप्त करना काफी महत्वपूर्ण बन जाता है। भारत में रामसर स्थलों की सूची (List of Ramsar Sites in India in Hindi) रेलवे ग्रुप डीआरआरबी एनटीपीसीबैंकिंगयूपीएससीस्टेट पीएससी, आदि परीक्षाओं की तैयारी में आपके लिए मददगार साबित हो सकता है।


रामसर स्थल क्या होते है? | What is Ramsar site?

रामसर वह आर्द्रभूमि या नम भूमि हैं, जिन्हें रामसर कन्वेंशन के तहत “अंतर्राष्ट्रीय महत्व” दिया जाता है। अंतर्राष्ट्रीय महत्व की आर्द्रभूमियों पर रामसर सम्मेलन विशेष रूप से जलपक्षी आवास के रूप में आर्द्रभूमि के संरक्षण और सतत उपयोग के लिए एक अंतरराष्ट्रीय संधि है।

रामसर संधि क्या है? | What is the Ramsar Treaty?

रामसर आर्द्रभूमि समझौता (Ramsar Convention on Wetlands)  :  2 फरवरी 1971 को ईरान के कैप्सियन सागर के किनारे स्थित शहर रामसर में वेटलैंड्स के संरक्षण और प्रबंधन के लिए एक अंतरराष्ट्रीय संधि पर हस्ताक्षर किए गए। इसलिए इसे रामसर अभिसमय / रामसर समझौता / वेटलैंड्स पर कन्वेंशन /आर्द्रभूमि संधि (Wetland Convention) के नाम से जाना जाता है। यह समझौता 21 दिसंबर 1975 से प्रभाव में आया। भारत ने इस  संधि पर 1 फरवरी 1982 को हस्ताक्षर किए थे।

विश्व आर्द्रभूमि दिवस ( World Wetlands Day ): प्रतिवर्ष  2 फरवरी को विश्व आर्द्रभूमि दिवस ( World Wetlands Day ) मनाया जाता है। विश्व आर्द्रभूमि दिवस पहली बार 1997 में मनाया गया था। 2022 में वेटलैंड्स पर कन्वेंशन के 51 साल पूरे हो गए हैं।

विश्व आर्द्रभूमि दिवस 2022 की थीम – ‘लोगों और प्रकृति के लिए आर्द्रभूमि कार्रवाई (Wetlands Action for People and Nature)’

आर्द्र भूमि क्षेत्र (Wetland)

  • यह एक ऐसा क्षेत्र होता है जहां जमीन पानी से ढकी होती है। तालाब, झील, नदी का डेल्टा, दलदली भूमि और समुद्र का किनारा आदि जगहों को आर्द्र भूमि क्षेत्र कहते है।
  • आर्द्र भूमि क्षेत्र / वेटलैंड्स क्या  हैं – रामसर समझौते के अनुसार  “दलदल,पंकभूमि, पीट भूमि या पानी के क्षेत्र, चाहे प्राकृतिक या कृत्रिम, स्थायी या अस्थायी, पानी के साथ चाहे स्थैतिक हो या बहता हो, ताजा, खारा या नमकीन हो, इसमें समुद्री पानी के क्षेत्र भी शामिल हैं, जिसमें कम ज्वार पर गहराई 6 मीटर से अधिक नहीं हो।”
  • आर्द्रभूमि क्षेत्र पृथ्वी पर सबसे उत्पादक पारिस्थितिक तंत्रों में से एक है। यह मानव समाज के लिए सिंचाई के लिए पानी, मत्स्य पालन, गैर-इमारती लकड़ी के उत्पाद, पानी की आपूर्ति और जैव विविधता रखरखाव आदि कई महत्वपूर्ण सेवाएं प्रदान करता है। आर्द्रभूमि क्षेत्र पानी को अवशोषित करके बाढ़ के प्रभाव को भी कम करता है। यह पानी के प्रवाह की गति को कम करता है।
  • रामसर स्थलों की सूची का उद्देश्य वैश्विक जैव विविधता के संरक्षण और उनके पारिस्थितिक तंत्र घटकों व प्रक्रियाओं के रखरखाव एवं लाभों के माध्यम से मानव जीवन के लिए महत्वपूर्ण, आर्द्र भूमि के एक अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क को विकसित करना है।
  • रामसर श्रेणी में आने के बाद उस झील के संरक्षण के लिए पूरी दुनिया मदद देती है।
  • वर्तमान समय में विश्वभर में रामसर श्रेणी की लगभग 2000 से अधिक झीलें हैं

भारत में वेटलैंड्स को स्थलाकृतिक भिन्नता के आधार पर निम्नलिखित 4 वर्गों में वर्गीकृत किया गया है।

  1. हिमालयी आर्द्रभूमि
  2. गंगा के मैदान में आर्द्रभूमि
  3. रेगिस्तान में आर्द्रभूमि
  4. तटीय आर्द्रभूमि
  • भारत में आर्द्रभूमि के संरक्षण और प्रबंधन के लिए वर्ष 2012-13 में राष्ट्रीय आर्द्रभूमि संरक्षण कार्यक्रम लागू किया गया था।
  • भारत में रामसर स्थलों की सूची (List of Ramsar Sites in India in Hindi) वन एवं जलवायु-परवर्तन मंत्रालय नोडल मंत्रालय तैयार करता है।
  • आर्द्रभूमि के संरक्षण की जिम्मेदारी भी वन एवं जलवायु-परवर्तन मंत्रालय नोडल मंत्रालय की ही है। आपको बता दें कि भारत में सम्पूर्ण भूमि के 4.7% पर आर्द्रभूमि फैली हुई है।

भारत में रामसर साइट की लिस्ट (List of Ramsar Sites in India in Hindi) में अब तक 47 स्थल शामिल थे। लेकिन अब भारत में 49 रामसर स्थल हैं। डब्ल्यूडब्ल्यूएफ-इंडिया के अनुसार, आर्द्रभूमि भारत में सभी पारिस्थितिक तंत्रों के लिए सबसे अधिक संकटग्रस्त क्षेत्रों में से एक है।

  • 2021 में पांंच नई साइटें जोड़ी गईं जिनमें गुजरात के थोल और वाधवाना और हरियाणा के सुल्तानपुर और भिंडावास के साथ उत्तर प्रदेश के हैदरपुर वेटलैंड को शामिल किया है।
  • विश्व आर्द्रभूमि दिवस 2022 / वर्ल्ड वेटलैंड डे 2022 के अवसर पर भारत में दो नए रामसर स्थलों की घोषणा की गई। जो गुजरात के खिजड़िया पक्षी अभयारण्य (खिजादिया बर्ड सैंक्चुअरी) और उत्तर प्रदेश का बखिरा वन्यजीव अभयारण्य है।
  • अब भारत देश में रामसर स्थलों की कुल संख्या बढ़कर 49 हो गई है।

नीचे टेबल में भारत में रामसर स्थलों की सूची (List of Ramsar Sites in India in Hindi) के बारे में विस्तार से बताया गया है।

क्र. सं. भारत में रामसर स्थल की सूची राज्य/केंद्रशासित प्रदेश घोषित वर्ष
1. चिल्का झील ओडिशा 1981
2. केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान राजस्थान 1981
3. लोकटक झील मणिपुर 1990
4. वुलर झील जम्मू-कश्मीर 1990
5. हरिके झील पंजाब 1990
6. सांभर झील राजस्थान 1990
7. कंजली झील पंजाब 2002
8. रोपड़ वेटलैंड पंजाब 2002
9. कोलेरु झील आंध्र प्रदेश 2002
10. दीपोर बील असम 2002
11. पोंग बांध झील हिमाचल प्रदेश 2002
12. त्सो मोरीरी झील लद्दाख 2002
13. अष्टमुडी झील केरल 2002
14. सस्थमकोट्टा झील केरल 2002
15. वेम्बनाड-कोल आर्द्रभूमि केरल 2002
16. भोज वेटलैंड मध्य प्रदेश 2002
17. भितरकनिका मैंग्रोव ओडिशा 2002
18. प्वाइंट कैलिमेरे वन्यजीव और पक्षी अभयारण्य तमिलनाडु 2002
19. पूर्व कोलकाता आर्द्रभूमि पश्चिम बंगाल 2002
20. चंदेरटल वेटलैंड हिमाचल प्रदेश 2005
21. रेणुका वेटलैंड हिमाचल प्रदेश 2005
22. होकेरा वेटलैंड / होकेर्सर वेटलैंड जम्मू और कश्मीर 2005
23. सुरिंसर और मानसर झील जम्मू और कश्मीर 2005
24. रुद्रसागर झील त्रिपुरा 2005
25. ऊपरी गंगा नदी (ब्रजघाट से नरौरा खिंचाव) उत्तर प्रदेश 2005
26. नालसरोवर पक्षी अभयारण्य गुजरात 2012
27. सुंदरवन डेल्टा क्षेत्र पश्चिम बंगाल 2019
28. नंदुर मध्यमेश्वर महाराष्ट्र 2019
29. नवाबगंज पक्षी अभयारण्य उत्तर प्रदेश 2019
30. केशोपुर मिआनी कम्युनिटी रिजर्व पंजाब 2019
31. व्यास संरक्षण रिजर्व पंजाब 2019
32. नांगल वन्यजीव अभयारण्य पंजाब 2019
33. साण्डी पक्षी अभयारण्य उत्तर प्रदेश 2019
34. समसपुर पक्षी अभयारण्य उत्तर प्रदेश 2019
35. समन पक्षी अभयारण्य उत्तर प्रदेश 2019
36. पार्वती अरगा पक्षी अभयारण्य उत्तर प्रदेश 2019
37. सरसई नावर झील उत्तर प्रदेश 2019
38. आसन कंजर्वेशन रिजर्व उत्तराखंड 2020
39. काबर ताल बिहार 2020
40. लोनार झील महाराष्ट्र 2020
41. सुर सरोवर झील / कीथम झील उत्तर प्रदेश 2020
42. त्सो कर आर्द्रभूमि क्षेत्र लद्दाख 2020
43. सुल्तानपुर राष्ट्रीय उद्यान हरियाणा 2021
44. भिड़ावास वन्यजीव अभ्यारण्य हरियाणा 2021
45. थोल झील वन्यजीव अभ्यारण्य गुजरात 2021
46. वाधवाना आर्द्रभूमि क्षेत्र गुजरात 2021
47. हैदरपुर वेटलैंड उत्तर प्रदेश 2021
48. खिजड़िया पक्षी अभयारण्य गुजरात 2022
49. बखिरा वन्यजीव अभयारण्य उत्तर प्रदेश 2022
50. करीकिली पक्षी अभयारण्य  तमिलनाडु

26

July

2022

51.
पल्लिकरनई मार्श रिजर्व फॉरेस्ट
तमिलनाडु
52.
पिचवरम मैंग्रोव
तमिलनाडु
53.
पाला आर्द्रभूमि (मिजोरम)
मिजोरम
54. साख्य सागर मध्य प्रदेश
55. कोंथनकुलम पक्षी अभ्यारण्य   तमिलनाडु 03

August

2022

56. मन्नार की खाड़ी समुद्री बायोस्फीयर रिजर्व   तमिलनाडु
57. उदयमार्थंदपुरम पक्षी अभयारण्य   तमिलनाडु
58. वेदान्थंगल पक्षी अभ्यारण्य   तमिलनाडु
59. वेलोड पक्षी अभयारण्य   तमिलनाडु
60. वेम्बन्नूर वेटलैंड कॉम्प्लेक्स तमिलनाडु
61. सतकोसिया गॉर्ज ओडिशा
62. नंदा झील गोवा
63. रंगनाथिट्टू पक्षी अभयारण्य  कर्नाटक
64. सिरपुर आर्द्रभूमि मध्य प्रदेश

रामसर साइट इन राजस्थान

  • सांभर झील – 1981
  • केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान – 1990
⇒ मेनार पक्षी गाँव (उदयपुर) 
• जून 2022 में पक्षी गाँव के रूप में मान्यता प्राप्त उदयपुर ज़िले के मेनार गाँव को राजस्थान की नई आर्द्रभूमि के रूप में अधिसूचित किया जाना तय किया गया है।
• मेनार गाँव की दो झीलें- ब्रह्मा और धंध हर वर्ष बड़ी संख्या में प्रवासी पक्षियों की मेज़बानी करती हैं।
⇒ 26 जुलाई 2022 : भारत ने अंतरराष्ट्रीय महत्व के 5 नए आर्द्रभूमि स्थल नामित किए हैं देश में रामसर स्थलों की कुल संख्या 49 से बढ़कर 54 हो गयी 
50. करीकिली पक्षी अभयारण्य (तमिलनाडु)
51. पल्लिकरनई मार्श रिजर्व फॉरेस्ट (तमिलनाडु)
52. पिचवरम मैंग्रोव (तमिलनाडु)
53. पाला आर्द्रभूमि (मिजोरम)
54. साख्य सागर – (मध्य प्रदेश)

⇒03 अगस्त, 2022 : भारत ने 10 नए आर्द्रभूमि स्थल नामित हैं, जिससे कुल रामसर साइट 54 से बढ़कर 64 हो गई हैं। इन 10 वेटलैंड में तमिलनाडु के 6 और गोवा, कर्नाटक, MP, ओडिशा के एक – एक वेटलैंड शामिल हैं।
55. कोंथनकुलम पक्षी अभ्यारण्य- (तमिलनाडु)
56. मन्नार की खाड़ी समुद्री बायोस्फीयर रिजर्व- (तमिलनाडु)
57. उदयमार्थंदपुरम पक्षी अभयारण्य- (तमिलनाडु)
58. वेदान्थंगल पक्षी अभ्यारण्य- (तमिलनाडु)
59.वेलोड पक्षी अभयारण्य- (तमिलनाडु)

60. वेम्बन्नूर वेटलैंड कॉम्प्लेक्स- (तमिलनाडु)
61. सतकोसिया गॉर्ज- (ओडिशा)
62. नंदा झील- (गोवा)
63. रंगनाथिट्टू पक्षी अभयारण्य (कर्नाटक)
64.सिरपुर आर्द्रभूमि- (मध्य प्रदेश)

• भारत,अब चीन के साथ संयुक्त रूप से पहले स्थान पर है।

भारत में रामसर साइट – सूची – FAQs

Q. रामसर सम्मेलन कब हुआ था ?
Ans :- रामसर सम्मेलन ईरान के शहर रामसर, 2 फरवरी 1971 को

Q. विश्व आर्द्रभूमि दिवस / विश्व वेटलैंड दिवस कब मनाया जाता है ?
Ans :- 2 फरवरी

Q. विश्व वेटलैंड दिवस 2021 की थीम क्या है ?
Ans :- ‘Wetlands and Water’

Q. विश्व वेटलैंड दिवस 2021 की थीम क्या है ?
Ans :- लोगों और प्रकृति के लिए आर्द्रभूमि कार्रवाई (Wetlands Action for People and Nature)’

Q. विश्व का पहला रामसर स्थल किसे घोषित किया गया था ?
Ans :- कोबोर प्रायद्वीप (ऑस्ट्रेलिया), 1974 में

Q. भारत की पहली रामसर साइट कौन सी है ?
Ans :- अक्टूबर 1981 में भारत के दो स्थल ओड़िशा में स्थित चिलिका झील और राजस्थान में स्थित केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान।

Q. भारत का 47वां रामसर स्थल कौन सा है ?
Ans :- भारत का 47वां रामसर स्थल उत्तर प्रदेश में स्थित हैदरपुर वेटलैंड है।

Q. भारत का 48वां रामसर स्थल कौन सा है ?
Ans :- भारत का 48वां रामसर स्थल गुजरात में स्थित खिजड़िया पक्षी अभयारण्य है।

Q. भारत का 49वां रामसर स्थल कौन सा है ?
Ans :- भारत का 49वां रामसर स्थल उत्तर प्रदेश में स्थित बखिरा वन्यजीव अभयारण्य है।

Q. भारत का सबसे बड़ा रामसर स्थल कौन सा है?
Ans :- पश्चिम बंगाल में स्थित सुंदरबन वेटलैंड(4230 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र)

Q. 2021 में कौन से नए रामसर स्थल जोड़े गए हैं?
Ans :- 2021 में 5 नए रामसर स्थल जोड़े गए – हरियाणा के सुल्तानपुर राष्ट्रीय उद्यान और भिड़ावास वन्यजीव अभ्यारण्य, गुजरात के थोल झील वन्यजीव अभ्यारण्य और वाधवाना आर्द्रभूमि क्षेत्र तथा उत्तर प्रदेश के हैदरपुर वेटलैंड

Q. वर्तमान में भारत रामसर स्थल कितने हैं?
Ans :- 49

Q. भारत का सबसे छोटा रामसर स्थल कौन सा है ?
Ans :- रेणुका वेटलैंड क्षेत्र (हिमाचल प्रदेश ) 0.2 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र

Q. भारत में सबसे ज्यादा रामसर स्थल किस राज्य में स्थित हैं ?
Ans :- उत्तर प्रदेश, 10 रामसर स्थल

Q. विश्व में कुल कितने रामसर स्थल हैं ?
Ans :- लगभग 2400

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *