WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
20 August 2022 mp current affairs in hindi PDF
MP Current Affairs

7-9 August 2022 MP Current Affairs

मध्यप्रदेश करेंट अफेयर्स जो कि मध्यप्रदेश की सभी प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे MPPSC, MPSI, MP Police, MP Jail Prahari, MP Patwari, MPTET, Vyapam, MPPNM, MPPAT, एवं सभी राज्य स्तरीय परीक्षाओ के लिए यह मध्यप्रदेश करेंट अफेयर्स बहुत ही महत्वपूर्ण है इस लिये आप बेवसाइट पर प्रतिदिन विजिट करें एवं अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करें-

Q. किस टाइगर रिजर्व के बाघ पुनर्स्थापना पर बनी फिल्म को अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में दिखाया जाएगा ?
A. पन्ना टाइगर रिजर्व✔️
B. सतपुरा टाइगर रिजर्व
C. कान्हा टाइगर रिजर्व
D. बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व

Imp. Facts:- पन्ना टाइगर रिजर्व के बाघ पुनर्स्थापना योजना पर बनी फिल्म “एमरॉल्ड जंगल, रिटर्न ऑफ द टाइगर्स” को अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल 2022 के लिए चुना गया है इसका प्रदर्शन लॉस एंजिल्स मे 23 से 25 सितंबर को कैटलीना दीप के प्रसिद्ध थिएटर एवलान में किया जाएगा इसकी अवधि 80 मिनट है

Q. विश्व की सबसे बड़ी फ्लोटिंग सौर परियोजना मध्यप्रदेश के किस जिले में स्थित है जिसका हाल ही में अनुबंध हस्ताक्षर हुआ है ?
A. खण्डवा✔️
B. रीवा
C. मुरैना
D. नीमच

Imp. Facts:- मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के ओम्कारेश्वर में विश्व की सबसे बड़ी फ्लोटिंग सौर परियोजना स्थित है प्रथम चरण के 278 मेगा वाट का अनुबंध हस्ताक्षर कुशाभाऊ ठाकरे हॉल भोपाल में हुआ है इस परियोजना की क्षमता 600 मेगावाट है तीन कंपनियों द्वारा प्रथम का अनुबंध हस्ताक्षर किया गया है NHDC लिमिटेड – 88 MW , AMP एनर्जी – 100 MW , SJVN लिमिटेड – 90 MW
यह परियोजना नर्मदा नदी के पर 2000 हेक्टेयर क्षेत्र में स्थापित होगी
मध्य प्रदेश में अन्य सौलर परियोजनाएं
1. रीवा सोलर पार्क -750 मेगा वाट ( स्थापित)
2. मंदसौर सोलर पार्क- 250 मेंगावाट (स्थापित)
3. छतरपुर स्टोरेज आधारित हाइब्रिड पार्क – 900 मेगावाट (प्रक्रियाधीन)
4. आगर-शाजापुर-नीमच सोलर पार्क – 1500 MW (निर्माणधीन)
5. मुरैना सोलर पार्क – 1400 MW (प्रिक्रियाधीन)
मध्य प्रदेश के नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता 2027 तक 20000 मेगावाट करने का लक्ष्य रखा गया है

Q. चीता प्रोजेक्ट के लिए इंडियन ऑयल कंपनी कितने करोड़ रुपए देगी ?
A. 20 करोड़
B. 30 करोड़
C. 40 करोड़
D. 50 करोड़ ✔️

Imp. Facts:- मध्य प्रदेश के कूनो पालपुर राष्ट्रीय उद्यान में जो चीता प्रोजेक्ट चलाया जा रहा है इसके लिए इंडियन ऑयल कंपनी NTCA को ₹50 करोड़ 22 लाख रुपये देगी इससे चीता प्रोजेक्ट से जुड़े काम कराए जाएंगे यह राशि 4 साल में दी जाएगी यह एमओयू केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव और पेट्रोलियम व प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी की उपस्थिति में IOC के चेयरमैन SM वैद्द और NTCA के सदस्य सचिव डॉ एस पी यादव के बीच हुआ है

Q. हाल ही में किसने ऊर्जा आंकलन मार्गदर्शिका का विमोचन किया है?
A. राज्यपाल
B. मुख्यमंत्री ✔️
C. गृहमंत्री
D. संस्कृति मंत्री

Imp. Facts:- मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने भोपाल स्थित कुशाभाऊ ठाकरे हॉल में ऊर्जा आंकलन मार्गदर्शिका का विमोचन किया है

Q. मुख्यमंत्री उधम क्रांति योजना में संशोधन करके अधिकतम उम्र 40 वर्ष से बढ़ाकर कितनी कर दी गई है ?
A. 45 बर्ष✔️
B. 50 बर्ष
C. 55 बर्ष
D. 60 बर्ष

Imp. Facts:- मुख्यमंत्री उद्धव क्रांति योजना में संशोधन करके न्यूनतम योगिता 10वीं पास से घटाकर आठवीं पास कर दी गई है एवं उम्र सीमा 40 वर्ष से बढ़ाकर 45 वर्ष कर दी गई है अब 18 साल से 45 वर्ष का व्यक्ति व्यापार शुरू करने हेतु एक लाख से 50 लाख तक लोन ले सकते हैं MSME विभाग सचिव और उद्योग -आयुक्त श्री बी पी नरहरि हैं एवं MSME विभाग मंत्री श्री ओमप्रकाश सकलेचा है

आज का प्रश्न🔰

Q. मध्य प्रदेश का पहला ड्रोन मेला किस जिले में आयोजित किया गया था ?
A. ग्वालियर ✔️
B. जबलपुर
C. इंदौर
D. भोपाल

7-9 August 2022 MP Current Affairs PDF Download

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *