WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
31 October 2022 Rajasthan Current Affairs PDF in Hindi 08 October 2022 current affairs in hindi pdf 
Current Affairs Rajasthan Current Affairs 2022

06 October 2022 Rajasthan Current Affairs PDF in Hindi

06 October 2022 Rajasthan Current Affairs PDF in Hindi

06 October 2022 current affairs in hindi pdf download | rajasthan current affairs pdf October 2022 in hindi | rajasthan current affairs October 2022 in hindi | rajasthan current affairs October 2022 pdf | rajasthan current affairs October 2022 pdf free download in hindi


Rajasthan Current Affairs PDF : आज की हमारी यह पोस्ट Rajasthan Current Affairs PDF से सन्बन्धित है , इस पोस्ट में हम आपको Rajasthan 2022 Current Affairs PDF से संबंधित सभी प्रकार की PDF को Download करने की LInk उपलब्ध कराऐंगे ! जिन पर क्लिक करके आप इनको Download कर पाएँगे ! जो कि आपको आने वाले सभी प्रकार के Competitive Exams में काम आयेंगी ! इस पोस्ट में आपको Current Month की Daily Current Affairs की PDF को Date Wise उपलब्ध कराऐंगे, जहाँ से आप इसे Download कर पाऐंगे | आप राजस्थान करेंट अफेयर्स पीडीएफ़ डाउनलोड करना चाहते है तो आप सही जगह पर आए है यहाँ से राजस्थान करंट अफेयर्स 2022 पीडीएफ़ इन हिन्दी आसानी से डाउनलोड कर पाएंगे जो Current Affairs PDF 2022 Rajsthan Exams के लिए अतिमहत्वपूर्ण साबित होगा |

Rajasthan Current Affairs in Hindi 2022 | Rajasthan Current Affairs Magazine PDF

जैसा की आप सभी जानते है Rajasthan मे जितनी भी रुकी हुई भर्ती थी अब सभी भर्ती का नोटिफ़िकेशन बारी-बारी से आना शुरू हो गया है जैसे; Rajasthan Police Constable, Patwari, Rajasthan SI, RPSC, RAS, REET, 1st grade & 2nd Grade और अन्य भर्ती का नोटिफ़िकेशन  आ चूका है और कुछ भर्ती का Exam भी शुरू हो चुका है तो आप तैयार हो जाए क्योकि अब बारी है मेहनत करने का और सरकारी नौकरी का सपना पूरा करने का इसलिए आप सभी के लिए Rajasthan Current Affairs Book  उपलब्ध करवाया गया है ताकि आप अच्छे से तैयारी कर सकते है |

Rajasthan Current Affairs PDF 2022 in Hindi PDF One Liner

दोस्तो ये राजस्थान से संबन्धित करेंट अफेयर्स Rajsthan मे होने वाले सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अतिमहत्वपूर्ण है क्योकि ये Rajasthan Special Current Affairs 2022 PDF in Hindi है , जैसे: RAS Current Affairs pdf, Rajasthan SI Current Affairs pdf, Rajasthan Police Constable Current Affairs pdf, Rajasthan Patwari Current Affairs pdf, RPSC Current Affairs pdf etc.


 

Rajasthan Current Affairs in Hindi PDF | 06 October 2022 Rajasthan Current Affairs PDF in Hindi 

06 October 2022 Rajasthan Current Affairs PDF in Hindi

01. राजास्थान को स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण में उल्लेखनीय कार्य के लिए विभिन्न श्रेणियों में कितने पुरस्कार प्राप्त हुए हैं?
(अ) 3
(ब) 6
(स) 10
(द) इनमें से कोई नही

Important Facts:-
♦️राजास्थान को स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण में उल्लेखनीय कार्य के लिए विभिन्न श्रेणियों में छह पुरस्कार प्राप्त हुए हैं।
♦️प्रदेश को यह पुरस्कार पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में दो अक्टूबर गांधी जयंती के उपलक्ष्य में विज्ञान भवन नई दिल्ली में स्वच्छ भारत दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के मुख्य आतिथ्य में आयोजित समारोह में प्रदान किये गए।
♦️पंचायती राज विभाग के शासन सचिव नवीन जैन ने बताया कि राष्ट्रीय फिल्म प्रतियोगिता में ग्राम पंचायत रामनगर (बून्दी) को प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया है।
♦️इसके साथ ही प्रदेश को उत्तर क्षेत्र के राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के वर्ग में वॉल पेंटिग अभियान, ओडीएफ प्लस, गोबर धन श्रेणी, प्लास्टिक कचरा प्रबंधन, धूसर जल प्रबंधन, मलीय कीचड़ प्रबंधन में प्रथम पुरस्कार एवं जैविक कचरा प्रबंधन में द्बितीय पुरस्कार प्राप्त हुए हैं।
♦️गौरतलब है कि वर्तमान में राजस्थान राज्य ओ.डी.एफ. प्लस की उदयीमान केटेगरी में राष्ट्रीय स्तर पर 8वें स्थान पर है।

02. राजस्थान के किस जिले के डॉ. मधुमुकुल चतुर्वेदी को विश्व शांति मानव सेवा सम्मान-2022 से सम्मानित किया गया?
(अ) जोधपुर
(ब) बीकानेर
(स) सवाई माधोपुर
(द) इनमें से कोई नहीं

Important Facts
♦️सवाई माधोपुर सेवानिवृत्त आचार्य डॉ. मधुमुकुल चतुर्वेदी को विश्व शांति मानव सेवा सम्मान-2022 से सम्मानित किया गया।
♦️डॉ. चतुर्वेदी को यह सम्मान विश्व शांति मानव सेवा समिति, आगरा, उत्तर प्रदेश और ब्रज लोक साहित्य कला संस्कृति अकादमी मध्य प्रदेश द्वारा सामाजिक और मानवीय सेवा में उनके विशेष योगदान के लिए संयुक्त रूप से दिया गया था।
♦️आगरा में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में डॉ. चतुर्वेदी को यह सम्मान प्रदान किया.
♦️ गौरतलब है कि डॉ चतुर्वेदी ने कई किताबें लिखी हैं। उनके कई लेख और कहानियां विभिन्न पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुकी हैं। अब तक उन्हें भारत के विभिन्न प्रांतों में 61 सम्मानों से नवाजा जा चुका है।

03. हाल ही में राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने खादी पर कितने प्रतिशत छूट देने का निर्णय लिया है?
(अ) 10 प्रतिशत
(ब) 50 प्रतिशत
(स) 100 प्रतिशत
(द) इनमें से कोई नही

Important Facts
♦️ राज्य सरकार ने खादी के कपड़ो के खरीद पर 50 प्रतिशत की छूट दी है.
♦️2 अक्टूबर को महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर खादी ग्राहकों के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने खादी पर 50 प्रतिशत छूट देने का निर्णय लिया है.
♦️50 प्रतिशत की छूट गांधी जयंती 2 अक्टूबर 2022 से 30 जनवरी 2023 तक छूट देय होगी.
♦️इसमें 35% राज्य सरकार और 15 % खादी आयोग नई दिल्ली द्वारा देय होगी. इससे छूट से खादी को बढ़ावा मिलेगा.
♦️खादी पर 50% छूट देने वाला राजस्थान संभवत एकमात्र राज्य है. 
 

04. हाल ही में इंस्पायर अवार्ड मानक योजना में राजस्थान के कितने बाल वैज्ञानिक सम्मानित हुए?
(अ) 17
(ब) 07
(स) 03
(द) इनमें से कोई नही

Important Facts:-
♦️इंस्पायर अवार्ड मानक योजना का 09वां संस्करण राजस्थान के 7 बाल वैज्ञानिक सम्मानित
♦️पिछले वर्ष तीन छात्रों को मिला था यह सम्मान
♦️भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से इंस्पायर अवार्ड मानक योजना के तहत विद्यार्थियों को जहां नकद पुरस्कार मिलेगा।
♦️वहीं विद्यार्थी व शिक्षक को जापान की यात्रा का अवसर भी मिलेगा

05. हाल ही में राजस्थान से 1999 बैच की किस आईएएस अधिकारी को केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय में संयुक्त सचिव पद पर नियुक्त किया हैं?
(अ) मुग्धा सिन्हा
(ब) उषा शर्मा
(स) संयुक्ता समद्दार
(द) इनमें से कोई नही

Important Facts
♦️केंद्रीय कैबिनेट की अपॉइंटमेंट कमेटी ने 35 ऑल इंडिया सेवा के अधिकारियों की संयुक्त सचिव या उनके समकक्ष पदों पर नियुक्ति को मंजूरी दी है,
♦️ जिसमें राजस्थान से 1999 बैच की आईएएस मुग्धा सिन्हा को भी केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय में संयुक्त सचिव पद पर नियुक्त किया हैं.
♦️मुग्धा की नियुक्ति 5 साल के लिए की गई हैं
इससे पहले भी सिन्हा केंद्र में रह चुकी है. अभी साइंस व टेक्नोलॉजी में सचिव पद पर कार्यरत हैं.

06. हाल ही में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट लेखन के लिए हिंदी सेवा पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया?
(अ) डॉ. गुंजन गर्ग
(ब) डॉ. गोपाल काबरा
(स) उपरोक्त दोनों
(द) इनमें से कोई नहीं

Important Facts
♦️सवाई मानसिंह चिकित्सालय महाविद्यालय, जयपुर के मुख्य सभागार में आयोजित राज्य स्तरीय हिन्दी दिवस समारोह का आयोजन किया गया
♦️मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस अवसर पर डॉ. गुंजन गर्ग एवं डॉ. गोपाल काबरा को चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट लेखन के लिए हिंदी सेवा पुरस्कार से सम्मानित किया तथा ‘भाषा विमर्श’ के स्वर्ण जयंती विशेषांक का विमोचन किया
♦️हिन्दी लेखन करने वाले साहित्यकारों, पत्रकारों, विज्ञान और तकनीकी, विधि एवं कृषि सहित 6 वर्गों में उत्कृष्ट लेखन को प्रोत्साहन देने के लिए 50 हजार रुपए के रूप में हिन्दी सेवा पुरस्कार भी दिया जाता है। 

07. राजस्थान सरकार द्वारा घर-घर औषधि योजना का विस्तार करते हुए कुल कितने पौधों का वितरण किया जाएगा?
(अ) 10 करोड़
(ब) 5 करोड़
(स) 3 करोड़
(द) इनमें से कोई नहीं

Important Facts:-
♦️ मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने दी मंजूरी
घर-घर औषधि योजना का विस्तार कर नए रूप में किया जाएगा लागू
♦️ कुल 5 करोड़ पौधों का होगा वितरण
जिसमें 3 करोड़ पौधे आमजन को मांग अनुसार होंगे उपलब्ध
सामुदायिक स्तर पर होगा व्यापक वृक्षारोपण
10 हजार ग्राम पंचायतों को दिए जाएंगे 1 करोड़ पौधे
200 नगरीय क्षेत्रों को मिलेंगे 1 करोड़ पौधे
♦️01 अगस्त, 2021 को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ‘निरोगी राजस्थान अभियान’ (Nirogi Rajasthan Campaign) के तहत ‘घर-घर औषधी योजना’ तथा 72वें वन महोत्सव का शुभारंभ किया।
♦️वन विभाग की ओर से औषधीय गुण वाले तुलसी, गिलोय, कालमेघ और अश्वगंधा के 8 पौधों की किट प्रत्येक परिवार को नि:शुल्क दी जाती है

08. हाल ही में राजस्थान में मुख्यमंत्री चिरंजीवी जीवन रक्षा योजना की शुरुआत कब की गई है?
(अ) 30 सितंबर
(ब) 01 सितंबर
(स) 06 सितंबर
(द) इनमें से कोई नहीं

Important Facts:-
♦️ मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेशवासियों को मुख्यमंत्री चिरंजीवी जीवन रक्षा योजना की सौगात दी है। गहलोत सरकार ने 6 सितंबर से प्रदेश में मुख्यमंत्री चिरंजीवी जीवन रक्षा की शुरुआत कर दी है।
♦️इस योजना का ट्रायल रन इसी साल 22 जून से शुरू किया गया था। इसके तहत अब तक 1.23 करोड़ रुपए के ♦️उपचार से 700 मरीजों को लाभ दिया जा चुका है।
योजना में सड़क दुर्घटना में देश के किसी भी राज्य का निवासी घायल व्यक्ति बिना किसी एफआईआर अथवा औपचारिकता के मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना से संबंधित निजी एवं सरकारी अस्पतालों में 72 घंटे तक निशुल्क उपचार प्राप्त कर सकता है।
♦️इसके लिए चिरंजीवी योजना का पात्र होना आवश्यक नहीं है। 72 घंटे के उपरांत गैर चिरंजीवी लाभार्थी मरीज को राजकीय अस्पताल में रेफर किया जाएगा अथवा मरीज स्वेच्छा से निजी चिकित्सालय में अपने खर्च पर उपचार प्राप्त कर सकता है।
♦️ स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक में इस योजना की शुरुआत के साथ मुख्यमंत्री ने जीवन रक्षा योजना की बुकलेट भी जारी की है। 
 

09. हाल ही में एलेन एस्पेक्ट, जॉन एफ. क्लॉसर और एंटोन ज़िलिंगर को संयुक्त रूप से किस क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार मिला?
(अ) भौतिकी
(ब) शांति
(स) मेडिसन
(द) इनमें से कोई नही

Important facts:-
♦️ भौतिकी का नोबेल पुरस्कार संयुक्त रूप से एलेन एस्पेक्ट, जॉन एफ क्लॉसर और एंटोन जिलिंगर को दिया गया है
♦️ एलेन एस्पेक्ट, जॉन एफ. क्लॉसर और एंटोन ज़िलिंगर को संयुक्त रूप से फिजिक्स में नोबेल पुरस्कार मिला।
♦️उन्होंने “उलझे हुए फोटॉनों के प्रयोगों के लिए, बेल
असमानताओं के उल्लंघन की स्थापना और अग्रणी क्वांटम
इंफॉर्मेशन साइंस’ के लिए पुरस्कार जीता।
♦️रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने 4 अक्टूबर को इस पुरस्कार की घोषणा की।
♦️2021 में जियोर्जियो पैरिसी, क्लॉस हैसलमैन और सिउकुरो मानाबे को यह पुरस्कार दिया गया था।

10. हाल ही में विश्व पशु दिवस कब मनाया गया है?
(अ) 02 अक्टूबर
(ब) 04 अक्टूबर
(स) 03 अक्टूबर
(द) इनमें से कोई नही

Important Facts:-
♦️ दुनिया भर में जानवरों के कल्याण मानकों में सुधार के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए हर साल 4 अक्टूबर को विश्व पशु दिवस मनाया जाता है।
♦️ इस दिन को असीसी के संत फ्रांसिस, जिन्हें जानवरों का
संरक्षक संत माना जाता था, के सम्मान में मनाया जाता है।
♦️इस दिन को पहली बार 1925 में जर्मनी के बर्लिन शहर में हेनरिक ज़िमर्मन द्वारा मनाया गया था।

 

 


 

06 October 2022 Rajasthan Current Affairs 2022 PDF free Download in Hindi

| Rajasthan Current Affairs PDF 2022 | rajasthan monthly current affairs 2022 in hindi pdf | 06 October 2022 Rajasthan Current Affairs PDF in Hindi Download | Rajasthan Current Affairs PDF 2022 | Rajasthan Current Affairs PDF free Download 2022 | mumal  Current Affairs in Hindi & English | Rajasthan Current Affairs 2022 PDF | Current Affairs PDF


 Download PDF File


Day to Day Rajasthan Current Affairs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *