WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
20 August 2022 mp current affairs in hindi PDF
MP Current Affairs

10-14 August 2022 MP Current Affairs

मध्यप्रदेश करेंट अफेयर्स जो कि मध्यप्रदेश की सभी प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे MPPSC, MPSI, MP Police, MP Jail Prahari, MP Patwari, MPTET, Vyapam, MPPNM, MPPAT, एवं सभी राज्य स्तरीय परीक्षाओ के लिए यह मध्यप्रदेश करेंट अफेयर्स बहुत ही महत्वपूर्ण है इस लिये आप बेवसाइट पर प्रतिदिन विजिट करें एवं अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करें-

Q. मध्यप्रदेश की सबसे ऊंची भगवान राम की प्रतिमा किस जिले में बन रही है ?
A. इंदौर
B. गुना ✔️
C. सीहोर
D. भोपाल

Imp. Facts:- मध्य प्रदेश की सबसे ऊंची (111 फीट) प्रदेश के गुना जिले में बन रही है प्रतिमा पूरापोसर स्थित 150 फीट ऊंची पहाड़ी “राम टेकरी” पर स्थापित की जाएगी राम टेकरी हनुमान मंदिर के प्रोजेक्ट पर करीब ₹50 करोड़ खर्च होंगे इस मूर्ति की लागत करीब ₹1 करोड़ आएगी इस प्रतिमा का आधार 20 फीट ऊंचा होगा मध्य प्रदेश के पंचायत मंत्री श्री महेंद्र सिंह सिसोदिया का यह ड्रीम प्रोजेक्ट है उन्होंने कहा है कि इससे गुना में टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा इसकी खास बात यह है कि जिस दिन अयोध्या में राम मंदिर भूमि पूजन हुआ था उसी दिन गुना में इसकी शुरुआत हुई थी मध्य प्रदेश के ओमकारेश्वर में 108 फीट ऊंची स्टेचू ऑफ़ वननेस स्थापित की जा रही है इंदौर में हनुमान जी की बैठक मुद्रा में प्रदेश की सबसे ऊंची 66 फीट ऊंची मूर्ति लगी है

Q. सांची दूध संघ का ब्रांड एंबेसडर किसे बनाया गया है ?
A. मेघा परमार ✔️
B. भावना डेहरिया
C. मुस्कान किरार
D. वर्षा यादव

Imp. Facts:- हाल ही में सांची दूध संघ ने मेघा परमार को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया है सांची ने हाल ही में अपने तीन खाद्य प्रोडक्ट भी लांच की हैं मेघा परमार को राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर भोपाल की ओर से हैंडलूम की ब्रांड एंबेसडर भी बनाया गया मेघा परमार माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली मध्य प्रदेश की पहली महिला है मध्यप्रदेश में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की ब्रांड एंबेसडर भी मेघा परमार है

Q. 8 वें राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर किस जिले की रशीदा बी को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है ?
A. धार ✔️
B. झाबुआ
C. अलीराजपुर
D. बड़वानी

Imp. Facts:- आठवें राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर वर्ष 2021 के राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चयनित बाग प्रिंट शिल्पी श्रीमती रशीदा बी को सम्मानित किया गया है इनका संबंध मध्य प्रदेश के धार जिले से हैं आठवां राष्ट्रीय हथकरघा दिवस 7 अगस्त को मनाया गया है भोपाल स्थित के गोहर महल में हैंडलूम एक्सपो का आयोजन भी किया गया था रशीदा बी को केंद्रीय वस्त्र मंत्रालय ने राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चयनित किया है उन्हें उनके बेहतरीन बाग प्रिंट के लिए सम्मानित किया जाएगा रशीदा बी 2012 और 2014 में राज्य पुरस्कार से सम्मानित की जा चुकी है रशीदा बी दुनिया में मशहूर यूनेस्को पुरस्कार विजेता मास्टर शिल्पकार स्वर्गीय अब्दुल कादर खत्री की पत्नी है
8 वें राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर डिंडोरी मंडला जिले में बुनकरों को चोट 64 हथकरघे एवं 4 ताना मशीनों का वितरण किया गया है सारंगपुर में बुनकर सेवा केंद्र का भूमि पूजन भी किया गया बालाघाट में एंब्रॉयडरी डिजाइन विकास कार्यशाला का शुभारंभ किया गया

Q. शहरी जैव विविधता पर देश का पहला दो दिवसीय सम्मेलन किस शहर में आयोजित किया गया है ?
A. इंदौर✔️
B. ग्वालियर
C. जबलपुर
D. भोपाल

Imp. Facts:- शहरी जैव विविधता पर देश का पहला दो दिवसीय सम्मेलन 5 एवं 6 अगस्त को इंदौर के रेसिडन होटल में आयोजित किया गया है जैव विविधता अधिनियम 2002 में लागू किया गया था बाद में 1 अक्टूबर 2003 को राष्ट्रीय जैव विविधता प्राधिकरण का गठन किया गया यह चेन्नई में स्थित है वर्तमान में राष्ट्रीय जैव विविधता प्राधिकरण के अध्यक्ष डॉक्टर बीवी माथुर है

Q. मध्य प्रदेश का पहला रेल रेस्टोरेंट ऑन व्हील्स कहाँ खोला किया गया है?
A. इटारसी✔️
B. भोपाल
C. इंदौर
D. जबलपुर

Imp. Facts:- मध्य प्रदेश का पहला रेल कोच रेस्टोरेंट( रेस्टोरेंट ऑन व्हील्स) इटारसी रेलवे स्टेशन पर खोला गया है इसके अलावा भोपाल, इंदौर एवं जबलपुर रेलवे स्टेशन पर भी जल्दी रेल कोच रेस्टोरेंट शुरू किए जाएंगे इटारसी रेलवे जंक्शन प्रदेश का सबसे बड़ा रेलवे जंक्शन है मध्य प्रदेश का पहला पिंक रेलवे स्टेशन मदन महल रेलवे स्टेशन है पश्चिमी मध्य रेलवे अपने तीनों जोनों में ऑटोमेटिक कोच वॉशिंग प्लांट लगाने वाला देश का पहला रेलवे जोन बन गया है कुल रेलवे जोनो की संख्या 19 है

Q. मध्य प्रदेश राज्य सरकार ने कितने जिलों में पीपीपी मॉडल पर आधारित चिकित्सा महाविद्यालय शुरू करने का निर्णय लिया है?
A. 5 जिलो में ✔️
B. 7 जिलो में
C. 9 जिलो में
D. 11 जिलो में

Imp. Facts:- मध्य प्रदेश राज्य सरकार ने 5 जिलों में पीपीपी मॉडल पर आधारित चिकित्सा महाविद्यालय शुरू करने का निर्णय लिया है भोपाल, इंदौर, जबलपुर, बालाघाट, कटनी जिलों में मेडिकल कॉलेज स्थापित किए जाएंगे राज्य सरकार द्वारा मेडिकल कॉलेज के लिए निवेशकों को 99 वर्ष(60 बर्ष+39 बर्ष) की लीज पर भूमि उपलब्ध कराई जाएगी एवं 300 बिस्तरीय अस्पताल भवन भी उपलब्ध कराया जाएगा मध्य प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग है

Q. देश की पहली अंडर ग्राउंड लेबोरेटरी मध्य प्रदेश के किस जिले में बनेगी ?
A. इंदौर
B. भोपाल ✔️
C. जबलपुर
D. ग्वालियर

Imp. Facts:- केंद्र सरकार ने देश की पहली अंडर ग्राउंड लेबोरेट्री को मंजूरी दे दी है यह भोपाल स्थित राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान के पास बनेगी इसकी लागत करीब 500 करोड रूपए आएगी इस लैब में कोरोना इबोला निपाह जैसे वायरस की जांच होगी भोपाल NISHAD लैब तकनीकी मामले में एशिया में पहले और दुनिया में 6 वें नंबर पर है मुर्गियों और पक्षियों को बर्ड फ्लू से बचाने के लिए NISHAD ने देश की पहली स्वदेशी वैक्सीन तैयार की है इसे भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के उप महानिदेशक पशु रोग डॉक्टर भूपेंद्र नाथ त्रिपाठी ने लॉन्च किया है

Q. मध्य प्रदेश का पहला पक्षियों का अस्पताल किस शहर में स्थापित किया जाएगा ?
A. जबलपुर
B. ग्वालियर
C. इंदौर
D. भोपाल ✔️

Imp. Facts:- भोपाल के कोकता में प्रदेश का पहला पक्षियों का अस्पताल बनेगा इस अस्पताल का निर्माण भोपाल शहर के दो पक्षी प्रेमी धर्मेंद्र शाह और इमरान सलीम करवाएंगे देश का पहला और एकमात्र पक्षी अस्पताल दिल्ली के चांदनी चौक में लाल किले के सामने स्थित है यह 1929 में शुरू हुआ था 93 साल पुराना देश का यह पहला अस्पताल है जो घायल पक्षियों का इलाज करता है

Q. कायाकल्प अभियान के तहत स्वास्थ्य सेवाओं के श्रेष्ठ संचालन के लिए किस जिला अस्पताल को प्रथम पुरस्कार दिया गया है ?
A. विदिशा ✔️
B. देवास
C. सतना
D. सीहोर

Imp. Facts:- हाल ही में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कायाकल्प अभियान का शुभारंभ किया है इसके तहत स्वास्थ्य सेवाओं के श्रेष्ठ संचालन के लिए विदिशा जिला अस्पताल को ₹50 लाख का प्रथम पुरस्कार दिया गया है देवास जिला अस्पताल को 20 लाख रुपए का द्वितीय पुरस्कार एवं सतना जिला अस्पताल को ₹10 लाख का तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया है कायाकल्प अभियान की शुरुआत 2015 में की गई थी मध्य प्रदेश लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉक्टर प्रभु राम चौधरी हैं

Q. निम्न में से किस नगर निगम को चौथी बार ODF++ दर्जा मिला है?
A. जबलपुर नगर निगम ✔️
B. सीहोर नगर निगम
C. राजगढ़ नगर निगम
D. रीवा नगर निगम

Imp. Facts:- भारत सरकार के शहरी विकास एवं आवास मंत्रालय ने जबलपुर नगर निगम को चौथी बार ODF++ दर्जा देने संबंधित सर्टिफिकेट जारी किया है

Q. किस जिले की प्रियंका केवट ने अंतरराष्ट्रीय वुशु टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक जीता है?
A. दमोह
B. सिंधी ✔️
C. पन्ना
D. गुना

Imp. Facts:- मध्य प्रदेश के सीधी जिले के मधिला गांव की प्रियंका केवट ने अंतर्राष्ट्रीय वुशु टूर्नामेंट में 18 आयु वर्ग के 48 किलो भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता है इस टूर्नामेंट का आयोजन जॉर्जिया में किया गया था

Q. रिस्पांसिबल टूरिज्म इंडिया अवार्ड कार्यक्रम मध्य प्रदेश के किस शहर में आयोजित होगा?
A. ग्वालियर
B. इंदौर
C. भोपाल ✔️
D. सागर

Imp. Facts:- 30 अगस्त से 10 सितंबर 2022 तक (वर्ल्ड ट्रैवल मार्केट) रिस्पांसिबल टूरिज्म इंडिया अवॉर्ड्स का आयोजन कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर भोपाल में होगा 6 सितंबर को आईसीआरटी वर्कशॉप का आयोजन किया जाएगा 5 सितंबर से 10 सितंबर तक कला प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा इसमें करीब 6 देशों के प्रतिनिधि भाग लेंगे

Q. किस राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना को शुरू करने की मंजूरी दी है ?
A. मध्यप्रदेश ✔️
B. गुजरात
C. असम
D. मेघालय

Imp. Facts:- मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री नारी सम्मान कोष एवं मुख्यमंत्री वाल आशीर्वाद योजना को मंजूरी दी गई है इसके साथ ही कैबिनेट की बैठक में निर्णय लिया गया है कि पेंचव्यपर्तन वृहद परियोजना के लिए 3395 करोड़ 70 लाख रुपए की चतुर्थ पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है

Q. हाल ही में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने किस जिले से हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत की है ?
A. सीहोर
B. शाजापुर
C. अशोकनगर
D. भोपाल ✔️

Imp. Facts:- मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आजादी के अमृत महोत्सव तहत विलीनीकरण आंदोलन के प्रतीक जुमेराती, पोस्ट आफिस भोपाल से हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत की है 13 अगस्त से 15 अगस्त तक प्रदेश में हर घर तिरंगा महोत्सव मनाया जा रहा है

आज का प्रश्न🔰

Q. हाल ही में मध्य प्रदेश के किस जिले में प्रदेश का पहला 200 मेगावोल्ट एंपियर ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया है ?
A. दमोह ✔️
B. पन्ना
C. सिंधी
D. गुना

10-14 August 2022 MP Current Affairs PDF Download

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *