1-2 June 2022 MP Current Affairs

मध्यप्रदेश करेंट अफेयर्स जो कि मध्यप्रदेश की सभी प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे MPPSC, MPSI, MP Police, MP Jail Prahari, MP Patwari, MPTET, Vyapam, MPPNM, MPPAT, एवं सभी राज्य स्तरीय परीक्षाओ के लिए यह मध्यप्रदेश करेंट अफेयर्स बहुत ही महत्वपूर्ण है इस लिये आप बेबसाइट पर प्रतिदिन विजिट करें एवं अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करें-

Q. निम्न में से किस शहर की खुशबू का चयन जूनियर राष्ट्रीय हॉकी टीम में हुआ है ?
A. भोपाल✔️
B. जबलपुर
C. ग्वालियर
D. इंदौर

Imp. Facts:- भोपाल के जहांगीराबाद की रहने वाली 20 साल की खुशबू का चयन जूनियर राष्ट्रीय हॉकी टीम में हुआ है खुशबू अब आगामी 19 से 26 जून 2022 तक डबलिन में होने वाले पांच देशों के अंडर-23 टूर्नामेंट में भारतीय हॉकी टीम के साथ भाग लेंगी

Q. आईसीएफ कैनो स्प्रिंट और पैरा केनौ विश्व कप 2022 में प्राची यादव ने कौन सा पदक जीता है ?
A. स्वर्ण पदक
B. रजत पदक
C. कांस्य पदक✔️
D. इनमें से कोई नहीं

Imp. Facts:- मध्य प्रदेश राज्य स्पोर्ट एकेडमी के खिलाड़ी प्राची यादव ने पोलैंड में आयोजित आईसीएफ कैनो स्प्रिंट और पैरा केनौ विश्व कप 2022 में महिलाओं की 200 मीटर वीएल-2 इवेंट में कांस्य पदक जीता है इस प्रतियोगिता में पदक जीतने वाली प्राची पहली भारतीय महिला हैं

Q. राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वे 2021 में मध्यप्रदेश को देश में कौनसा स्थान मिला है?
A. पहला स्थान
B. तीसरा स्थान
C. पांचवा स्थान✔️
D. सातवां स्थान

Imp. Facts:- राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वे 2021 में मध्यप्रदेश को कक्षा पहली से आठवीं की शैक्षिक उपलब्धियों में देश में पांचवां स्थान मिला है वर्ष 2017 में मध्यप्रदेश 17:00 स्थान पर था राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वे पिछले साल 12 नवंबर 2021 को आयोजित किया गया था वर्तमान में मध्यप्रदेश के स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री श्री इंदर सिंह परमार है

Q. हाल ही में कहां पर पुलिस संग्रहालय बनाया गया है ?
A. छिंदवाड़ा
B. बैतूल✔️
C. उमरिया
D. सिंगरौली

Imp. Facts:- बैतूल जिले के रानीपुर थाना परिसर में मध्य प्रदेश का पहला पुलिस संग्रहालय बनाया गया है ब्रिटिश शासन के समय सहित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी विष्णु सिंह गोंड ने जिस थाने को आग के हवाले कर दिया था उसी को संग्रहालय का रूप दिया गया है यह थाना 100 साल पुराना है

Q. अखिल भारतीय आयुर्वेद महासम्मेलन के 59 वें अधिवेशन का आयोजन कहां किया गया ?
A. उज्जैन✔️
B. जबलपुर
C. रीवा
D. भोपाल

Imp. Facts:- उज्जैन में अखिल भारतीय आयुर्वेद महासम्मेलन के 59 वें अधिवेशन का आयोजन किया गया इस अधिवेशन को राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद जी ने संबोधित किया साथ ही राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद ने शासकीय धन्वंतरी आयुर्वेद चिकित्सा महाविद्यालय के भवन का वर्चुअल लोकार्पण भी किया

Q. इंदौर शहर मध्य प्रदेश में शामिल होने से पहले निम्न में से किस की ग्रीष्मकालीन राजधानी था?
A. ब्रिटिश सेंट्रल इंडिया एजेंसी
B. मध्य भारत
C. उपरोक्त दोनों✔️
D. इनमें से कोई नहीं

Imp. Facts:- इंदौर शहर मध्य प्रदेश में शामिल होने से पहले ब्रिटिश सेंट्रल इंडिया एजेंसी और मध्य भारत की ग्रीष्मकालीन(1948-56) राजधानी था इंदौर को उज्जैन से ओम्कारेश्वर की ओर जाने वाली नर्मदा नदी घाट पर 1715 में एक व्यापारिक केंद्र के रूप में बसाया गया था

1-2 June 2022 MP Current Affairs PDF Download Click

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!