WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
31 October 2022 Rajasthan Current Affairs PDF in Hindi 08 October 2022 current affairs in hindi pdf 
Current Affairs Rajasthan Current Affairs 2022

21 October 2022 Rajasthan Current Affairs PDF in Hindi

21 October 2022 Rajasthan Current Affairs PDF in Hindi

21 October 2022 current affairs in hindi pdf download | rajasthan current affairs pdf October 2022 in hindi | rajasthan current affairs October 2022 in hindi | rajasthan current affairs October 2022 pdf | rajasthan current affairs October 2022 pdf free download in hindi


Rajasthan Current Affairs PDF : आज की हमारी यह पोस्ट Rajasthan Current Affairs PDF से सन्बन्धित है , इस पोस्ट में हम आपको Rajasthan 2022 Current Affairs PDF से संबंधित सभी प्रकार की PDF को Download करने की LInk उपलब्ध कराऐंगे ! जिन पर क्लिक करके आप इनको Download कर पाएँगे ! जो कि आपको आने वाले सभी प्रकार के Competitive Exams में काम आयेंगी ! इस पोस्ट में आपको Current Month की Daily Current Affairs की PDF को Date Wise उपलब्ध कराऐंगे, जहाँ से आप इसे Download कर पाऐंगे | आप राजस्थान करेंट अफेयर्स पीडीएफ़ डाउनलोड करना चाहते है तो आप सही जगह पर आए है यहाँ से राजस्थान करंट अफेयर्स 2022 पीडीएफ़ इन हिन्दी आसानी से डाउनलोड कर पाएंगे जो Current Affairs PDF 2022 Rajsthan Exams के लिए अतिमहत्वपूर्ण साबित होगा |

Rajasthan Current Affairs in Hindi 2022 | Rajasthan Current Affairs Magazine PDF

जैसा की आप सभी जानते है Rajasthan मे जितनी भी रुकी हुई भर्ती थी अब सभी भर्ती का नोटिफ़िकेशन बारी-बारी से आना शुरू हो गया है जैसे; Rajasthan Police Constable, Patwari, Rajasthan SI, RPSC, RAS, REET, 1st grade & 2nd Grade और अन्य भर्ती का नोटिफ़िकेशन  आ चूका है और कुछ भर्ती का Exam भी शुरू हो चुका है तो आप तैयार हो जाए क्योकि अब बारी है मेहनत करने का और सरकारी नौकरी का सपना पूरा करने का इसलिए आप सभी के लिए Rajasthan Current Affairs Book  उपलब्ध करवाया गया है ताकि आप अच्छे से तैयारी कर सकते है |

Rajasthan Current Affairs PDF 2022 in Hindi PDF One Liner

दोस्तो ये राजस्थान से संबन्धित करेंट अफेयर्स Rajsthan मे होने वाले सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अतिमहत्वपूर्ण है क्योकि ये Rajasthan Special Current Affairs 2022 PDF in Hindi है , जैसे: RAS Current Affairs pdf, Rajasthan SI Current Affairs pdf, Rajasthan Police Constable Current Affairs pdf, Rajasthan Patwari Current Affairs pdf, RPSC Current Affairs pdf etc.


 

Rajasthan Current Affairs in Hindi PDF | 21 October 2022 Rajasthan Current Affairs PDF in Hindi 

01. हाल ही में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने किस जिला मुख्यालय पर मिनी सचिवालय भवन निर्माण के लिए 50 करोड़ रूपए के वित्तीय प्रावधान को मंजूरी दी है? 
(अ) सीकर
(ब) बीकानेर
(स) सिरोही
(द) इनमें से कोई नहीं

Important Facts:-
♦️मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सिरोही जिला मुख्यालय पर मिनी सचिवालय भवन निर्माण के लिए 50 करोड़ रूपए के वित्तीय प्रावधान को मंजूरी दी है।
♦️ इस भवन के निर्माण से विभिन्न सरकारी विभागों के कार्यालय एक ही छत के नीचे संचालित होंगे जिससे आमजन को राहत मिल सकेगी।

02. हाल ही में राजस्थान सरकार ने किस दिवस को किन्नर दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया है?
(अ) 30 अक्टूबर
(ब) 20 नवंबर
(स) 05 नवंबर
(द) इनमें से कोई नही

Important Facts:-
♦️राजस्थान सरकार ने प्रति वर्ष 20 नवंबर को किन्नर दिवस मनाने का निर्णय लिया है। प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक 20 नवंबर को किन्नर महोत्सव मनाया जाएगा। इस दिन विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
♦️राजस्थान के सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्री टीकाराम जूली का कहना है कि देश में पहली बार गहलोत सरकार ने किन्नरों के लिए यह योजना बनाई है। किन्नरों को समाज में बराबरी का दर्जा देने के लिए रोजगार उपलब्ध करवाने की भी योजना बनाई जा रही है।
♦️ लिंग परिवर्तन हेतु सर्जरी करवाई जायेगी व लिंग परिवर्तन किन्नर की इच्छा पर ही हो सकेगा।
♦️राज्य सरकार ने किन्नरों के लिए दस करोड़ रुपये का ‘उत्थान कोष’ बनाया है। इस कोष के माध्यम से किन्नरों को जरूरत के अनुसार मदद दी जाएगी।

03. हाल ही में जयपुर जिले की जमवारामगढ़ तहसील के दौलतपुरा में खुलने वाले नागरिक प्रशिक्षण संस्थान हेतु कितने करोड़ रुपये के वित्तीय प्रावधान को मंजूरी प्रदान की है?
(अ) 10 करोड़ रुपये
(ब) 01 करोड़ रुपये
(स) 05 करोड़ रुपये
(द) इनमें से कोई नही

Important Facts
♦️मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जयपुर जिले की जमवारामगढ़ तहसील के दौलतपुरा में खुलने वाले नागरिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रथम चरण के निर्माण कार्य हेतु 01 करोड़ रुपये के वित्तीय प्रावधान को मंजूरी प्रदान की है।
♦️ संस्थान के माध्यम से प्रदेश के युवाओं को आपदा में लोगों की मदद करने सहित आपदा प्रबंधन का दिया जाएगा प्रशिक्षण
♦️• जयपुर जिले की जमवारामगढ़ तहसील के दौलतपुरा में नागरिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रथम चरण के निर्माण कार्य हेतु एक करोड़ रुपये की मंजूरी

 

04. राजस्थान के किस जिले के तेजेश्वर सिंह ने प्री-नेशनल नॉर्थ जोन शूटिंग प्रतियोगिता की जूनियर स्कीट शूटिंग प्रतियोगिता में रजत पदक जीता है?
(अ) जोधपुर
(ब) जयपुर
(स) जैसलमेर
(द) इनमें से कोई नहीं

Important Facts
♦️ जैसलमेर के तेजेश्वर सिंह ने प्री-नेशनल नॉर्थ जोन शूटिंग प्रतियोगिता की जूनियर स्कीट शूटिंग प्रतियोगिता में रजत पदक जीता है।
♦️नॉर्थ जोन प्रतियोगिता में 21 राज्यों के 3 हजार से ज्यादा खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।
♦️जैसलमेर, तेजेश्वर सिंह के निशानेबाजों ने 40 से अधिक निशानेबाजों के साथ 11 से 21 वर्ष की आयु वर्ग में जूनियर स्कीट शूटिंग प्रतियोगिता में भाग लिया और रजत पदक जीता।

05. हाल ही में राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अस्पतालों के लिक्विड एवं सॉलिड वेस्ट के निस्तारण के लिए बनने वाले सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट हेतु कितने करोड़ रूपए के बजट को मंजूरी दी है?
(अ) 50 करोड़ रूपए
(ब) 20 करोड़ रूपए
(स) 10 करोड़ रूपए
(द) इनमें से कोई नही

Important Facts:-
♦️राज्य सरकार प्रदेश में पर्यावरण प्रदूषण को रोकने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अस्पतालों के लिक्विड एवं सॉलिड वेस्ट के निस्तारण के लिए बनने वाले सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट हेतु 20 करोड़ रूपए के बजट को मंजूरी दी है।
♦️गहलोत की इस स्वीकृति से प्रदेश के बड़े अस्पतालों , एसएमएस अस्पताल, महात्मा गांधी अस्पताल जोधपुर, पीबीएम अस्पताल बीकानेर तथा चिकित्सा महाविद्यालय कोटा से संबद्ध अस्पतालों में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित होंगे तथा अस्पतालों के लिक्विड़ एवं सॉलिड वेस्ट का निस्तारण किया जा सकेगा।♦️पर्यावरण की दृष्टि से अत्यन्त आवश्यक इन सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट्स का निर्माण आरयूआईडीपी द्वारा किया जाएगा।
♦️प्लांट के निर्माण के लिए लागत का 50 प्रतिशत व्यय चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा तथा 50 प्रतिशत राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मण्डल द्वारा वहन किया जाएगा।

 

06. राजस्थान के जयपुर में किस वरिष्ठ कृषि पत्रकार को पत्रकारिता में लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया गया?
(अ) दिनेश कुमार सैनी
(ब) डॉ. महेंद्र मधुप
(स) संजय प्रजापत
(द) इनमें से कोई नही

Important Facts:-
♦️ राजधानी जयपुर में 20 अगस्त को श्री पिंजरापोल गौशाला परिसर के सुरभि भवन में भारतीय जैविक किसान उत्पादक संघ के सौजन्य में आयोजित राष्ट्रीय किसान सम्मेलन में वरिष्ठ कृषि पत्रकार डॉ. महेंद्र मधुप को पत्रकारिता में लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
♦️ हिन्दुस्तान समाचार समाचार एजेंसी के पत्रकार दिनेश कुमार सैनी सहित देश के 21 कृषि पत्रकारों को सनराइज एग्रो जर्नलिज्म सम्मान से नवाजा गया।
♦️ जयपुर की श्रीपिंजरापोल गोशाला परिसर के सुरभि सदन में हुई नेशनल फार्मर्स मीट में सम्मानित किया गया।
♦️ इस मीट में कृषि एवं पशुपालन मंत्री लालचंद कटारिया, पद्मश्री हुकुमचंद पाटीदार, पद्मश्री सुंडाराम वर्मा तथा पद्मश्री जगदीश पारीक बतौर अतिथि के रूप में शामिल हुए

07. हाल ही में राजस्थान के किस व्यक्ति ने अमेज़न संभव आंत्रप्रेन्योरशिप चैलेंज 2022 में प्रथम पुस्कार जीता है?
(अ) मुग्धा सिन्हा
(ब) सुभाष ओला
(स) भरत कुमार
(द) इनमें से कोई नही

Important Facts:-
♦️ राजस्थान के अन्वेषक सुभाष ओला ने अमेज़न संभव आंत्रप्रेन्योरशिप चैलेंज 2022 में प्रथम पुस्कार जीता है।
♦️उनकी कम्पनी ‘जीनियस एनर्जी क्रिटिकल इनोवेशन प्राइवेट लिमिटेड’ को स्टार्ट-अप ऑफ द ईयर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।
♦️इन्होंने भाप को पुनर्चक्रित करके बॉयलरों में ऊर्जा बचाने की तकनीक विकसित की है।
♦️ इस टेक्नोलॉजी को पहले खोया और दूसरे दुग्ध उत्पाद तैयार करने के लिए विकसित किया गया था और बाद में कपड़ा, दूध और भोजन, फार्मा, प्लाईवुड, पेपर मिल, चमड़ा उद्योग, रसायन उद्योग, गर्म पानी बॉयलर जनरेटर, प्लास्टिक रीसायकल, कपड़े धोने और अस्पतालों आदि में काम में लिया जाने लगा।

08. हाल ही में राजस्थान फिल्म टूरिज्म प्रमोशन पॉलिसी 2022 का विमोचन किसके द्वारा किया गया?
(अ) शांति धारीवाल
(ब) डॉ. बी.डी. कल्ला
(स) कलराज मिश्र
(द) इनमें से कोई नही

Important Facts:-
♦️22 जुलाई, 2022 को राजस्थान के कला एवं संस्कृति मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला ने राजस्थान फिल्म टूरिज्म प्रमोशन पॉलिसी 2022 का विमोचन किया गया
♦️राजस्थान फिल्म पर्यटन प्रोत्साहन नीति का उद्देश्य राजस्थान को सबसे बड़े फिल्म-फ्रेंडली राज्य और फिल्म शूटिंग के लिए गंतव्य के रूप में स्थापित करना है।
♦️साथ ही प्रदेश को सबसे पसंदीदा फिल्म पर्यटन स्थल बनाना है। यह नीति राज्य की कला और संस्कृति को बढ़ावा देने, उच्च गुणवत्ता वाली राजस्थानी भाषा की फिल्मों के निर्माण को प्रोत्साहित और राज्य में फिल्म उद्योग से संबंधित रोजगार के अवसर सृजित करने में सहायक होगी
♦️किसी भी राजस्थान सरकार के स्वामित्व वाले स्मारकों, स्थानों और संपत्तियों पर फिल्मांकन के लिए लागू सभी शुल्क और लेवी से छूट।
♦️आधिकारिक दरों पर राजस्थान सरकार के स्वामित्व वाले सर्किट हाउस और गेस्ट हाउस में आवास, साथ ही आरटीडीसी/आरएसएचसी होटलों में 50% की छूट (अधिकतम 10 लाख रुपये के अधीन) 

 

09. हाल ही में कितने सुप्रीम कोर्ट में भारत का नया मुख्य न्यायाधीश (CJI) नियुक्त किया?
(अ) डी.वाई. चंद्रचूड़
(ब) रविंद्र भट्ट
(स) मोहम्मद रफीक
(द) इनमें से कोई नही

Important facts:-
♦️ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 17 अक्टूबर 2022 को न्यायाधीश डी.वाई. चंद्रचूड़ को भारत का नया मुख्य न्यायाधीश (CJI) नियुक्त किया। न्यायाधीश चंद्रचूड़ 9 नवंबर 2022 को 50वें CJI के रूप में पदभार ग्रहण करेंगे।
♦️वह वर्तमान CJI न्यायाधीश यू.यू. ललित का स्थान लेंगे।
♦️न्यायाधीश चंद्रचूड़ को 2016 में सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया था।
♦️उनके पिता, न्यायाधीश वाई. वी. चंद्रचूड़, भारत के 16वें मुख्य न्यायाधीश थे।

10. हाल ही में भारतीय जूनियर महिला 10 मीटर एयर पिस्टल टीम ने
18 अक्टूबर 2022 को मिस्र के काहिरा में ISSF विश्व चैम्पियनशिप 2022 में कौनसा पदक जीता?
(अ) स्वर्ण पदक
(ब) रजत पदक
(स) कांस्य पदक
(द) इनमें से कोई नही

Important Facts:-
♦️ भारतीय जूनियर महिला 10 मीटर एयर पिस्टल टीम ने 18 अक्टूबर 2022 को मिस्र के काहिरा में ISSF विश्व चैम्पियनशिप 2022 में स्वर्ण पदक जीता।
♦️टीम में ईशा सिंह, शिखा नरवाल और वर्षा सिंह शामिल हैं। वर्तमान में, भारत 15 पदकों (6 स्वर्ण, 3 रजत और 6 कांस्य) के साथ पदक तालिका में दूसरे स्थान पर है।
♦️17 स्वर्ण पदकों सहित कुल 32 पदकों के साथ चीन शीर्ष स्थान पर है। 

21 October 2022 Rajasthan Current Affairs 2022 PDF free Download in Hindi

| Rajasthan Current Affairs PDF 2022 | rajasthan monthly current affairs 2022 in hindi pdf | 21 October 2022 Rajasthan Current Affairs PDF in Hindi Download | Rajasthan Current Affairs PDF 2022 | Rajasthan Current Affairs PDF free Download 2022 | mumal  Current Affairs in Hindi & English | Rajasthan Current Affairs 2022 PDF | Current Affairs PDF


 Download PDF File


Day to Day Rajasthan Current Affairs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *