22 July 2022 MP Current Affairs

मध्यप्रदेश करेंट अफेयर्स जो कि मध्यप्रदेश की सभी प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे MPPSC, MPSI, MP Police, MP Jail Prahari, MP Patwari, MPTET, Vyapam, MPPNM, MPPAT, एवं सभी राज्य स्तरीय परीक्षाओ के लिए यह मध्यप्रदेश करेंट अफेयर्स बहुत ही महत्वपूर्ण है इस लिये आप बेवसाइट पर प्रतिदिन विजिट करें एवं अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करें

Q. मध्य प्रदेश के किस जिले की 18 महीने की अनायका शर्मा का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड में दर्ज किया गया है ?
A. भोपाल✔️
B. जबलपुर
C. सागर
D. सीहोर

Imp. Facts:- मध्यप्रदेश के भोपाल की अनायका शर्मा का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है मात्र 18 महीने की अनायका की मैमोरी इतनी तेज है कि फोटो देख कर ही बता देते हैं कि कौन क्या है अनायका अनामिका इंडिया, चाइना, श्रीलंका, नेपाल, अमेरिका सहित कई देशों के फ्लैग पहचानती है अनायका शर्मा फ्रूट्स एनिमल्स और पक्षियों के फोटो की पहचान लेती हैं

Q. देश का पशुसखी प्रशिक्षण A-HELP कार्यक्रम मध्यप्रदेश के किस शहर से लांच होगा ?
A. मन्दसौर
B. मुरैना
C. भोपाल ✔️
D. रीवा

Imp. Facts:- देश का पशुसखी प्रशिक्षण A-HELP कार्यक्रम मध्यप्रदेश के भोपाल शहर से लांच होगा इसकी शुरुआत 23 जुलाई से होगी

Q. निम्न में से किस विश्व विद्यालय में मध्य प्रदेश के पुलिसकर्मी फॉरेंसिक साइंस की पढ़ाई कर पाएंगे ?
A. विक्रम विश्वविद्यालय ✔️
B. डॉ हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय
C. देवी अहिल्या बाई विश्वविद्यालय
D. बरकतउल्ला विश्वविद्यालय

Imp. Facts:- मध्य प्रदेश के पुलिसकर्मी उज्जैन स्थित विक्रम विश्वविद्यालय में फॉरेंसिक साइंस की पढ़ाई कर पाएंगे

Q. हिमाचल प्रदेश में आयोजित सब जूनियर नेशनल वुशु चैंपियनशिप में मध्य प्रदेश के खिलाड़ियों ने कितने पदक जीते हैं ?
A. 1 पदक
B. 4 पदक
C. 5 पदक
D. 10 पदक ✔️

Imp. Facts:- मध्य प्रदेश के खिलाड़ियों ने सब जूनियर नेशनल वुशु चैंपियनशिप में 1 गोल्ड सहित 10 पदक जीते हैं इनमें एक स्वर्ण पदक, 4 रजत पदक एवं 5 कांस्य पदक शामिल हैं इस चैंपियनशिप का आयोजन हिमाचल प्रदेश में 9 जुलाई से 15 जुलाई 2022 तक किया गया था

Q. हाल ही में किसने कोविड-19 अमृत महोत्सव का शुभारंभ किया है ?
A. डॉ नरोत्तम मिश्रा
B. श्री प्रेम सिंह पटेल
C. श्री शिवराज सिंह चौहान ✔️
D. श्री मंगू भाई पटेल

Imp. Facts:- मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल से कोविड वैक्सीन अमृत महोत्सव का शुभारंभ किया है इसकी शुरुआत 21 जुलाई 2022 से की गई है 27 जुलाई 3,17,21 अगस्त एवं 14 व 28 सितम्बर को जनभागीदारी से टीकाकरण का महा अभियान चलाया जाएगा

आज का प्रश्न🔰

Q. मध्यप्रदेश के किस राष्ट्रीय उद्यान में डिजिटल पार्क सुविधा शुरू की गई है ?
A. कुनो पालपुर राष्ट्रीय उद्यान
B. डायनासोर राष्ट्रीय उद्यान ✔️
C. सतपुड़ा राष्ट्रीय उद्यान
D. बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान

 

22 July 2022 MP Current Affairs PDF Download

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!