WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Rajasthan Current Affairs 2021 पुरस्कार एवं सम्मान

Rajasthan Current Affairs 2021 in Hindi PDF | December 2021 | प्रमुख पुरस्कार

Rajasthan Current Affairs 2021 in Hindi PDF : December 2021 के प्रमुख पुरस्कार

Rajasthan Current Affairs 2021 in Hindi PDF : नमस्कार दोस्तों  onlinenotesstore.in  पर आपका स्वागत है। इस पोस्ट में हम राजस्थान में December 2021 के प्रमुख पुरस्कार, राष्ट्रपति पदक सम्मान-2021, 24वाँ राष्ट्रीय ई-गवर्नेस पुरस्कार-2021, इंदिरा गाँधी शांति और विकास पुरस्कार, विद्योत्तमा साहित्य सम्राट सम्मान – 2021, माणक अंलकरण सम्मान-2021 के बारे में चर्चा करने वाले है। Rajasthan Current Affairs 2021 in Hindi PDF राजस्थान की सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी है।

Rajasthan Current Affairs 2021 | Rajasthan Current Affairs 2021 n Hindi PDF | December 2021 |  प्रमुख पुरस्कार | सम्मान


राष्ट्रपति पदक सम्मान-2021

सीमा सुरक्षा बल नॉर्थ बंगाल फ्रंटियर के महानिरीक्षक पद पर कार्यरत रवि गाँधी को उत्कृष्ट सेवा, साहस के लिए दूसरी बार राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा।

रवि गाँधी (जैसलमेर) :

  • इन्हें यह पुरस्कार  जैसलमेर में गृहमंत्री अमित शाह द्वारा प्रदान किया गया।
  • रवि गाँधी को उत्कृष्ट सेवा मेडल, राष्ट्रपति पुलिस पदक तथा यूनाइटेड नेशनल मेडल भी मिल चुका है।

24वाँ राष्ट्रीय ई-गवर्नेस पुरस्कार-2021

  • 24वाँ राष्ट्रीय ई-गवर्नेस पुरस्कार-2021 से नागौर जिले को सम्मानित किया जाएगा।
  • नागौर को यह अवॉर्ड  ‘एक्सीलेंस इन गवर्नमेंट प्रोसेस री-इंजीनियरिंग’ श्रेणी में दिया गया।
  • नागौर जिला प्रशासन की ओर से जिला कलेक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी जनवरी, 2022 में राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस हैदराबाद में ग्रहण करेंगे।
  • इसमें नागौर जिले को एक लाख रुपये की राशि का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी:

  • वर्तमान में नागौर के जिला कलेक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी के मार्गदर्शन में ई-गवनेंस के तहत संचालित सिलिकोसिस केयर प्रोजेक्ट को राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार प्रदान किया गया है।
  • इनको वर्ष 2019 में कलाम इनोवेशन इन गवर्नेन्स अवॉर्ड (किगा-2019) दिया गया।
  • डॉ.  सोनी को साहित्य अकादमी युवा पुरस्कार सम्मानित किया जा चुका है।
  • डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने जनवरी, 2016 में जालोर में चरण पादुका अभियान चलाया तथा वर्तमान में  नागौर में उजाला अभियान और रास्ता खोलों अभियान चलाया जा रहा है।
  • डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी की पुस्तकें: रेगमाल, एकियोस (ढाई आखर की ढाई कहानियाँ), यादावरी, भरखमा।

इंदिरा गाँधी शांति और विकास पुरस्कार

  • प्रारंभ  – 1986 
  • किसके द्वारा – ‘इंदिरा गाँधी मेमोरियल ट्रस्ट’ द्वारा 
  • क्षेत्र /किसके लिए –  शांति, निरस्त्रीकरण और विकास के लिए
  • इस पुरस्कार के तहत 25 लाख रुपये की राशि और एक प्रशस्ति पत्र दिया जाता है।
  • इंदिरा गाँधी शांति और विकास पुरस्कार, शिक्षा प्रणाली में कमियों को दूर करने के लिए प्रथम संस्था को दिया गया है ।

प्रथम संस्था:

  • स्थापना – 1995 में की गई थी।
  • कार्य  – भारत में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए 
  • CEO – डॉ. रूकमणी बनर्जी 
  • प्रथम संस्था को राज्य में के. बी. कोठारी ने संस्थापक ट्रस्टी के रूप में स्थापित किया था।

विद्योत्तमा साहित्य सम्राट सम्मान – 2021

विद्योत्तमा साहित्य सम्मान-2021 से राज्य की साहित्यकार प्रगति गुप्ता को कहानी संग्रह ‘स्टेपल्ड पर्चियों’  के लिए प्रदान किया जाएगा।

प्रगति गुप्ता:

  • स्टेपल्ड पर्चियों’  कहानी संग्रह भारतीय ज्ञानपीठ प्रकाशन द्वारा प्रकाशित किया गया है।
  • प्रगति गुप्ता की  10 पुस्तकें प्रकाशित की जा चुकी है।

विद्योत्तमा साहित्य सम्मान :

  • किसके द्वारा – विद्योत्तम फाउण्डेशन, नासिक (महाराष्ट्र) 
  • किसके लिए – ज्ञान के विलुप्त और अप्रकाशित कार्यों के अनुसंधान व प्रकाशन के लिए 

माणक अंलकरण सम्मान-2021

  • क्षेत्र – खोजपूर्ण गणेशणात्मक व रचनात्मक पत्रकारिता
  • राजस्थान मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष व पूर्व जस्टिस गोपाल कृष्ण व्यास की अध्यक्षता वाली समिति ने इन पुरस्कारों का चयन किया हैं।
  • ‘माणक अलंकरण -2021’ संगीता शर्मा को प्रदान किया गया।

माणक अंलकरण सम्मान दैनिक पत्रिका जलते दीप के संस्थापक स्व. श्री माणक मेहता की याद में प्रदान किया जाता है।

संगीता शर्मा (जोधपुर) : अंग्रेजी दैनिक फर्स्ट इंडिया जोधपुर स्थलों प्रमुख और मरू तिकोन की वरिष्ठ पत्रकार 

माणक अलंकार – 2021 के अन्य पुरस्कार 

  1. हरिओम सिंह गुर्जर (कोटा) : जनसम्पर्क श्रेणी में सूचना जनसम्पर्क विभाग का सम्मान
  2. चन्द्रशेखर व्यास (जोधपुर) : इलेक्ट्रोनिक मीडिया श्रेणी में न्यूज-18 राजस्थान का सम्मान
  3. मस्तान सिंह (हनुमानगढ़) : छायाकार व कार्टूनिस्ट श्रेणी का सम्मान
  4. गोपेन्द्रनाथ भट्ट (दिल्ली) : जलते दीप का संवाददाता सम्मान 

37वें भारतीय दलित साहित्य अकादमी सम्मान

  • भारतीय दलित साहित्य अकादमी के 37वें राष्ट्रीय सम्मेलन में डॉ. जनक सिंह मीणा को सम्मानित किया गया।

डॉ. जनक सिंह मीणा-करौली :

  • जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय के आदिवासी केंद्र के संस्थापक निदेशक एवं राजनीति विज्ञान के सहायक प्रोफेसर 
  • डॉ. भमराव अम्बेडकर राष्ट्रीय अवॉर्ड 2021 से सम्मानित 
  • इन्होंने 23 पुस्तकें और 90 से अधिक शोध पत्र, आलेख प्रकाशित कर दिए हैं।
  • वर्ष 2015 में राज्य स्तरीय विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय शिक्षक से सम्मानित 
  • वर्ष 2011 में ‘शिक्षा का अधिकार’ तथा वर्ष 2014 में ‘सामाजिक सद्भाव तथा समावेशी विकास’ पर भारतीय लोक प्रशासनिक संस्थान, नई दिल्ली द्वारा प्रथम पुरस्कार से सम्मानित 

Rajasthan Current Affairs 2021 in Hindi PDF – Download PDF

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *