WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Current Affairs पुरस्कार एवं सम्मान

पद्म पुरस्कार 2021 | Padma Awards 2021 List in Hindi pdf Download

पद्म पुरस्कार 2021 | Padma Awards 2021 List in Hindi pdf Download

नमस्कार दोस्तों onlinenotesstore.in में आपका स्वागत है। आज के इस लेख में हम पद्म पुरस्कार 2021 (Padma Awards 2021 List in Hindi pdf Download) के विजेताओं बारे में जानकारी प्राप्त करने वाले है।  क्या आप पद्म पुरस्कार के बारे में जानते हैं? पद्म पुरस्कार 2021 पाने वालों के नाम की सूची इस लेख में दी गई  है। आप किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए सामान्य ज्ञान अधिक से अधिक प्राप्त करना काफी महत्वपूर्ण बन जाता है। Padma Awards 2021 List in Hindi pdf Download रेलवे ग्रुप डीआरआरबी एनटीपीसीबैंकिंगयूपीएससीस्टेट पीएससी, आदि परीक्षाओं की तैयारी में आपके लिए मददगार साबित हो सकता है।


Padma Awards 2021 List in Hindi pdf Download

परिचय: पद्म पुरस्कार देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में से एक है। पद्म विभूषण और पद्म भूषण भारत रत्न के बाद देश के क्रमश: दूसरे और तीसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान हैं।1954 में स्थापित किए गए इन पुरस्कारों की घोषणा प्रत्येक वर्ष गणतंत्र दिवस के अवसर पर की जाती है। वर्ष 1954 में स्थापित यह पुरस्कार संक्षिप्त रूप से वर्ष 1978, वर्ष 1979 और वर्ष 1993 से वर्ष 1997 के दौरान निलंबित हुआ।

  • श्रेणियाँ:
    • ये पुरस्कार तीन श्रेणियों में दिये जाते हैं:
      • पद्म विभूषण  -असाधारण और विशिष्ट सेवा के लिये
      • पद्म भूषण – उच्च क्रम की विशिष्ट सेवा
      • पद्म श्री – प्रतिष्ठित सेवा
  • उद्देश्य:
    • यह ऐसी सभी गतिविधियों या विषय के क्षेत्रों में उपलब्धियों की पहचान करता है, जिनमें सार्वजनिक सेवा का तत्त्व शामिल है।
  • संबंधित क्षेत्र:
    • पद्म पुरस्कार विभिन्न विषयों/गतिविधियों के क्षेत्रों, अर्थात- कला, सामाजिक कार्य, सार्वजनिक मामले, विज्ञान एवं इंजीनियरिंग, व्यापार एवं उद्योग, चिकित्सा, साहित्य, शिक्षा, खेल, नागरिक सेवा आदि में प्रदान किए जाते हैं।
  • चयन प्रक्रिया:
    • पद्म पुरस्कार समिति: ये पुरस्कार ‘पद्म पुरस्कार समिति’ द्वारा की गई सिफारिशों के आधार पर प्रदान किये जाते हैं, जिसका गठन हर वर्ष प्रधानमंत्री द्वारा किया जाता है।
    • राष्ट्रपति द्वारा प्रदत्त: ये पुरस्कार भारत के राष्ट्रपति द्वारा आमतौर पर हर वर्ष मार्च/अप्रैल के महीने में प्रदान किये जाते हैं।
    • ये पुरस्कार मरणोपरांत भी प्रदान किए जाते हैं। इसके आलावा, ये पुरस्कार विदेशियों को भी प्रदान किए जाते हैं।

पद्म पुरस्कार 2021 (Padma Awards 2021)

  • हाल ही में भारत के राष्ट्रपति ने राष्ट्रपति भवन में वर्ष 2021 के लिये 119 चयनित व्यक्तियों को पद्म पुरस्कार प्रदान किये। इस सूची में 7 पद्म विभूषण, 10 पद्म भूषण और 102 पद्म श्री पुरस्कार शामिल हैं।
  • वर्ष 2021 के पद्म पुरस्कारों में 29 महिलाएं शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, इन पुरस्कारों में विदेशी श्रेणी(यथा- एनआरआई, पीआईओ और ओसीआई) में 10 लोगों को शामिल किया गया है।  16 लोगों को मरणोपरांत पद्म पुरस्कार देने की घोषणा की गई है वहीं एक व्यक्ति को ट्रांसजेंडर की श्रेणी में पद्म पुरस्कार दिया जाएगा। जबकि 2021 के इन पुरस्कारों में जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे, सिंगर एस पी बालासुब्रमण्यम (मरणोपरांत), तरुण गोगोई (मरणोपरांत), राम विलास पासवान (मरणोपरांत) और सुमित्रा महाजन जैसे नाम शामिल हैं।
पद्म विभूषण पुरस्कार विजेता 2021 
क्र सं  नाम  क्षेत्र  राज्य / देश 
1 श्री शिंजो आबे‎ सार्वजनिक मामलों जापान
2 श्री एस पी बालासुब्रमण्यम (मरणोपरांत)‎ कला तमिलनाडु‎
3 डॉ बेले मोनप्पा हेगड़े‎ मेडिसिन कर्नाटक
4 श्री नरिंदर सिंह कपनी‎ (मरणोपरांत)‎ विज्ञान और ‎‎इंजीनियरिंग ‎ ‎संयुक्त राज्य अमेरिका
5 मौलाना वहीदुद्दीन खान अन्य-अध्यात्मवाद दिल्ली‎
6 श्री बी.बी. लाल अन्य- पुरातत्व दिल्ली‎
7 श्री सुदर्शन साहू कला ओडिशा‎

पद्म भूषण पुरस्कार विजेता 2021 
क्र सं  नाम  क्षेत्र  राज्य / देश 
1 सुश्री ‎‎कृष्णन नायर शांताकुमारी चित्तौड़ा‎ कला केरल‎
2 श्री तरुण गोगोई‎ ‎(मरणोपरांत)‎ सार्वजनिक कार्य असम‎
3 श्री चंद्रशेखर काबारा साहित्य एवं ‎शिक्षा‎ कर्नाटक‎
4 सुश्री सुमित्रा महाजन सार्वजनिक कार्य मध्य प्रदेश‎
5 श्री नृपेंद्र मिश्रा सिविल सेवा उत्तर प्रदेश
6 श्री रामविलास पासवान (मरणोपरांत) सार्वजनिक कार्य बिहार‎
7 श्री केशुभाई‎ ‎पटेल‎ ‎(मरणोपरांत) सार्वजनिक कार्य गुजरात‎
8 श्री कल्बे‎ ‎सादिक (मरणोपरांत)‎ ‎ अन्य-अध्यात्मवाद उत्तर प्रदेश ‎
9 ‎श्री रजनीकांत देवीदास श्रॉफ व्यापार एवं उद्योग महाराष्ट्र‎
10 श्री तरलोचन सिंह सार्वजनिक कार्य हरियाणा‎

List of Padma पद्मश्री Winners 2021

2021 में पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित होने वाले 102 व्यक्तियों के नाम 

  1. लफाम अहमद – कला- उत्तर प्रदेश
  2. पी. अनिता – खेल- तमिलनाडु
  3. रामा स्वामी अन्नावरापू- कला- आंध्र प्रदेश
  4. सुब्बु अरुमुगम – कला- तमिलनाडु
  5. प्रकाशराव असावडी – साहित्य व शिक्षा- आंध्र प्रदेश
  6. भूरि बाई – कला- मध्य प्रदेश
  7. राधे श्याम बारले- कला- छत्तीसगढ़
  8. धर्म नारायण बर्मा- साहित्य व शिक्षा- बंगाल
  9. लक्ष्मी बरुआ- सामाजिक कार्य- असम
  10. बीरेन कुमार बसाक- कला- बंगाल
  11. रजनी बेक्टर- व्यापार व उद्योग – पंजाब
  12. पीटर ब्रूक – कला- ब्रिटेन
  13. संगखुमि बुआलछुआक – सामाजिक कार्य- मिजोरम
  14. गोपीराम बरग्याम बुराभक्त – कला- असम
  15. बिजॉय चक्रवर्ती- जनसेवा – असम
  16. सुजीत चट्टोपाध्याय- साहित्य व शिक्षा- बंगाल
  17. जगदीश चौधरी (मरणोपरांत) – सामाजिक कार्य- उत्तर प्रदेश
  18. सुल्तरिम चोनजोर – सामाजिक कार्य- लद्दाख
  19. मौउमा दास- खेल- बंगाल
  20. श्रीकांत दातार- साहित्य व शिक्षा- अमेरिका
  21. नारायण देबनाथ- कला- बंगाल
  22. चुटनी देवी- सामाजिक कार्य- झारखंड
  23. दुलारी देवी- कला- बिहार
  24. राधे देवी- कला- मणिपुर
  25. शांति देवी- सामाजिक कार्य- ओडिशा
  26. वायन दिबिया- कला- इंडोनेशिया
  27. दादुदन गढवी- साहित्य व शिक्षा- गुजरात
  28. परशुराम आत्माराम गंगवणे- कला- महाराष्ट्र
  29. जय भगवान गोयल- साहित्य व शिक्षा- हरियाणा
  30. जगदीश चंद्र हलदर- साहित्य व शिक्षा- बंगाल
  31. मंगल सिंह हाजोवरी – साहित्य व शिक्षा- असम
  32. अंशु जमसेनपा- खेल- अरुणाचल प्रदेश
  33. पुरनमासी जानी- कला- ओडिशा
  34. मथा बी. मनजम्मा जोगाती- कला- कर्नाटक
  35. दामोदरन कैथाप्रम – कला- केरल
  36. नामदेव सी. कांबले- साहित्य व शिक्षा- महाराष्ट्र
  37. महेशभाई और नरेशभाई कनोडिया (जोड़ी) (मरणोपरांत) – कला – गुजरात
  38. रजत कुमार कर – साहित्य व शिक्षा -ओडिशा
  39. रंगासामी लक्ष्मीनारायण कश्यप -साहित्य व शिक्षा – कर्नाटक
  40. प्रकाश कौर – सामाजिक कार्य- पंजाब
  41. निकोलस कजानास – साहित्य व शिक्षा – यूनान
  42. के. केशवसामी – कला –पुडुचेरी
  43. गुलाम रसूल खान – कला -जम्मू-कश्मीर
  44. लाखा खान – कला – राजस्थान
  45. संजीदा खातून- कला – बांग्लादेश
  46. विनायक विष्णु खेड़कर – कला – गोवा
  47. नीरू कुमार – सामाजिक कार्य – दिल्ली
  48. लाजवंती – कला – पंजाब
  49. रत्तन लाल – विज्ञान व इंजीनियरिंग – अमेरिका
  50. अली मानिकफन – अन्य -नवाचार – लक्षद्वीप
  51. रामचंद्र मांझी – कला – बिहार
  52. दुलाल मानकी – कला – असम
  53. नानाद्रो बी. मारक – अन्य कृषि – मेघालय
  54. रेवबेन माशंग्वा – कला – मणिपुर
  55. चंद्रकांत मेहता – साहित्य व शिक्षा – गुजरात
  56. रत्तनलाल मित्तल – चिकित्सा – पंजाब
  57. माधवन नांबियार – खेल – केरल
  58. श्याम सुंदर पालीवाल – सामाजिक कार्य – राजस्थान
  59. चंद्रकांत संभाजी पांडव – चिकित्सा – दिल्ली
  60. जेएन पांडे (मरणोपरांत) – चिकित्सा – दिल्ली
  61. सोलोमन पाप्पैया – साहित्य व शिक्षा- तमिलनाडु
  62. पाप्पाम्मल – अन्य- कृषि – तमिलनाडु
  63. कृष्ण मोहन पाथी – चिकित्सा – ओडिशा
  64. जसवंतीबेन जमनादास पोपट- व्यापार व उद्योग- महाराष्ट्र
  65. गिरीश प्रभुने – सामाजिक कार्य – महाराष्ट्र
  66. नंदा प्रुस्टी – साहित्य व शिक्षा – ओडिशा
  67. केके रामचंद्र पुलावर – कला – केरल
  68. बालन पुथेरी – साहित्य व शिक्षा – केरल
  69. बिरुबाला राभा – सामाजिक कार्य – असम
  70. कनक राजू – कला – तेलंगाना
  71. बांबे जयश्री रामनाथ – कला – तमिलनाडु
  72. सत्यराम रेयांग – कला – त्रिपुरा
  73. धनंजय दिवाकर सागदेव – चिकित्सा – केरल
  74. अशोक कुमार साहू – चिकित्सा- उत्तर प्रदेश
  75. डॉ. भूपेंद्र कुमार सिंह संजय – चिकित्सा – उत्तराखंड
  76. सिंधुताई सपकाल – सामाजिक कार्य – महाराष्ट्र
  77. चमन लाल सप्रू (मरणोपरांत) – साहित्य व शिक्षा – जम्मू-कश्मीर
  78. रोमन सरमाह – साहित्य व शिक्षा- पत्रकारिता – असम
  79. इमरान शाह- साहित्य व शिक्षा- असम
  80. प्रेम चंद शर्मा- अन्य- कृषि- उत्तराखंड
  81. अर्जुन सिंह शेखावत – साहित्य व शिक्षा- राजस्थान
  82. राम यत्न शुक्ल – साहित्य व शिक्षा- उत्तर प्रदेश
  83. जितेंद्र सिंह शंटी- सामाजिक कार्य – दिल्ली
  84. करतार पारस राम सिंह -कला -हिमाचल प्रदेश
  85. करतार सिंह -कला -पंजाब
  86. डॉ. दिलीप कुमार सिंह – चिकित्सा- बिहार
  87. चंद्र शेखर सिंह – अन्य-कृषि -उत्तर प्रदेश
  88. सुधा हरि नारायण सिंह – खेल- उत्तर प्रदेश
  89. वीरेंद्र सिंह- खेल – हरियाणा
  90. मृदुला सिन्हा (मरणोपरांत) – साहित्य व शिक्षा – बिहार
  91. केसी शिवशंकर (मरणोपरांत)- कला – तमिलनाडु
  92. गुरु मां कमली सोरेन- सामाजिक कार्य – बंगाल
  93. मराची सुब्बुरमण- सामाजिक कार्य -तमिलनाडु
  94. पी. सुब्रमणियन (मरणोपरांत) व्यापार व उद्योग – तमिलनाडु
  95. निदुमोलु सुमति -कला – आंध्र प्रदेश
  96. कपिल तिवारी – साहित्य व शिक्षा- मध्य प्रदेश
  97. फादर वल्लेस (मरणोपरांत) -साहित्य व शिक्षा – स्पेन
  98. डॉ. थिरुवेंगडम वीराराघवन (मरणोपरांत) – चिकित्सा- तमिलनाडु
  99. श्रीधर वेम्बू – व्यापार व उद्योग – तमिलनाडु
  100. केवाई वेंकटेश – खेल – कर्नाटक
  101. उषा यादव – साहित्य व शिक्षा – उत्तर प्रदेश
  102. कर्नल काजी सज्जाद अली जहीर – जनसेवा – बांग्लादेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *