17-18 August 2022 MP Current Affairs

20 August 2022 mp current affairs in hindi PDF

मध्यप्रदेश करेंट अफेयर्स जो कि मध्यप्रदेश की सभी प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे MPPSC, MPSI, MP Police, MP Jail Prahari, MP Patwari, MPTET, Vyapam, MPPNM, MPPAT, एवं सभी राज्य स्तरीय परीक्षाओ के लिए यह मध्यप्रदेश करेंट अफेयर्स बहुत ही महत्वपूर्ण है इस लिये आप बेवसाइट पर प्रतिदिन विजिट करें एवं अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करें-

Q. हाल ही में किसने 12 वें राष्ट्रीय विज्ञान फिल्म महोत्सव के पोस्टर का विमोचन किया है ?
A. श्री शिवराज सिंह चौहान
B. श्री मंगू भाई पटेल
C. श्री ओमप्रकाश सकलेचा ✔️
D. डॉ नरोत्तम मिश्रा

Imp. Facts:- सूक्ष्म लघु और मध्यम उद्यम विभाग मंत्री श्री ओमप्रकाश सकलेचा ने 12वें राष्ट्रीय विज्ञान फिल्म महोत्सव के पोस्टर का विमोचन किया है 12 वे राष्ट्रीय फिल्म विज्ञान फिल्म महोत्सव का आयोजन भोपाल में 22 से 26 अगस्त तक रविंद्र भवन में किया जाएगा मध्य प्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद भोपाल और विज्ञान प्रसार नई दिल्ली द्वारा इसका आयोजन किया जा रहा है उज्जैन को साइंस सिटी बनाया जाएगा उज्जैन में तारामंडल की स्थापना की जा रही है 28 फरवरी को प्रत्येक वर्ष राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया जाता है

Q. किस जिले की सुश्री कल्पना गुर्जर ने सातवीं विश्व ब्रिज स्पर्धा में प्रथम स्थान प्राप्त किया है ?
A. खरगोन ✔️
B. गुना
C. बड़बानी
D. सिंधी

Imp. Facts:- मध्य-प्रदेश के खरगोन जिले के रायबिडपुरा गांव निवासी सुश्री कल्पना गुर्जर को इटली में आयोजित सातवीं विश्व ब्रिज स्पर्धा में अंडर 26 महिला वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है मध्य प्रदेश की खेल एवं युवा कल्याण विभाग मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया हैं

Q. किस जिले की भावना डेहरिया ने यूरोप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एलब्रुस पर तिरंगा फहराया है?
A. सीहोर
B. छिंदवाड़ा ✔️
C. भोपाल
D. इंदौर

Imp. Facts:- मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के तामिया की रहने वाली भावना डेहरिया ने यूरोप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एलब्रुस पर तिरंगा लहराया है भावना डेहरिया की उम्र 30 वर्ष है माउंट एलब्रुस रूस जॉर्जिया सीमा पर 5642 मीटर ऊंचा पर्वत है भावना डेहरिया ने 22 मई 2019 को माउंट एवरेस्ट फतह किया था माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली भावना डेहरिया मध्य प्रदेश की दूसरी महिला है पहेली महिला मेघा परमार है

Q. किस राज्य ने मुख्यमंत्री जन आवास योजना लागू करने का निर्णय लिया है?
A. मध्यप्रदेश ✔️
B. उत्तराखंड
C. राजस्थान
D. गुजरात

Imp. Facts:- मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने स्वतंत्रता दिवस पर मोतीलाल नेहरू स्टेडियम से “मुख्यमंत्री जन आवास योजना” लागू करने की घोषणा की है यह योजना प्रधानमंत्री आवास योजना से अलग होगी प्रधानमंत्री आवास योजना की शुरुआत 2015 में हुई थी मध्य प्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास विभाग मंत्री श्री ओपी भदोरिया है

Q. मध्यप्रदेश के किस शहर में 22000 स्क्वायर फीट लंबाई का तिरंगा झंडा फहराया गया है ?
A. इंदौर
B. रतलाम ✔️
C. राजगढ़
D. खरगोन

Imp. Facts:- हर घर तिरंगा अभियान के तहत 13 अगस्त 2022 को रतलाम शहर में 22000 स्क्वायर फीट लंबाई का तिरंगा झंडा कालिका माता मंदिर परिसर स्थित झाली तालाब की पूर्ण गोलाई में फहराया गया है हाल ही में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल से प्रदेश में हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत की थी

आज का प्रश्न🔰

Q. हाल ही में मध्यप्रदेश में चर्चा में रहा कारम बांध किस जिले में स्थित है ?
A. होशंगाबाद
B. खरगोन ✔️
C. सीहोर
D. मुरैना

17-18 August 2022 MP Current Affairs PDF Download

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!