WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
31 October 2022 Rajasthan Current Affairs PDF in Hindi 08 October 2022 current affairs in hindi pdf 
Current Affairs Rajasthan Current Affairs 2022

19 October 2022 Rajasthan Current Affairs PDF in Hindi

19 October 2022 Rajasthan Current Affairs PDF in Hindi

19 October 2022 current affairs in hindi pdf download | rajasthan current affairs pdf October 2022 in hindi | rajasthan current affairs October 2022 in hindi | rajasthan current affairs October 2022 pdf | rajasthan current affairs October 2022 pdf free download in hindi


Rajasthan Current Affairs PDF : आज की हमारी यह पोस्ट Rajasthan Current Affairs PDF से सन्बन्धित है , इस पोस्ट में हम आपको Rajasthan 2022 Current Affairs PDF से संबंधित सभी प्रकार की PDF को Download करने की LInk उपलब्ध कराऐंगे ! जिन पर क्लिक करके आप इनको Download कर पाएँगे ! जो कि आपको आने वाले सभी प्रकार के Competitive Exams में काम आयेंगी ! इस पोस्ट में आपको Current Month की Daily Current Affairs की PDF को Date Wise उपलब्ध कराऐंगे, जहाँ से आप इसे Download कर पाऐंगे | आप राजस्थान करेंट अफेयर्स पीडीएफ़ डाउनलोड करना चाहते है तो आप सही जगह पर आए है यहाँ से राजस्थान करंट अफेयर्स 2022 पीडीएफ़ इन हिन्दी आसानी से डाउनलोड कर पाएंगे जो Current Affairs PDF 2022 Rajsthan Exams के लिए अतिमहत्वपूर्ण साबित होगा |

Rajasthan Current Affairs in Hindi 2022 | Rajasthan Current Affairs Magazine PDF

जैसा की आप सभी जानते है Rajasthan मे जितनी भी रुकी हुई भर्ती थी अब सभी भर्ती का नोटिफ़िकेशन बारी-बारी से आना शुरू हो गया है जैसे; Rajasthan Police Constable, Patwari, Rajasthan SI, RPSC, RAS, REET, 1st grade & 2nd Grade और अन्य भर्ती का नोटिफ़िकेशन  आ चूका है और कुछ भर्ती का Exam भी शुरू हो चुका है तो आप तैयार हो जाए क्योकि अब बारी है मेहनत करने का और सरकारी नौकरी का सपना पूरा करने का इसलिए आप सभी के लिए Rajasthan Current Affairs Book  उपलब्ध करवाया गया है ताकि आप अच्छे से तैयारी कर सकते है |

Rajasthan Current Affairs PDF 2022 in Hindi PDF One Liner

दोस्तो ये राजस्थान से संबन्धित करेंट अफेयर्स Rajsthan मे होने वाले सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अतिमहत्वपूर्ण है क्योकि ये Rajasthan Special Current Affairs 2022 PDF in Hindi है , जैसे: RAS Current Affairs pdf, Rajasthan SI Current Affairs pdf, Rajasthan Police Constable Current Affairs pdf, Rajasthan Patwari Current Affairs pdf, RPSC Current Affairs pdf etc.


 

Rajasthan Current Affairs in Hindi PDF | 19 October 2022 Rajasthan Current Affairs PDF in Hindi 

01. हाल ही में राजस्थान में अशोक गहलोत सरकार ने कितने स्टूडेंट्स को तीन साल फ्री इंटरनेट के साथ स्मार्ट टैबलेट देने की घोषणा की गई है?
(अ) 25000
(ब) 150000
(स) 93000
(द) इनमें से कोई नहीं

Important Facts:-
♦️राजस्थान में अशोक गहलोत सरकार ने 93000 स्टूडेंट्स को तीन साल फ्री इंटरनेट के साथ स्मार्ट टैबलेट देने की घोषणा की है.
♦️सीएम गहलोत ने जयपुर में राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेल की राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के उद्घाटन समारोह में यह बड़ी घोषणा की है.
♦️पिछले कार्यकाल में प्रतिभावान विद्यार्थियों को लैपटॉप वितरित किए थे. अब इस योजना को पुनः शुरू करते हुए 8वीं, 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में अच्छे अंक प्राप्त करने वाले 93 हजार विद्यार्थियों को इस साल स्मार्ट टैबलेट्स दिए जाएंगे.
♦️इनमें 3 साल की फ्री इंटरनेट कनेक्टीविटी भी होगी. इससे स्टूडेंट को पढ़ाई में आसानी होगी और अलग-अलग प्रकार की उपयोगी जानकारियां घर बैठे प्राप्त हो सकेंगी.

02. हाल ही में राजस्थान में किसके द्वारा सौर कृषि आजीविका योजना का पोर्टल लांच किया गया ?
(अ) कलराज मिश्र
(ब) अशोक गहलोत
(स) भंवर सिंह भाटी
(द) इनमें से कोई नही

Important Facts:-
♦️राजस्थान में किसान यदि अपनी बंजर भूमि पर सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने में सक्षम नहीं है, तो जमीन किसी बायर्स को देकर आमदनी कर सकते हैं। ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने इसके लिए सौर कृषि आजीविका योजना का पोर्टल लांच किया।
♦️ जिसमें किसान इस पोर्टल पर अपनी जमीन की जानकारी साझा कर सकता है। पोर्टल लॉन्च करने के बाद मंत्री भाटी ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि भार वाले लोड सेंटर पर पीएम कुसुम कम्पोनेंट सी के तहत विकेन्द्रीकृत सौर ऊर्जा संयंत्रों को बढ़ावा देने के लिए यह पोर्टल लॉन्च किया गया है।
♦️ जमीन की जानकारी इस पोर्टल पर साझा करनी होगी। इसके बाद बायर्स किसानों से सम्पर्क कर जमीन लीज पर लेंगे। इसके बदले किसानों को जमीन की डीएलसी रेट के हिसाब से वार्षिक या मासिक भुगतान मिलेगा।
♦️ यह पोर्टल किसान और विकासकर्ता की सुविधा के लिए बनाया गया है। राजस्थान डिस्कोम के करीब 88 सब स्टेशनों के लिए जमीनों पर सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित किए जाएंगे।

03.राजस्थान के अजमेर में अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त पुष्कर मेले का कब से आगाज होगा?
(अ) 30 अक्टूबर 2022
(ब) 04 नवम्बर 2022
(स) 24 अक्टूबर 2022
(द) इनमें से कोई नही

Important Facts:-
♦️राजस्थान के अजमेर में अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त पुष्कर मेले के तहत आयोजित पांच दिवसीय धार्मिक मेले का आगाज 04 नवंबर से होगा।
♦️तीर्थराज पुष्कर स्थित पवित्र सरोवर पर एकादशी पर शुरू यह मेला आठ नवंबर कार्तिक पूर्णिमा के महास्नान के साथ संपन्न हो जाएगा।
♦️अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त पुष्कर मेला कोरोनाकाल के कारण इस बार दो साल बाद आयोजित हो रहा है।
♦️पुष्कर मेला मैदान पर सांस्कृतिक कार्यक्रम व विभिन्न प्रतियोगिताएं भी आयोजित होगी| 

04. स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 के अनुसार देश में जहां 100 से ज्यादा शहर (नगरीय निकाय) हैं। उस सूची में राजस्थान नंबर पर आया है?
(अ) 5वें
(ब) 8वें
(स) 12वें
(द) इनमें से कोई नहीं

Important Facts:-
♦️स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 के रिजल्ट 01 अक्टूबर को घोषित हो गए। राजस्थान की बात करें तो देश में जहां 100 से ज्यादा शहर (नगरीय निकाय) हैं। उस सूची में राजस्थान 8वें नंबर पर आया है।
♦️इसमें जयपुर में नगर निगम हैरिटेज ने 26वीं और नगर निगम ग्रेटर ने 33 वीं रैंकिंग हासिल की है
♦️ इस बार इस सर्वे में 4355 शहरों को शामिल किया गया है। इस बार सबसे ज्यादा साफ शहरों में 1 लाख से ज्यादा आबादी में एक बार फिर इंदौर नंबर वन आया है
♦️ इसमें राजस्थान का कोई भी शहर टॉप 100 में शामिल नहीं हुआ है। राजस्थान में शहरों की स्थिति देखे तो जोधपुर (दक्षिण) 112वीं रैंक के साथ राज्य में शीर्ष पर है। वहीं इस सूची में झुंझुनूं 381 रैंक के साथ राज्य में सबसे नीचले पायदान पर है।

05. हाल ही में राजस्थान में 1 अक्टूबर 2022 को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के राज्य मंत्रिमंडल में लिए गए शांति और अहिंसा विभाग के गठन के प्रस्ताव को मंजूरी किसने प्रदान की है?
(अ) अमित शाह
(ब) द्रौपदी मुर्मू
(स) कलराज मिश्र
(द) इनमें से कोई नही

Important Facts
♦️राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा निदेशालय को विभाग बनाने की घोषणा के बाद राज्यपाल कलराज मिश्र ने 1 अक्टूबर 2022 को राज्य मंत्रिमंडल में लिए गए शांति और अहिंसा विभाग के गठन के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
♦️शांति और अहिंसा विभाग के माध्यम से शांति और अहिंसा के विचारों का प्रचार-प्रसार, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, विभिन्न महापुरुषों, बहादुर शहीदों, स्वतंत्रता सेनानियों, शांति और सद्भाव, सामाजिक एकता, प्रतियोगिताओं और से संबंधित विभिन्न प्रदर्शनियां आयोजन किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों के आयोजन के लिए व्यापक योजना तैयार की जाएगी और वित्तीय व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।
♦️विभाग गांधी सद्भावना सम्मान जैसे विभिन्न पुरस्कारों के लिए प्राप्त प्रस्तावों के लिए एक समिति भी गठित करेगा।
♦️शांति अहिंसा विभाग को बनाए जाने का ऐलान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 2022-23 के बजट भाषण में किया था
♦️ इस प्रकार का शांति और अहिंसा विभाग बनाने वाला: राजस्थान देश का पहला और एकमात्र राज्य शांति और अहिंसा के प्रकोष्ठ और निदेशालय पहले से हैं स्थापित नोडल विभाग: कला और संस्कृति विभाग 100 करोड़ का अतिरिक्त प्रावधान

06. राजस्थान सिविल सेवा (पेंशन) नियम 1966 में संशोधन किए जाने के प्रस्ताव को किसके द्वारा अनुमोदित किया गया?
(अ) अशोक गहलोत
(ब) उषा शर्मा
(स) कलराज मिश्र
(द) इनमें से कोई नहीं

Important Facts:-
♦️ राजस्थान सिविल सेवा (पेंशन) नियम 1966 में संशोधन का प्रस्ताव मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा मंजूर किया गया
♦️ पुनर्नियुक्त सेवानिवृत्त कार्मिकों को मूल वेतन पर मिलेगा ♦️मकान किराया भत्ता (एचआरए) चिकित्सा सुविधा RGHS के अंतर्गत देय होगी

07. हाल ही में डॉ. भीमराव अम्बेडकर राजस्थान दलित, आदिवासी उद्यम प्रोत्साहन योजना 2022 के प्रारूप को मंजूरी किसके द्वारा प्रदान की गई है?
(अ) अशोक गहलोत
(ब) कलराज मिश्र
(स) शांति धारीवाल
(द) इनमें से कोई नहीं

Important Facts
♦️ राजस्थान में डॉ. भीमराव अम्बेडकर राजस्थान दलित, आदिवासी उद्यम प्रोत्साहन योजना 2022 के प्रारूप को मंजूरी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा प्रदान की गई है
♦️ दलित एवं आदिवासी युवा उद्यमियों को मिलेगा फायदा
♦️ इन्क्यूबेशन सेंटर में युवाओं को विशेषज्ञों से मिलेगा प्रशिक्षण
♦️ उद्यमियों को आवंटित होने वाले भूखंडों की सीमा 4000 वर्गमीटर तक बढ़ेगी
♦️भूमि आवंटन की देय राशि की किश्तों पर ब्याज में पूर्ण छूट तथा भूमि रूपांतरण शुल्क में 100 प्रतिशत रियायत का भी प्रावधान
♦️7 साल के लिए 100 प्रतिशत एसजीएसटी पुनर्भरण

08. हाल ही में भारत की पहली AI-संचालित डिजिटल लोक अदालत किस राज्य में शुरू हुई है?
(अ) मध्यप्रदेश
(ब) उतरप्रदेश
(स) राजस्थान
(द) इनमें से कोई नहीं

Important Facts
♦️ राजस्थान ने शुरू की भारत की पहली डिजिटल लोक अदालत
♦️भारत की पहली AI-संचालित डिजिटल लोक अदालत 17 जुलाई 2022 को जयपुर, राजस्थान में शुरू की गई।
♦️इसे राष्ट्रीय कानूनी सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष उदय उमेश ललित ने राजस्थान में आयोजित 18वीं अखिल भारतीय कानूनी सेवा प्राधिकरण की बैठक के दौरान लॉन्च किया था।
♦️इस कार्यक्रम का उद्घाटन भारत के मुख्य न्यायाधीश एन.वी. रमण ने किया। डिजिटल लोक अदालत को ज्यूपिटिस जस्टिस टेक्नोलॉजीज द्वारा विकसित किया गया है।
♦️इस अवसर पर नालसा के कार्यकारी अध्यक्ष और सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति उदय उमेश ललित ने बालस्वराज-पॉक्सो ट्रैकिंग पोर्टल और न्याय आरओ साथी मोबाइल ऐप का शुभारंभ किया और ई-पाठशाला अभियान का शुभारंभ किया।

09. हाल ही में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने फाइनल में किस टीम को हराकर महिला एशिया कप T20 खिताब जीता है?
(अ) बांग्लादेश
(ब) श्रीलंका
(स) पाकिस्तान
(द) इनमें से कोई नही

Important facts:-
♦️ भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 15 अक्टूबर 2022 को बांग्लादेश के सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में फाइनल में श्रीलंका महिला टीम को हराकर महिला एशिया कप T20 खिताब जीता।
♦️भारतीय टीम ने एशिया कप के फाइनल में पांचवीं बार श्रीलंकाई टीम को हराया है।
♦️यह भारत का रिकॉर्ड सातवां महिला एशिया कप खिताब है।
♦️भारत की रेणुका सिंह ने प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार जीता।

10. हाल ही में विश्व खाद्य दिवस कब मनाया गया है?
(अ) 13 अक्टूबर
(ब) 15 अक्टूबर
(स) 16 अक्टूबर
(द) इनमें से कोई नही

Important Facts:-
♦️ विश्व खाद्य दिवस हर साल 16 अक्टूबर को दुनिया भर में भूख और भोजन की बर्बादी के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है।
♦️इस दिन संयुक्त राष्ट्र के खाद्य एवं कृषि संगठन का स्थापना दिवस (16 अक्टूबर 1945) भी मनाया जाता है।
♦️ इस दिन की स्थापना 1979 में हंगरी के पूर्व कृषि मंत्री डॉ. पाल रोमानी के सुझाव पर की गई थी।
♦️ 2022 थीम: ‘लीव नो वन बिहाइंड’


 

19 October 2022 Rajasthan Current Affairs 2022 PDF free Download in Hindi

| Rajasthan Current Affairs PDF 2022 | rajasthan monthly current affairs 2022 in hindi pdf | 19 October 2022 Rajasthan Current Affairs PDF in Hindi Download | Rajasthan Current Affairs PDF 2022 | Rajasthan Current Affairs PDF free Download 2022 | mumal  Current Affairs in Hindi & English | Rajasthan Current Affairs 2022 PDF | Current Affairs PDF


 Download PDF File


Day to Day Rajasthan Current Affairs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *