WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
31 October 2022 Rajasthan Current Affairs PDF in Hindi 08 October 2022 current affairs in hindi pdf 
Current Affairs Rajasthan Current Affairs 2022

14 October 2022 Rajasthan Current Affairs PDF in Hindi

14 October 2022 Rajasthan Current Affairs PDF in Hindi

14 October 2022 current affairs in hindi pdf download | rajasthan current affairs pdf October 2022 in hindi | rajasthan current affairs October 2022 in hindi | rajasthan current affairs October 2022 pdf | rajasthan current affairs October 2022 pdf free download in hindi


Rajasthan Current Affairs PDF : आज की हमारी यह पोस्ट Rajasthan Current Affairs PDF से सन्बन्धित है , इस पोस्ट में हम आपको Rajasthan 2022 Current Affairs PDF से संबंधित सभी प्रकार की PDF को Download करने की LInk उपलब्ध कराऐंगे ! जिन पर क्लिक करके आप इनको Download कर पाएँगे ! जो कि आपको आने वाले सभी प्रकार के Competitive Exams में काम आयेंगी ! इस पोस्ट में आपको Current Month की Daily Current Affairs की PDF को Date Wise उपलब्ध कराऐंगे, जहाँ से आप इसे Download कर पाऐंगे | आप राजस्थान करेंट अफेयर्स पीडीएफ़ डाउनलोड करना चाहते है तो आप सही जगह पर आए है यहाँ से राजस्थान करंट अफेयर्स 2022 पीडीएफ़ इन हिन्दी आसानी से डाउनलोड कर पाएंगे जो Current Affairs PDF 2022 Rajsthan Exams के लिए अतिमहत्वपूर्ण साबित होगा |

Rajasthan Current Affairs in Hindi 2022 | Rajasthan Current Affairs Magazine PDF

जैसा की आप सभी जानते है Rajasthan मे जितनी भी रुकी हुई भर्ती थी अब सभी भर्ती का नोटिफ़िकेशन बारी-बारी से आना शुरू हो गया है जैसे; Rajasthan Police Constable, Patwari, Rajasthan SI, RPSC, RAS, REET, 1st grade & 2nd Grade और अन्य भर्ती का नोटिफ़िकेशन  आ चूका है और कुछ भर्ती का Exam भी शुरू हो चुका है तो आप तैयार हो जाए क्योकि अब बारी है मेहनत करने का और सरकारी नौकरी का सपना पूरा करने का इसलिए आप सभी के लिए Rajasthan Current Affairs Book  उपलब्ध करवाया गया है ताकि आप अच्छे से तैयारी कर सकते है |

Rajasthan Current Affairs PDF 2022 in Hindi PDF One Liner

दोस्तो ये राजस्थान से संबन्धित करेंट अफेयर्स Rajsthan मे होने वाले सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अतिमहत्वपूर्ण है क्योकि ये Rajasthan Special Current Affairs 2022 PDF in Hindi है , जैसे: RAS Current Affairs pdf, Rajasthan SI Current Affairs pdf, Rajasthan Police Constable Current Affairs pdf, Rajasthan Patwari Current Affairs pdf, RPSC Current Affairs pdf etc.


 

Rajasthan Current Affairs in Hindi PDF | 14 October 2022 Rajasthan Current Affairs PDF in Hindi 

01. राजस्थान में रीको औद्योगिक क्षेत्र में स्थित इकाइयों को विभिन्न प्रकार की छूट/रियायतें दिए जाने की अवधि कब तक बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है?
(अ) 31 अक्टूबर, 2023
(ब) 30 अगस्त, 2023
(स) 31 मार्च, 2023
(द) इनमें से कोई नही

Important Facts
♦️राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रीको औद्योगिक क्षेत्र में स्थित इकाइयों को विभिन्न प्रकार की छूट/रियायतें दिए जाने की अवधि 31 मार्च, 2023 तक बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।
♦️राज्य सरकार की ओर से कोविड-19 महामारी के कारण औद्योगिक एवं उनसे जुड़ी इकाइयों को संबल प्रदान करने के उद्देश्य से रीको क्षेत्र में स्थित विभिन्न इकाइयों/प्रतिष्ठानों को छूट प्रदान करने के लिए रीको एमनेस्टी स्कीम संचालित की जा रही है
♦️गहलोत की ओर से वित्तीय वर्ष 2022-23 के बजट में रीको एमनेस्टी स्कीम-2022 की घोषणा की गई थी, जोकि 30 सितंबर तक प्रभावी रही। इसके पश्चात अब इस योजना का दायरा बढ़ाते हुए विभिन्न छूट और रियायतों का लाभ 31 मार्च 2023 तक मिल सकेगा।
♦️योजना की अवधि बढ़ाए जाने से विभिन्न औद्योगिक संगठनों और नए निवेशकों के लिए राहत मिल सकेगी तथा राज्य में निवेश के बेहतर अवसर उपलब्ध होंगे।

02. राजस्थान में कितने मेगावाट क्षमता की सोलर परियोजना स्थापित करने के लिए विद्युत उत्पादन निगम एवं कोल इंडिया लिमिटेड के मध्य सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए गए?
(अ) 2500 मेगावाट
(ब) 1190 मेगावाट
(स) 500 मेगावाट
(द) इनमें से कोई नही

Important Facts:-
♦️मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं केन्द्रीय कोयला मंत्री प्रहलाद जोशी की उपस्थिति में 13 अक्टूबर को होटल मेरियट में 1190 मेगावाट क्षमता की सोलर परियोजना स्थापित करने के लिए विद्युत उत्पादन निगम एवं कोल इंडिया लिमिटेड के मध्य सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए गए।
♦️राज्य सरकार द्वारा थर्मल पॉवर प्लांटों में कोयले की बचत एवं प्रदूषण में कमी करने के लिए तथा सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए राज्य के सरकारी उपक्रम राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम को 2000 मेगावाट सोलर पार्क को विकसित करने का जिम्मा दिया गया है।
♦️इसके लिए राज्य सरकार ने पूगल तहसील बीकानेर में 4846 हैक्टेयर भूमि आवंटित की है। इस पार्क में 810 मेगावाट क्षमता की सोलर परियोजना स्वयं उत्पादन निगम द्वारा स्थापित की जाएगी एवं 1190 मेगावाट क्षमता की सोलर परियोजना कोल इंडिया लिमिटेड द्वारा स्थापित की जाएगी।
♦️इससे राज्य के विद्युत क्षेत्र का विकास होगा एवं आमजन को निर्बाध विद्युत आपूर्ति की जा सकेगी।

03. राजस्थान ग्रामीण परिवार आजीविका ऋण योजना में वर्ष 2022-23 में अकृषि कार्यों के लिए कितने हजार करोड़ रुपए का ब्याज मुक्त ऋण दिए जाने का प्रावधान है?
(अ) एस एस शिंदे
(ब) पंकज मित्तल
(स) मनिंद्र मोहन श्रीवास्तव
(द) इनमें से कोई नही

Important Facts
♦️सहकारिता विभाग की राजस्थान ग्रामीण परिवार आजीविका ऋण योजना के तहत होगा।
♦️राजस्थान ग्रामीण परिवार आजीविका ऋण योजना में वर्ष 2022-23 में एक लाख परिवारों को अकृषि कार्यों के लिए 2 हजार करोड़ रुपए का ब्याज मुक्त ऋण दिए जाने का प्रावधान है।
♦️इसके साथ ही राजीविका के स्वयं सहायता समूहों, उत्पादक समूहों एवं व्यावसायिक समूहों के व्यक्तिगत सदस्यों को सामूहिक गतिविधियों के लिये ऋण उपलब्ध करवाया जाएगा। प्रति समूह अधिकतम 10 सदस्यों को व्यक्तिगत रूप से ऋण दिया जाएगा एवं ऋण की अधिकतम राशि 2 लाख रुपए होगी।
♦️राज्य के ग्रामीण क्षेत्र में पिछले 5 वर्षों से निवास कर रहे परिवार इस ऋण के लिए पात्र होंगे।
♦️ यह ऋण वाणिज्यिक बैंकों, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों, सहकारी बैंकों एवं स्माल फाईनेंस बैंकों के माध्यम से दिया जाएगा.। राज्य सरकार इस प्रकार के ऋणों के लिए 100 करोड़ रुपये का ब्याज अनुदान देगी।

04. राजस्थान के किस जिले के मनीष गर्ग को मैक्स अयवाटर-प्रेइस अवॉर्ड-2022 से सम्मानित किया गया?
(अ) बीकानेर
(ब) अलवर
(स) जोधपुर
(द) इनमें से कोई नहीं

Important Facts:-
♦️जयपुर के मनीष गर्ग को मिला मैक्स अयवाटर-प्रेइस अवॉर्ड
♦️मनीष गर्ग को एटोसेकंड स्कैनिंग टनलिंग माइक्रोस्कोपी डवलप करने के लिए मैक्स अयवाटर-प्रेइस अवॉर्ड-2022 से सम्मानित किया गया।
♦️यह परमाणु सीमा पर होने वाली भौतिक और रासायनिक घटना की जानकारी रखता है।
♦️ फाउंडेशन के अध्यक्ष, ऑस्ट्रियाई फिजिकल सोसाइटी और जूरी सदस्य ने मनीष को 10 हजार यूरो और सोसाइटी कप एवं सर्टिफिकेट प्रदान कर सम्मानित किया गया।

05. हाल ही में किस राज्य में कार की पिछली सीट पर सीट बेल्ट लगाना अनिवार्य किया गया है?
(अ) राजस्थान
(ब) मध्यप्रदेश
(स) महाराष्ट्र
(द) इनमें से कोई नहीं

Important Facts
♦️राजस्थान में कार की पिछली सीट पर सीट बेल्ट लगाना अनिवार्य किया गया है
♦️ कार में फ्रंट सीट के साथ ही पिछली (बैक) सीट पर बैठने वाले यात्रियों को भी सीट बेल्ट लगाना होगा।
♦️28 सितम्बर को सड़क व परिवहन मंत्रालय के आदेश के बाद परिवहन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किए।
♦️आदेश के अनुसार केंद्रीय मोटर यान नियम 1989 के नियम 125(1)(क) के अनुसार एम-1 श्रेणी के वाहनों (चालक के अतिरिक्त अधिकतम आठ सीटर यात्री वाहन) में फ्रंट सीट के अलावा फ्रंट फेसिंग रीयर सीट पर बैठे यात्रियों को सीट बेल्ट लगानी अनिवार्य है।
♦️केंद्रीय मोटर वाहन नियम (सीएमवीआर) के नियम 138 (3) के तहत पिछली सीट पर सीट बेल्ट नहीं लगाने पर 1,000 रुपए का चालान काटा जाएगा।

06. राजस्थान में सर्वश्रेष्ठ वार्षिक प्रतिवेदन 2020-21 अवार्ड किसे दिया गया है?
(अ) राजसीको
(ब) रीको
(स) काजरी, जोधपुर
(द) इनमें से कोई नहीं

Important Facts:-
♦️काजरी जोधपुर को सर्वश्रेष्ठ वार्षिक प्रतिवेदन 2020-21 का पुरस्कार मिला है
♦️भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद नई दिल्ली के स्थापना दिवस पर केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर जी द्वारा सर्वश्रेष्ठ वार्षिक प्रतिवेदन 2020-21 के अवार्ड का वितरण किया गया था
♦️Central Arid Zone Research Institute (CAZRI), Jodhpur
♦️केन्द्रीय शुष्क क्षेत्र अनुसंधान संस्थान, जोधपुरः यह संस्थान 1966 में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद् के नियन्त्रण में आया।

07. हाल ही में किस राज्य सरकार ने बजट 2022-23 में पर्यटन को उद्योग का दर्जा दिया है?
(अ) राजस्थान
(ब) उतरप्रदेश
(स) मध्यप्रदेश
(द) इनमें से कोई नही

Important Facts:-
♦️ राजस्थान सरकार ने बजट 2022-23 में पर्यटन को उद्योग का दर्जा दिया है. इससे प्रदेश में पर्यटन इकाइयों की स्थापना में फायदा होगा, साथ ही पहले से चल रही पर्यटन इकाइयों को भी लाभ मिलेगा.
♦️इससे न केवल पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि प्रदेश मे निवेश सहित रोजगार के अवसर में भी उपलब्ध होंगे.
♦️राजस्थान पर्यटन विकास निगम धर्मेंद्र अध्यक्ष राठौड़

08. हाल ही में 4 से 10 जनवरी 2023 तक राजस्थान के पाली में होने वाली 18वीं राष्ट्रीय स्काउट गाइड जंबूरी के पोस्टर का विमोचन किसने किया है?
(अ) कलराज मिश्र
(ब) शांति धारीवाल
(स) अशोक गहलोत
(द) इनमें से कोई नही

Important Facts
♦️मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मुख्यमंत्री निवास पर 23 जुलाई को 18वीं राष्ट्रीय स्काउट गाइड जंबूरी के पोस्टर का विमोचन किया।
♦️भारत स्काउट व गाइड के पदाधिकारियों के अनुसार राष्ट्रीय जंबूरी 4 से 10 जनवरी 2023 तक पाली जिले के रोहट में आयोजित होगी।
♦️राजस्थान को 66 साल बाद पुनः राष्ट्रीय जंबूरी की मेजबानी मिली है।
♦️मुख्यमंत्री ने बजट 2022-23 में जंबूरी के आयोजन के लिए 25 करोड़ रूपये की घोषणा की थी।
♦️इस जंबूरी में 1500 विदेशी सहभागियों सहित लगभग 35 हजार स्काउट व गाइड शामिल होंगे

09. हाल ही में कौनसा देश FIFA अंडर-17 महिला विश्व कप 2022 की पहली बार मेजबानी कर रहा है?
(अ) श्रीलंका
(ब) भारत
(स) जापान
(द) इनमें से कोई नही

Important facts:-
♦️ FIFA अंडर-17 महिला विश्व कप 11 अक्टूबर 2022 को ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर के कलिंग स्टेडियम में शुरू हुआ।
♦️भारत पहली बार इस टूर्नामेंट की मेजबानी कर रहा है।
♦️30 अक्टूबर तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में कुल 16 टीमें भाग ले रही हैं।
♦️मैच भुवनेश्वर के कलिंग स्टेडियम, गोवा के पी. जे.एन. स्टेडियम और नवी मुंबई के डी.वाई. पाटिल स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेले जाएंगे।

10. हाल ही में 10 अक्टूबर 2022 को श्रीनगर में चौथे हेली- इंडिया शिखर सम्मेलन का उद्घाटन किसके द्वारा किया गया है?
(अ) अमित शाह
(ब) नरेंद्र मोदी
(स) ज्योतिरादित्य सिंधिया
(द) इनमें से कोई नही

Important Facts:-
♦️ नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 10 अक्टूबर 2022 को श्रीनगर में चौथे हेली- इंडिया शिखर सम्मेलन का उद्घाटन किया।
♦️शिखर सम्मेलन की थीम: ‘हेलीकॉप्टर्स फॉर लास्ट माइल कनेक्टिविटी’
♦️शिखर सम्मेलन के दौरान, सिंधिया ने जम्मू में 861 करोड़ रुपये की लागत से एक सिविल एन्क्लेव बनाए जाने की घोषणा की।
♦️तीसरा हेली-इंडिया शिखर सम्मेलन 2021 में देहरादून, उत्तराखंड में आयोजित किया गया था।


 

14 October 2022 Rajasthan Current Affairs 2022 PDF free Download in Hindi

| Rajasthan Current Affairs PDF 2022 | rajasthan monthly current affairs 2022 in hindi pdf | 14 October 2022 Rajasthan Current Affairs PDF in Hindi Download | Rajasthan Current Affairs PDF 2022 | Rajasthan Current Affairs PDF free Download 2022 | mumal  Current Affairs in Hindi & English | Rajasthan Current Affairs 2022 PDF | Current Affairs PDF


 Download PDF File


Day to Day Rajasthan Current Affairs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *