WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
30 September 2022 Rajasthan Current Affairs PDF in Hindi
Current Affairs Rajasthan Current Affairs 2022

13 September 2022 Rajasthan Current Affairs PDF in Hindi

13 September 2022 Rajasthan Current Affairs PDF in Hindi

13 September 2022 current affairs in hindi pdf download | rajasthan current affairs pdf September 2022 in hindi | rajasthan current affairs September 2022 in hindi | rajasthan current affairs September 2022 pdf | rajasthan current affairs September 2022 pdf free download in hindi


Rajasthan Current Affairs PDF : आज की हमारी यह पोस्ट Rajasthan Current Affairs PDF से सन्बन्धित है , इस पोस्ट में हम आपको Rajasthan 2022 Current Affairs PDF से संबंधित सभी प्रकार की PDF को Download करने की LInk उपलब्ध कराऐंगे ! जिन पर क्लिक करके आप इनको Download कर पाएँगे ! जो कि आपको आने वाले सभी प्रकार के Competitive Exams में काम आयेंगी ! इस पोस्ट में आपको Current Month की Daily Current Affairs की PDF को Date Wise उपलब्ध कराऐंगे, जहाँ से आप इसे Download कर पाऐंगे | आप राजस्थान करेंट अफेयर्स पीडीएफ़ डाउनलोड करना चाहते है तो आप सही जगह पर आए है यहाँ से राजस्थान करंट अफेयर्स 2022 पीडीएफ़ इन हिन्दी आसानी से डाउनलोड कर पाएंगे जो Current Affairs PDF 2022 Rajsthan Exams के लिए अतिमहत्वपूर्ण साबित होगा |

Rajasthan Current Affairs in Hindi 2022 | Rajasthan Current Affairs Magazine PDF

जैसा की आप सभी जानते है Rajasthan मे जितनी भी रुकी हुई भर्ती थी अब सभी भर्ती का नोटिफ़िकेशन बारी-बारी से आना शुरू हो गया है जैसे; Rajasthan Police Constable, Patwari, Rajasthan SI, RPSC, RAS, REET, 1st grade & 2nd Grade और अन्य भर्ती का नोटिफ़िकेशन  आ चूका है और कुछ भर्ती का Exam भी शुरू हो चुका है तो आप तैयार हो जाए क्योकि अब बारी है मेहनत करने का और सरकारी नौकरी का सपना पूरा करने का इसलिए आप सभी के लिए Rajasthan Current Affairs Book  उपलब्ध करवाया गया है ताकि आप अच्छे से तैयारी कर सकते है |

Rajasthan Current Affairs PDF 2022 in Hindi PDF One Liner

दोस्तो ये राजस्थान से संबन्धित करेंट अफेयर्स Rajsthan मे होने वाले सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अतिमहत्वपूर्ण है क्योकि ये Rajasthan Special Current Affairs 2022 PDF in Hindi है , जैसे: RAS Current Affairs pdf, Rajasthan SI Current Affairs pdf, Rajasthan Police Constable Current Affairs pdf, Rajasthan Patwari Current Affairs pdf, RPSC Current Affairs pdf etc.


 

Rajasthan Current Affairs in Hindi PDF | 13 September 2022 Rajasthan Current Affairs PDF in Hindi 

01. हाल ही में किस राज्य सरकार द्वारा राजीव गांधी जल संचय योजना के द्बितीय चरण को प्रारंभ करने का निर्णय लिया गया है?
(अ) राजस्थान
(ब) छत्तीसगढ़
(स) मध्य प्रदेश
(द) इनमें से कोई नहीं

Important Facts:-
♦️राजस्थान सरकार ने राजीव गांधी जल संचय योजना के द्बितीय चरण को प्रारंभ करने का निर्णय लिया है।
♦️ 7 सितंबर को ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग की प्रमुुख शासन सचिव अर्पणा अरोरा की ओर से इस संबंध में जारी
♦️राजस्थान के 352 पंचायत समितियों के लगभग 4500 गांवों को इस अभियान में शामिल किया गया है।
♦️श्रीमती अरोरा ने बताया कि द्वितीय चरण की कार्य अवधि 2 वर्ष रहेगी। इसके प्रभावी क्रियान्वयन एवं मॉनिटरिंग के लिए राज्य, जिला व ब्लॉक स्तर पर समितियों का गठन किया गया है।
♦️राज्य में वर्षा जल का अधिकतम संग्रहण, संरक्षण एवं उपलब्ध जल का न्यायोचित उपयोग करने हेतु 20 अगस्त, 2019 को राजीव गांधी जल संचय योजना की शुरुआत हुई थी। प्रथम चरण में 1450 ग्राम पंचायतों में 4029 गाँव शामिल किये गए थे।

02. हाल ही में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य की कितनी हवाई पट्टियों के विस्तार व विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए 37.75 करोड़ रूपए की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की?
(अ) 4
(ब) 9
(स) 10
(द) इनमें से कोई नहीं

Important Facts:-
♦️ मुख्यमंत्री अशोक गहलोत राज्य की 10 हवाई पट्टियों के विस्तार व विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए 37.75 करोड़ रूपए की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की।
♦️ राज्य स्वामित्व वाली हवाई पट्टियों पर रनवे रीकारपेटिंग, कंपाउंड वॉल निर्माण, हवाई पट्टी का नवीनीकरण सहित विभिन्न कार्य होंगे।

03. समाई माता क्षेत्र’ राज्य के किस जिले में स्थित है, जिसे अब इको टूरिज्म के बड़े केन्द्र के रूप में विकसित किया जाएगा?
(अ) बाँसवाड़ा
(ब) सिरोही
(स) बीकानेर
(द) इनमें से कोई नही

Important Facts:-
♦️ ‘समाई माता क्षेत्र’ राज्य के बाँसवाड़ा जिले में स्थित है, जिसे अब इको टूरिज्म के बड़े केन्द्र के रूप में विकसित किया जाएगा।
♦️ इस क्रम में वन विभाग की ओर से बाँसवाड़ा शहर के निकट स्थित समाई माता की पहाड़ी पर पौधारोपण कार्यक्रम में ₹2 करोड़ की। लागत से ‘लव-कुश वाटिका’ विकसित की जा रही हैं।
♦️इसी प्रकार समाई माता, भण्डारिया हनुमानजी, कलेटिया भैरव, कागदी फॉल, सिंगपुरा, चाचाकोटा को जोड़कर इको टूरिज्म ट्रैक बनाया जाएगा।


 

04. हाल ही में दुबई में सम्पन्न 10वें ओलम्पियाड कल्चरल एंड परफॉर्मिंग आर्ट में जयपुर की कथक नृत्यांगना तनिष्का श्रीवास्तव ने कौनसा पदक प्राप्त किया है?
(अ) स्वर्ण पदक
(ब) रजत पदक
(स) कांस्य पदक
(द) इनमें से कोई नहीं

Important Facts
♦️ जयपुर की 12 वर्षीया कत्थक नृत्यांगना तनिष्का श्रीवास्तव ने दुबई में सम्पन्न 10वें ओलम्पियाड कल्चरल एंड परफॉर्मिंग आर्ट में स्वर्ण पदक प्राप्त किया है।
♦️इस कार्यक्रम का आयोजन अखिल भारतीय सांस्कृतिक संघ पुणे द्वारा किया गया था।

05. हाल ही में प्रदेश का पहला सुव्यवस्थित मोटर मार्केट कहां बनकर तैयार हुआ है?
(अ) कोटा
(ब) जयपुर
(स) बीकानेर
(द) इनमें से कोई नहीं

Important Facts
♦️ प्रदेश का पहला सुव्यवस्थित मोटर मार्केट कोटा में तैयार किया गया है, जिसका लोकार्पण राज्य के स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल द्वारा 21 अगस्त, 2022 को किया गया।
♦️ डीसीएम रोड पर शिवाजी पार्क के पास ‘नगर विकास न्यास’ द्वारा विकसित किए गए प्रदेश के इस पहले सुव्यवस्थित मोटर मार्केट में मोटर व्यवसाय करने वाले व्यवसायियों को एक ही स्थान पर सभी सुविधाएँ मिलेंगी।
♦️यहाँ एक ही स्थान पर पुराने वाहन खरीदने वालों को भी अनेक विकल्प मिलेंगे।
♦️वर्तमान में इसमें 247 दुकानें निर्मित हैं तथा यहाँ अभी 9 और दुकानों का निर्माण कराया जाएगा।

06. हाल ही में प्रदेश के माइंस विभाग ने कितने शहरी क्षेत्रों में प्रधान और अप्रधान खनिजों का विपुल भण्डार चिन्हित किए है?
(अ) 6
(ब) 4
(स) 12
(द) इनमें से कोई नही

Important Facts
♦️ प्रदेश के माइंस विभाग ने जयपुर सहित 6 शहरी क्षेत्रों में प्रधान और अप्रधान खनिजों का विपुल भण्डार चिन्हित किए है।
♦️जयपुर, जैसलमेर, अजमेर, जोधपुर और बीकानेर में भण्डार क्षेत्रों को चिन्हित किया गया है।
♦️अतिरिक्त मुख्य सचिव माइंस एवं प्रेट्रोलियम डॉ. सुबोध अग्रवाल ने नगरीय विकास विभाग से समन्वय बनाते हुए इन क्षेत्रों में खनन पट्टे जारी करने की अनुमति के प्रयास किए जा रहे है,
♦️ताकि इन क्षेत्रों में अवैध खनन को रोकने के साथ ही खनन पट्टे जारी करने से आगामी 50 सालों में 2584 करोड़ रुपये का राजस्व संभावित है।


 

07. हाल ही में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा किस जिले में वर्ल्ड क्लास इन्क्यूबेशन सेंटर का लोकार्पण किया गया है?
(अ) कोटा
(ब) बीकानेर
(स) चुरू
(द) उपरोक्त सभी

Important Facts:-
♦️ मुख्यमंत्री ने समारोह में कोटा, बीकानेर और चुरू में वर्ल्ड क्लास इन्क्यूबेशन सेंटर का लोकार्पण किया।
♦️इनक्यूबेशन सेंटर को सरल शब्दों में कहें तो यह एक ऐसा संस्थान है जहां पर स्टार्टअप को सभी प्रकार की सुविधाएं और सहयोग प्रदान किया जाता है।
♦️स्टार्टअप्स को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए जयपुर, उदयपुर और जोधपुर के बाद इन तीन जिलों में सेंटर स्थापित किए गए हैं।
♦️ इन सेंटर में आईटी क्षेत्र के विशेषज्ञों का मार्गदर्शन भी मिलेगा।

08. राजस्थान में आपदा प्रबंधन और नागरिक सुरक्षा कार्यों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सिविल डिफेंस के कितने अधिकारियों को राष्ट्रपति नागरिक सुरक्षा पदक से नवाजा गया?
(अ) 2
(ब) 6
(स) 4
(द) इनमें से कोई नहीं

Important Facts:-
♦️ आपदा प्रबंधन और नागरिक सुरक्षा कार्यों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सिविल डिफेंस के दो अधिकारियों को राष्ट्रपति नागरिक सुरक्षा पदक से नवाजा .
♦️अलवर जिला कलेक्टर एवं नियंत्रक नागरिक सुरक्षा अलवर जितेंद्र कुमार सोनी और उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा जगदीश प्रसाद रावत को स्वाधीनता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति नागरिक सुरक्षा पदक दिए जाने की घोषणा की गई है.
♦️आईएएस जितेंद्र कुमार सोनी ने झालावाड़, जालोर और नागौर कलेक्टर के पद पर रहते हुए आपदा प्रबंधन व नागरिक सुरक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किए हैं. जिन्हें पूर्व में राष्ट्रपति जीवन रक्षक पदक से भी नवाजा जा चुका है.

09. हाल ही में भारत के पूर्व नौसेना प्रमुख, एडमिरल सुनील लांबा को किस देश के प्रतिष्ठित सैन्य पुरस्कार मेधावी सेवा पदक (सैन्य) से सम्मानित किया गया?
(अ) सिंगापुर
(ब) मलेशिया
(स) इंडोनेशिया
(द) इनमें से कोई नही

Important facts:-
♦️भारत के पूर्व नौसेना प्रमुख, एडमिरल सुनील लांबा को सिंगापुर के प्रतिष्ठित सैन्य पुरस्कार, पिंगट जसा जेमिलंग (टेंटेरा) या मेधावी सेवा पदक (सैन्य) से सम्मानित किया।
♦️उन्हें सितंबर 2022 में राष्ट्रपति हलीमा याकूब द्वारा सम्मानित किया गया।
♦️उन्हें दोनों राष्ट्रों के बीच मजबूत और लंबे समय से चले आ रहे द्विपक्षीय रक्षा संबंधों को बढ़ाने में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

10. हाल ही में भारत के किस राज्य में राष्ट्रीय समुद्री विरासत परिसर (NMHC) का निर्माण किया जाएगा?
(अ) गुजरात
(ब) महाराष्ट्र
(स) केरल
(द) इनमें से कोई नही

Important Facts:-
♦️ पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय गुजरात के लोथल में सिंधु घाटी सभ्यता के स्थल पर एक राष्ट्रीय समुद्री विरासत परिसर (NMHC) का निर्माण करेगा।
♦️ भारत में इस तरह का पहला यह केंद्र भारत की समृद्ध और विविध समुद्री विरासत को प्रदर्शित करेगा।
♦️NMHC परियोजना की आधारशिला प्रधानमंत्री मोदी ने रखी थी और मास्टर प्लान के लिए मार्च 2019 में सहमति दी गई थी।


 

13 September 2022 Rajasthan Current Affairs 2022 PDF free Download in Hindi

| Rajasthan Current Affairs PDF 2022 | rajasthan monthly current affairs 2022 in hindi pdf | 13 September 2022 Rajasthan Current Affairs PDF in Hindi Download | Rajasthan Current Affairs PDF 2022 | Rajasthan Current Affairs PDF free Download 2022 | mumal  Current Affairs in Hindi & English | Rajasthan Current Affairs 2022 PDF | Current Affairs PDF


 Download PDF File


Day to Day Rajasthan Current Affairs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *