WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
20 August 2022 mp current affairs in hindi PDF
MP Current Affairs

27 August 2022 mp current affairs in hindi

27 August 2022 mp current affairs in hindi

27 August 2022 mp current affairs in hindi PDF | mp current affairs 27 August 2022 pdf in hindi | mp current affairs 2022 pdf in english | mp current affairs 2022 pdf download | mp current affairs 2022 mcq in hindi | mp current affairs 2022 in hindi | mp current affairs 2022 book


मध्यप्रदेश करेंट अफेयर्स जो कि मध्यप्रदेश की सभी प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे MPPSC, MPSI, MP Police, MP Jail Prahari, MP Patwari, MPTET, Vyapam, MPPNM, MPPAT, एवं सभी राज्य स्तरीय परीक्षाओ के लिए यह मध्यप्रदेश करेंट अफेयर्स बहुत ही महत्वपूर्ण है इस लिये आप बेवसाइट पर प्रतिदिन विजिट करें एवं अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करें-

27 August 2022 mp current affairs in hindi PDF

Q. कौन सा भारतीय प्रबंधन संस्थान देश के 4800 शहरों को स्वच्छता में नंबर वन शहर इंदौर का मॉडल समझाएगा ?
A. IIM Indore ✔️
B. IIM Ahamadabad
C. IIM Calcutta
D. IIM Lucknow

Imp. Facts:- इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट इंदौर देश के 4800 शहरों को स्वच्छता में नंबर वन शहर इंदौर का मॉडल समझाएगा देशभर के चयनित शहरों के अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों सहित डेढ़ लाख से ज्यादा लोगों को यह ट्रेनिंग दी जाएगी यह प्रक्रिया 3 वर्ष तक जारी रहेगी इसके लिए केंद्र सरकार आईआईएम इंदौर को 20 करोड रुपए उपलब्ध कराएगी यह पहला मौका है जब केंद्र सरकार किसी आईआईएम को इस तरह के स्टडी सेंटर के लिए फंड दे रही है सफाई के लिए सेंटर फॉर एक्सीलेंस का यह मॉडल आईआईएम इंदौर में ही तैयार किया है आईआईएम इंदौर की स्थापना 1996 में हुई थी भारत में कुल इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट(IIM) की संख्या 20 है

Q. हाल ही में मध्यप्रदेश के किस टाइगर रिजर्व में दुर्लभ ब्लैक पैंथर देखा गया है ?
A. पेंच टाइगर रिजर्व ✔️
B. सतपुरा टाइगर रिजर्व
C. बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व
D. पन्ना टाइगर रिजर्व

Imp. Facts:- मध्य प्रदेश के पेंच टाइगर रिजर्व में दुर्लभ ब्लैक पैंथर देखा गया है इससे पहले इसे जुलाई 2020 में देखा गया था इस ब्लैक पैंथर का नाम बगीरा है पेंच राष्ट्रीय उद्यान मध्य प्रदेश के सिवनी और छिंदवाड़ा जिले में स्थित है पेंच राष्ट्रीय उद्यान को ही इंदिरा प्रियदर्शनी पेंच राष्ट्रीय उद्यान कहा जाता है पेंच राष्ट्रीय उद्यान में सबसे चर्चित स्थल काला पहाड़ है इसी राष्ट्रीय उद्यान में मोगलीलैंड का निर्माण किया गया है द जंगल बुक पेंच राष्ट्रीय उद्यान के ऊपर ही लिखी गई है

Q. मध्य प्रदेश की पर्यटन मंत्री सुश्री उषा ठाकुर निम्न में से किस देश की यात्रा पर गई है ?
A. थाईलैंड
B. मलेशिया
C. कंबोडिया
D. उपरोक्त तीनो ✔️

Imp. Facts:- मध्य प्रदेश की पर्यटन मंत्री सुश्री उषा ठाकुर 7 दिन के लिए थाईलैंड, मलेशिया, कंबोडिया देश के दौरे पर गई हैं सुश्री उषा ठाकुर “बुद्ध भूमि भारत-बुद्ध के पद चिन्हों पर यात्रा” विषय को लेकर वहां के लोगों को मध्य प्रदेश आने का न्योता देंगी इनके साथ प्रमुख पर्यटन सचिव श्री शिव शेखर शुक्ला, टूरिज्म बोर्ड के अपर प्रबंधक संचालक विवेक श्रोत्रिय, सांची बौद्ध यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डॉ नीरजा गुप्ता और पर्यटन एवं विवेक जूड भी शामिल इनके साथ दौरे पर हैं

Q. राष्ट्रीय खेल दिवस कॉर्निवल का आयोजन किस जिले में किया जा रहा है?
A. रायसेन ✔️
B. राजगढ़
C. विदिशा
D. शाजापुर

Imp. Facts:- हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद जी की 117 वीं जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय खेल दिवस कोर्निवल का आयोजन किया जा रहा है यह आयोजन मध्य प्रदेश के रायसेन जिले के मंडीदीप में खेलो इंडिया सेंटर एवं हॉकी फीडर सेंटर में 24 से 29 अगस्त तक किया जा रहा है राष्ट्रीय खेल दिवस प्रत्येक वर्ष 29 अगस्त को मनाया जाता है हाल ही में खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 का आयोजन पंचकूला हरियाणा में किया गया है यह इसका चौथा संस्करण था इसका शुभंकर धाकड़ था खेलो इंडिया यूथ गेम्स का पांचवां संस्करण भोपाल में आयोजित किया जाएगा

Q. हाल ही में मध्यप्रदेश के किस शहर में राष्ट्रीय विज्ञान फ़िल्म महोत्सव का आयोजन किया गया है ?
A. इंदौर
B. भोपाल ✔️
C. जबलपुर
D. ग्वालियर

Imp. Facts:- 12वें राष्ट्रीय विज्ञान फ़िल्म महोत्सव का आयोजन 22 से 26 अगस्त तक रविंद्र भवन भोपाल में किया गया है इस राष्ट्रीय विज्ञान फिल्म महोत्सव का आयोजन मध्य प्रदेश में 10 साल बाद किया गया है इसका उद्घाटन विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री श्री ओमप्रकाश सकलेचा ने किया था इसमें 71 फिल्मों का प्रदर्शन किया गया है विज्ञान फिल्मोत्सव का शुभारंभ महान भारतीय वैज्ञानिक पीसी रे पर केंद्रित डॉक्यूमेंट्री के प्रदर्शन के साथ हुआ समारोह में 16 लाख रुपए की कीमत के पुरस्कार विभिन्न श्रेणियों में प्रदान किए गए हैं

आज का प्रश्न🔰

Q. मध्य प्रदेश के किस राष्ट्रीय उद्यान में रेप्टाइल पार्क बनाया गया है ?
A. पन्ना राष्ट्रीय उद्यान ✔️
B. सतपुड़ा राष्ट्रीय उद्यान
C. बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान
D. माधव राष्ट्रीय उद्यान

27 August MP Current Affairs PDF – Click Here

You May Like This

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *