WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
MP Current Affairs

3-5 September 2022 mp current affairs in hindi

3-5 September 2022 mp current affairs in hindi

3-5 September 2022 mp current affairs in hindi PDF | mp current affairs 3-5 September 2022 pdf in hindi | mp current affairs 2022 pdf in english | mp current affairs 2022 pdf download | mp current affairs 2022 mcq in hindi | mp current affairs 2022 in hindi | mp current affairs 2022 book


मध्यप्रदेश करेंट अफेयर्स जो कि मध्यप्रदेश की सभी प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे MPPSC, MPSI, MP Police, MP Jail Prahari, MP Patwari, MPTET, Vyapam, MPPNM, MPPAT, एवं सभी राज्य स्तरीय परीक्षाओ के लिए यह मध्यप्रदेश करेंट अफेयर्स बहुत ही महत्वपूर्ण है इस लिये आप बेवसाइट पर प्रतिदिन विजिट करें एवं अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करें-

3-5 September 2022 mp current affairs in hindi PDF

Q.1 साइबर क्राइम इन्वेस्टिगेशन में भोपाल का देश में कौनसा स्थान है ?
A. पहला स्थान
B. दूसरा स्थान ✔️
C. तीसरा स्थान
D. चौंथा स्थान

Imp. Facts:- साइबर क्राईम इन्वेस्टिगेशन में भोपाल देश में दूसरे स्थान पर है एनसीआरबी ने भोपाल साइबर क्राइम की इन्वेस्टिगेशन संबंधी केस स्टडी को 23 की 10 सर्वश्रेष्ठ केस स्टडी में चुना है इसमें भोपाल को देश में दूसरे स्थान मिला है भोपाल साइबर क्राइम की टीम ने क्रिप्टो करेंसी ऐप से धोखाधड़ी के प्रकरण की विवेचना का दिल्ली में प्रेजेंटेशन दिया था इसी आधार पर भोपाल को दूसरा स्थान हासिल हुआ है
NCRB- National Crime Records Bereau राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो स्थापना – 11 मार्च 1986 मुख्यालय-दिल्ली

Q.2 मध्य प्रदेश के किस जिले में हल्दीराम समूह फूड पार्क विकसित करेगा?
A. छिंदवाड़ा✔️
B. इंदौर
C. होशंगाबाद
D. खरगोन

Imp. Facts:- मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा के संसार में 1000 एकड़ भूमि पर हल्दीराम समूह फूड पार्क विकसित करेगा समूह द्वारा खाद्य प्रसंस्करण और फर्नीचर कलस्टर भी स्थापित किया जाएगा हल्दीराम की स्थापना 1937 में हुई थी इसका मुख्यालय नागपुर में स्थित है हल्दीराम समूह के संस्थापक शिव किशन अग्रवाल हैं

Q.3 हाल ही में पिनाका मार्क-1 रॉकेट का सफल परीक्षण किया गया है इसका निर्माण किस ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में किया गया है ?
A. इटारसी ऑर्डिनेंस फैक्ट्री ✔️
B. खमरिया ऑर्डिनेंस फैक्ट्री
C. कोसीपुर ऑर्डिनेंस फैक्ट्री
D. इनमें से कोई नहीं

Imp. Facts:- हाल ही में पोकरण फील्ड फायरिंग रेंज में पिनाका मार्क-1 रॉकेट का सफल परीक्षण किया गया है वर्तमान में इसका निर्माण मध्य प्रदेश में स्थित इटारसी ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में किया जा रहा है इस रॉकेट की रेंज 38 किलोमीटर है ऑर्डिनेंस फैक्ट्री डे प्रत्येक वर्ष 18 मार्च को मनाया जाता है कोसीपुर, कोलकाता में स्थित भारत के सबसे पुराने आयुध निर्माण फैक्ट्री का उत्पादन अट्ठारह मार्च 1802 को शुरू किया गया था मध्यप्रदेश के जबलपुर में स्थित खमरिया ऑर्डिनेंस फैक्ट्री ने 500 किलो का GP बम बनाया है जबलपुर गन कैरिज फैक्ट्री में स्वदेशी तकनीक से तैयार “धनुष” तोप का निर्माण किया गया है

Q.4 मध्यप्रदेश संस्कृति विभाग द्वारा अलका याज्ञनिक को किस सम्मान से सम्मानित किया गया है ?
A. राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान✔️
B. राष्ट्रीय मान सम्मान
C. राष्ट्रीय तुलसी सम्मान
D. राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान

Imp. Facts:- मध्य प्रदेश शासन के संस्कृति विभाग द्वारा पार्श्व गायिका अलका याज्ञनिक को वर्ष 2013-14 के लिए राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान से सम्मानित किया गया है लता मंगेशकर सम्मान की स्थापना 1984 में की गई थी इसमें ₹500000 की सम्मान राशि प्रदान की जाती है लता मंगेशकर सम्मान के प्रथम विजेता नौशाद अली थे एवं प्रथम महिला विजेता आशा भोंसले थे मध्य प्रदेश सरकार के अलावा 1992 से महाराष्ट्र सरकार एवं 2011 से आंध्रप्रदेश सरकार भी लता मंगेशकर सम्मान प्रदान करती है लता मंगेशकर जी को स्वर साम्राज्ञी, स्वर कोकिला, राष्ट्र की आवाज के उपनाम से भी जाना जाता है लता मंगेशकर जी का जन्म 28 सितंबर 1929 को इंदौर में हुआ था एवं इनकी मृत्यु 6 फरवरी 2022 को हो गई है लता मंगेशकर जी को वर्ष 2001 में भारत रत्न से सम्मानित किया गया था मध्यप्रदेश के इंदौर में लता मंगेशकर जी की प्रतिमा स्थापित की जाएगी इंदौर में ही इनके नाम पर संगीत अकादमी संगीत महाविद्यालय और संग्रहालय भी स्थापित किया जाएगा

Q.5 मध्यप्रदेश में नवनियुक्त शिक्षकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया है?
A. 1 सितंबर 2022
B. 2 सितंबर 2022
C. 3 सितंबर 2022
D. 4 सितंबर 2022✔️

Imp. Facts:- 4 सितंबर 2022 को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित दशहरा मैदान में नवनियुक्त शिक्षकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया है इसी कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने विभागीय प्रशिक्षण नीति पुस्तक और विभागीय परिसंपत्तियों के संधारण की मार्गदर्शिका पुस्तक का विमोचन किया है

आज का प्रश्न🔰

Q. मध्य प्रदेश के किस जिले में जेम्स एवं ज्वेलरी पार्क स्थित है ?
A. इंदौर✔️
B. भोपाल
C. ग्वालियर
D. जबलपुर

3-5 September MP Current Affairs PDF – Click Here

You May Like This

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *